>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
ग्राम पंचायत को दे दी नगर पालिका की सौगात, काम नहीं होने से आमजन आहत Wednesday 03 April 2024 12:09 PM UTC+00 नौगांवा ग्राम पंचायत को मिली नगर पालिका की सौगात इन दिनों आमजन के काम न होने के कारण परेशानी में डाल रही है। आरोप है कि यहां जन्म-मृत्यु ओर विवाह पंजीयन नहीं हो रहा है।
जानकारों का कहना है कि जन्म और मृत्यु के 21 दिन तक आवेदन करने की सामन्य प्रक्रिया है, जिसमें आमजन को कोई परेशानी नहीं आती। केवल कुछ आवश्यक दस्तावेजों को ग्राम पंचायत एवं नगरपालिका में जमा कर इन्हें बनवाया जा सकता है, लेकिन 21 दिन के बाद आवेदन की प्रक्रिया बेहद जटिल हो जाती है। इसके लिए तहसील कार्यालय में आवेदन कर तहसीलदार से आवेदन को मार्क कराया जाता है। उसके बाद आंगनबाडी और वार्ड पंच के साथ ग्राम सचिव अथवा नगर पालिका ईओ की रिपोर्ट कराने का प्रावधान है। जिसके बाद ही ये प्रमाण-पत्र बन सकते है। ऐसे में नियत समय में आवेदन करने वाले लोगों की 21 दिन की समय सीमा समाप्त हो जाती है। जिसके बाद उन्हें इस प्रक्रिया से गुजरते हुए कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर होना पडेगा। ईओ भी नहीं लगाया यह था पंजीयन का आकड़ा विवाह पंजीयन का कार्य अटका |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
