>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
उद्योग मंत्री को सरिस्का में दिखाई दिया बाघ Sunday 28 May 2023 07:25 PM UTC+00 अलवर. प्रदेश की उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने रविवार को सरिस्का बाघ परियोजना का भ्रमण किया। सरिस्का बाघ परियोजना भ्रमण के दौरान उद्योग मंत्री रावत को एक बाघिन एवं एक बाघ दिखाई दिया। उद्योग मंत्री शकुंतला रावत रविवार सुबह सरिस्का बाघ परियोजना पहु्ंची। इस अवसर उद्योग मंत्री ने सरिस्का अधिकारियों से सरिस्का में रहने वाले वन्यजीवों के पीने के पानी के लिए बनाए गए वाटरहॉल्स में जल प्रबंधन के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा वन अधिकारियों से खरपतवार उन्मूलन एवं बाघ प्रबंधन सहित अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया।
उद्योग मंत्री के साथ डीएफओ डीपी जागावत, एसीएफ पंकज कुमार व रेंजर जितेन्द्र चौधरी रहे। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
