>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

मरुस्थलीय जैसलमेर जिले में सर्दी का मौसम लोगों को किसी तरह की रियायत देने के मूड में दिखाई नहीं दे रहा। एक बार फिर बीती रात को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और यह 5.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो इससे एक रात पहले 6.1 डिग्री था। हालांकि शुक्रवार को दिन में अच्छी धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सुधार आया है और यह 23.0 डिग्री तक चढ़ा। जो गुरुवार को 21.0 डिग्री पर था। धूप ढलने के बाद यानी सूर्यास्त के बाद से ही एक बार फिर सर्दी का असर बढ़ गया। बंद कमरों में भी लोगों को बिना रजाई ओढ़े बैठना मुश्किल हुआ है। शुक्रवार सुबह आसमान में कोहरा कम देखा गया और धूप भी जल्द ही धरती पर उतर गई। इससे लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई। दोपहर में धूप की चमक और प्रखर हो गई और लोगों ने सूरज की गरमी में बैठकर सर्दी के असर को भगाने का प्रयास किया। सुबह के समय सैलानी और आमजन मोटे ऊनी कपड़ों में ही लिपटे दिखाई दिए। जगह-जगह लोगों ने अलाव ताप कर ठंडक से खुद का बचाव किया। रात के समय सडक़ें खाली-खाली दिखाई दी। गली-मोहल्लों में 'बंतळ' करने वालों ने भी आग जला कर राहत ली।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.