>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
राजीव गांधी युवा मित्रों के धरने में पहुंचे पायलट, कहा- रोजगार छीनना दुर्भावना से प्रेरित Friday 19 January 2024 02:59 PM UTC+00 जयपुर। राजधानी के शहीद स्मारक पर चल रहे राजीव गांधी युवा मित्रों के धरने में शुक्रवार को पहुंचे पूरी डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने धरनार्थियों से वार्ता कर अपना समर्थन दिया। इस दौरान पायलट ने भाजपा सरकार को भी जमकर निशाने पर लिया। पायलट ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार युवाओं से रोजगार छीन रही है जो सही नहीं है। कैबिनेट बनने से पहले ही सरकार ने युवा मित्रों की सेवाएं समाप्त कर दी। अगर सरकार को राजीव गांधी के नाम से इतनी ही नफरत है तो योजना का नाम बदल देते लेकिन 5 हजार युवाओं से रोजगार तो नहीं छीनते। पायलट ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों में युवाओं की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। दिल्ली में पहलवान धरना देते हैं उनकी सुनवाई नहीं होती और राजस्थान में युवाओं की सुनवाई नहीं हो रही है, उन्हें धरना देने की परमिशन भी नहीं दी जा रही है। भाजपा केवल धर्म के नाम पर लोगों को भड़काकर राजनीति करती है। सरकार का कोई विजन नहीं 13 जनवरी से चल रहा है धरना वीडियो देखेंः- जयपुर नगर निगम ग्रेटर...हंगामे के बीच 1189.42 करोड़ का बजट पास | Nagar Nigam Greater Jaipur |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
