>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Nagkesar Benefits: नागकेसर कई बीमारियों के लिए है रामबाण इलाज, पेट की दिक्कत को करे दूर Thursday 05 October 2023 12:44 AM UTC+00 | Tags: health Nagkesar Benefits: नागकेसर एक बहुगुणी जड़ी बूटी है, जिसका उपयोग आयुर्वेद में कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। नागकेसर की पत्तियां, जड़, फल, बीज आदि सभी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। Nagkesar Benefits: नागकेसर का इस्तेमाल करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। नागकेसर एक प्रसिद्ध जड़ी बूटी है, जिसका इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर होने के कारण च्यवनप्राश बनाने के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है। नागकेसर की पत्तियां, जड़, फल, बीज आदि सभी का इस्तेमाल कई बीमारियों को ठीक करने में किया जाता है। नागकेसर की पत्तियां लाल रंग की होती हैं। इसके फूल सफेद पीले रंग के होते हैं। नागकेसर के फूलों के अंदर पीले केसरी रंग के पुंकेसर आते हैं इन्हें ही नागकेसर कहा जाता है। नागकेसर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाली दिक्कतों से भी राहत दिलाने में मदद करता हैं। तो आइए जानते नागकेसर का इस्तेमाल करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में नागकेसर के फायदे सर्दी-जुकाम से राहत दिलाने में फायदेमंद पीरियड्स में फायदेमंद
स्वास्थ्य को मजबूत बनाता है: नागकेसर में विटामिन, खनिज और अन्य पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। यह शरीर को स्वस्थ रखने और रोगों से लड़ने में मदद करता है। नागकेसर का उपयोग कई तरह से किया जा सकता है। इसे चूर्ण, काढ़ा, तेल या गोली के रूप में लिया जा सकता है। नागकेसर के नुकसान नागकेसर का सेवन करने से कुछ लोगों को साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। इनमें पेट खराब होना, उल्टी, दस्त आदि शामिल हैं। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को नागकेसर का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। Tags:
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
