>>: नंदी बैल मर गया पूरा शहर रोया, बैंड बाजे संग निकाली शव यात्रा, हिंदू रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Alwar News : नंदी को पूरा शहर पसंद करता था। नंदी बैल मर गया। पूरे शहर ने आंसू बहाया। हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया। राजस्थान के अलवर में नंदी की शव यात्रा चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि नंदी से लोगों का खास जुड़ाव था। सभी उसे पसंद करते थे। धीरोडा गांव की गौशाला में एक बूढ़े और अंधा नंदी बैल रहता था। लंबे समय से बीमार चल रहा था। अधिक उम्र होने की वजह से वो चलने-फिरने में भी असमर्थ था। नंदी से लोगों का खास जुड़ाव था। अचानक नंदी मर गया। लोग उसकी मौत की खबर सुन अवाक रह गए। नंदी की मौत की जानकारी मिलने के बाद गौ सेवक एकत्र हुए। फिर पूरे विधि-विधान से उसका अंतिम संस्कार किया। विधिवत पूजा करके उसको नया सफेद वस्त्र और माला पहनाई गई। नंदी की शव यात्रा बुलडोजर पर निकाली गई। इस शव यात्रा में बैंड-बाजे संग बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

आज तक किसी पर हमला नहीं किया

बताया जा रहा है कि जेसीबी से धूमधाम से शव यात्रा निकाली गई। शव को एक गड्ढे में दफनाया दिया गया। गौशाला संचालक प्रदीप चौधरी ने बताया, नंदी इस क्षेत्र में करीब 20 साल से रहता था। नंदी का व्यवहार साधु-संतों की तरह शांत था। उसने आज तक किसी पर भी हमला नहीं किया।

यह भी पढ़ें - रिलायंस फाउंडेशन चेयरपर्सन नीता अंबानी ने पहनी बनारसी साड़ी, कार्यक्रम को लगाया चार चांद

आंखों की रोशनी चली गई थी

बताया जा रहा है कि कस्बे के बाजार और लोग उसे जो भी खाना देते थे उसे वह खा लेता था। खाना खाने के बाद नंदी चला आता था। करीब छह माह पूर्व नंदी के आंखों की रोशनी चली गई थी। जिसके बाद उसे चलने फिरने में परेशानी होती थी। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

यह भी पढ़ें - गांववालों ने पेश की अनूठी मिसाल, 25 लाख रुपए एकत्र कर सरकारी स्कूल को दी नई बस

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.