>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Table of Contents

कोटा। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता अमीन पठान को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने वन विभाग की टीम से मारपीट करने के प्रयास से जुड़े मामले में 17 मार्च से जेल में बंद कांग्रेस नेता अमीन पठान को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। न्यायाधीश प्रवीर भटनागर ने अमीन पठान के जमानत प्रार्थना पत्र को मंजूर करते हुए यह आदेश दिया।

तथ्यों के अनुसार वन विभाग के रेंजर संजय ने 16 मार्च को कोटा के अनंतपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा कि अनंतपुरा गांव में वन भूमि पर अमीन पठान का फार्म हाउस है। वहां सीमांकन करने गई टीम का अमीन पठान ने पत्नी सहित अन्य लोगों ने विरोध किया। इन लोगों ने टीम से गाली गलौज कर हाथापाई की कोशिश की।

यह भी पढ़ें : राजस्थान की 10 हॉट सीट... दांव पर दिग्गजों की साख, पार्टियों ने झोंकी ताकत

प्रार्थीपक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता वी आर बाजवा ने कोर्ट को बताया कि टीम राजकार्य पूरा कर लौट रही थी, ऐसे में राजकार्य में बाधा का अपराध कैसे बनता है। यह कार्रवाई राजनीतिक द्वेष के कारण की गई, ऐसे में जमानत दी जाए। राजकीय अधिवक्ता ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि अमीन पठान पर 19 केस लंबित हैं। इस पर वरिष्ठ अधिवक्ता बाजवा ने कहा कि जो मामले बताए जा रहे हैं, उनमें से अधिकांश में कार्रवाई बंद हो चुकी है।

ये है पूरा मामला

कांग्रेस नेता अमीन पठान ने कोटा के अनंतपुरा इलाके में बेशकीमती सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है। इस जमीन का सीमांकन करने गए वन विभाग के अधिकारियों को कांग्रेस नेता पठान ने धमकाया था। इतना ही नहीं, पठान सहित उनकी पत्नी व 7-8 लोगों ने टीम से अभद्र व्यवहार करते हुए गाली गलौच की थी। इस मामले में क्षेत्रीय वन अधिकारी संजय नागर ने अनंतपुरा पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया था। जिस पर पुलिस ने अमीन पठान को गिरफ्तार किया था। लेकिन, अब पठान को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान की इन दो लोकसभा सीटों का एक जैसा हाल...भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर, तीसरे दल की 'No Entry'

Om Birla nomination rally : कोटा। लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में एक बार फिर ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ईआरसीपी) के मुद्दे पर सियासत गरमाई हुई है। बीजेपी लगातार ईआरसीपी को लेकर कांग्रेस पर हमलावर है। इसी बीच अब भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने ईआरसीपी को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। साथ ही राजस्थान के पेपर लीक मामलों पर भी बड़ी बात कही हैं।


कोटा के नयापुरा में बुधवार को उम्मेद सिंह स्टेडियम के सामने आयोजित बीजेपी प्रत्याशी ओम बिरला की नामांकन रैली को संबोधित करते हुए किरोड़ी मीणा ने कहा कि राजस्थान के प्यासे जिलों को 60 साल से चंबल के पानी का इंतजार था। लेकिन, 60 साल तक कांग्रेस ने कोई परवाह नहीं की। अब राजस्थान में डबल इंजन की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईआरसीपी के लिए 45 हजार करोड़ रुपए देने का काम किया है। अब चंबल का पानी कोटा से 300 किमी दूर जाकर मेरे इलाके की धरती की प्यास बुझाएगा। जैसी इंडस्ट्री कोटा में लगी हुई है, अब वैसी ही हमारे क्षेत्र में लगेगी।

 

पेपर लीक पर कहीं ये बड़ी बात

पेपर लीक के मुद्दे पर किरोड़ी मीणा ने कहा कि भजनलाल सरकार ने 15 थानेदारों को पहले जेल भेज दिया और अब 15 थानेदार और पकड़े गए हैं। देशभर में ऐसा उदाहरण कहीं नहीं है। लेकिन, 30 थानेदारों को उठाकर जेल में डालने का उदाहरण सिर्फ राजस्थान में देखने को मिला है। हमारी डबल इंजन की सरकार ने मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम किया है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान की इन दो लोकसभा सीटों का एक जैसा हाल...भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर, तीसरे दल की 'No Entry'

इन मुद्दों पर भी कांग्रेस को घेरा

किरोड़ी मीणा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि गहलोत राज में हमने पूरे पांच साल तक भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी। वीरांगनाओं व किसानों के अपमान को लेकर लड़ाई लड़ी। बहन-बेटियों का अपमान किया, उसकी लड़ाई लड़ी। राजस्थान में हुए सारे पेपर लीक के मामले उजागर किए। लेकिन, पिछली सरकार ने एक भी अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया। जबकि मैंने बताया था कि पेपर लीक में मंत्री, विधायक सहित कई बड़े अधिकारी शामिल है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने भी कहा था कि जिन-जिन लोगों ने पेपर लीक किया है, उनको पाताल से निकालकर जेल भेजेंगे।

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता को राजस्थान हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत

Holidays In Rajasthan : इस माह जहां लोकतंत्र का उत्सव मनेगा तो विभिन्न पर्वों की खुशियां बरसेंगी। अप्रेल माह में एक के बाद एक कई पर्व आ रहे हैं। इससे पूरे माह खुशियोँ का माहौल रहेगा और दिलों में पर्वों की मिठास घुलेगी। पर्वों के चलते बाजारों में रौनक नजर आने लगी है। मांगलिक आयोजन की भी खरीदारी का दौर चल रहा है।

चैत्र नवरात्र
9 अप्रेल से चैत्र नवरात्र शुरू होंगे, जो 17 अप्रेल तक चलेंगे। इस दौरान व्रत, पूजन, उपवास किए जाएंगे। श्रद्धालु शक्ति की भक्ति करेंगे। भजन-कीर्तन, भंडारे,दुर्गा सप्तशती, सुंदरकांड, रामचरितमानस पाठ समेत अन्य आयोजन होंगे। 17 अप्रेल को रामजन्मोत्सव मनाया जाएगा। मंदिरों में तैयारियां की जा रही है। इसी दिन भारतीय नववर्ष मनाया जाएगा। महर्षि गौतम जयंती भी 9 अप्रेल को ही मनाई जाएगी।

ईद
9 अप्रेल को रमजान माह की 29 वीं तारीख को ईद का चांद देखा जाएगा। चांद नजर आया तो 10 अप्रेल को ईद मनाई जाएगी, अन्यथा 11 अप्रेल को ईद रहेगी। किशोरपुरा व नांता ईदगाह समेत अन्य स्थानों पर ईद की नमाज अदा की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Holiday 2024: राज्य सरकार ने 2024 की छुट्टियों और व्रत-त्योहार का कैलेंडर किया जारी, यहां देखें लिस्ट

चेटीचंड
नवरात्र के अगले दिन 10 अप्रेल को भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव यानी चेटीचंड महोत्सव मनाया जाएगा। जयंती पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। धार्मिक के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक आयोजन होंगे।

गणगौर
11 अप्रेल को महिलाओं का प्रमुख पर्व गणगौर मनाया जाएगा। महिलाएं सुहाग की दीर्घायु की कामना करते हुए व्रत रख शिव पार्वती स्वरूपा ईसर गणगौर का पूजन करेंगी। कई जगह शोभायात्रा निकाली जाएंगी।

बैसाखी
13 अप्रेल को बैसाखी पर्व मनाया जाएगा। गुरुद्वारों में दीवान सजेंगे। मुख्य आयोजन गुरुद्वारा अगमगढ़ साहब में होगा। यहां 12 की रात व 13 को सुबह दीवान सजाया जाएगा। स्थानीय व अन्य स्थानों के रागी जत्थे शबद कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे।

महावीर जयंती
21 अप्रेल को महावीर जयंती मनाई जाएगी। जैन समाज की ओर से विभिन्न आयोजन होंगे। 20 अप्रेल को सकल जैन समाज की ओर से सामूहिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से 21 अप्रेल को दशहरा मैदान में जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर रथयात्रा निकाली जाएगी।

हनुमान जयंती
23 अप्रेल को हनुमान जयंती मनाई जाएगी। शहर के हनुमान मंदिरों में विशेष आयोजन होंगे। स्वर्ण- रजत शृंगार किए जाएंगे। शोभायात्राएं निकाली जाएगी। भजन- कीर्तन व भंडारों के आयोजन होंगे।

मांगलिक आयोजन
मलमास के कारण मार्च के मध्य से मांगलिक आयोजन नहीं हो रहे हैं। अब अप्रेल मध्य में मलमास पूर्ण होते ही शहर में मांगलिक आयोजनों की भी बहार रहेगी। सैकड़ों जोडियां परिणय बंधन में बंधेंगी। इस माह 18, 19, 21, 22, 23, 25 व 26 अप्रेल के सावे हैं।

कोटा। कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र के इतिहास में यह पहली बार है, जब कांग्रेस के नेता चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस का हाथ छोड़कर जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव की घोषणा से अब तक एक हजार से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता बड़े नेताओं के साथ भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इससे कांग्रेस में भीतरखाने चल रहे अंतर विरोध सामने आ रहा है। दल बदल से कांग्रेस के बड़े नेता भी सकते हैं। हालांकि भाजपा खेमा उत्साहित है, लेकिन भीतरघात की आशंका से पार्टी के नेता सतर्क है। संदिग्ध कार्यकर्ताओं की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।

लोकसभा चुनाव को लेकर इस बार दोनों ही दल आक्रामक रणनीति बनाकर चुनावी रण में उतरे हैं। भाजपा ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झौंक दी है। भाजपा प्रत्याशी के अलावा कोटा के दोनों मंत्री और दोनों विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क में जुटे हैं। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी के अलावा पार्टी के नेता भी अलग-अलग क्षेत्र में प्रचार में जुटे हैं।

कोटा दक्षिण महापौर राजीव अग्रवाल, पूर्व जिला प्रमुख सुरेन्द्र गुर्जर, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विजयसिंह राजू, शहर उपाध्यक्ष संदीप भाटिया, रामगंजमंडी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके बाबूलाल मेघवाल समेत एक हजार से अधिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इसके अलावा दोनों निगम के एक दर्जन से अधिक पार्षद भाजपा में आ चुके हैं। कांग्रेस छोड़ने के पदाधिकारी अलग-अलग कारण बता रहे हैं। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के ऐनवक्त पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता व एआईसी के सदस्य रहे पंकज मेहता और पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था।

भाजपा की चिंता
कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा से विधानसभा चुनाव लड़े थे और होली के पहले ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी के साथ पूर्व की भाजपा की बड़ी टीम जुटी हुई थी। ऐसे में भाजपा को चुनाव में भीतरघात की चिंता सता रही है। कांग्रेस प्रत्याशी की नामांकन रैली में कई भाजपा कार्यकर्ता व पूर्व पार्षद शामिल हुए थे। भाजपा ऐसे कार्यकर्ताओं को चिह्नित कर कार्रवाई की तैयारी में है।

अब तक कांग्रेस से एक हजार से अधिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। कई और नेता भी सम्पर्क में हैं। पार्टी के खिलाफ काम करने वाले कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की जा रही है। जल्द कार्रवाई होगी।
राकेश जैन, जिलाध्यक्ष भाजपा

पार्टी छोड़कर जाने वालों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। इस बारे प्रदेशाध्यक्ष को अवगत करवाया जा चुका है। भाजपा में जाने वाले पछताएंगे। भाजपा के कई पदाधिकारी सम्पर्क में हैं। जल्द कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं।
रविन्द्र त्यागी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

एनटीए की ओर से जेईई मेन के दूसरे सेशन की परीक्षा 4 अप्रेल से शुरू होगी। परीक्षा 12 अप्रेल के मध्य 11 पारियों में होगी। इसमें 4, 5, 6, 8 एवं 9 अप्रेल को बीई बीटेक की 10 पारियों में परीक्षा होगी। 12 अप्रेल को एक पारी में बीआर्क की परीक्षा होगी। देश के 299 व विदेश के 24 सेंटर पर परीक्षा होगी।

अप्रेल सेशन के लिए 11 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। ऐसे में प्रत्येक दिन दो शिफ्ट में 2 लाख से अधिक स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। एनटीए राजस्थान के जोनल कॉर्डिनेटर प्रदीप सिंह गौड़ ने बताया कि विद्यार्थी को सुबह की शिफ्ट में 7.20 से 8.30 के मध्य एवं दोपहर की शिफ्ट में 1.20 से 2.30 के मध्य रिपोर्ट करना है। परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले प्रवेश बंद कर दिए जाएंगे। कोटा में 4 सेंटर पर 18 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

इनकी अनुमति

कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि विद्यार्थी अपने साथ ओरिजनल आईडी प्रूफ, सेल्फ डिक्लेरेशन भरा हुआ प्रवेश पत्र, पारदर्शी पेन, स्वयं का फोटो, पानी की पारदर्शी बोतल साथ में लाने होंगे। शारीरिक विकलांग स्टूडेंट्स को परीक्षा के लिए एक घंटे अतिरिक्त दिया जाएगा। जिन विद्यार्थियों ने जेईई-मेन आवेदन के दौरान आधार नंबर से आवेदन नहीं किया है। उन्हें प्रवेश पत्र के दिए गए अंडरटेकिंग को भरकर साथ में ले जाना होगा।

इनकी अनुमति नहीं

विद्यार्थियों को आईडी प्रुफ की फोटोकॉपी या मोबाइल से लिए हुए फोटो से एंट्री नहीं दी जाएगी। विद्यार्थियों को कोई भी इलेक्ट्रोनिक गैजेट साथ लाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही मोटे सोल के जूते व बड़े बटन वाले वस्त्रों की भी अनुमति नहीं होगी।

Kota Mandi: भामाशाहमंडी में बुधवार को 2.50 लाख कट्टे कृषि जिंस की आवक हुई। गेहूं 25, सोयाबीन 50, सरसों 100, चना 50, धनिया 50 रुपए प्रति क्विंटल भाव तेज रहे। लहसुन 4800 से 14500 रुपए क्विंटल बिका। किराना बाजार में भाव स्थिर रहे।

भाव: गेहूं मिल दड़ा 2100 से 2250, गेहूं एवरेज 2250 से 2300, गेहूं पुराना बेस्ट 2300 से 2350, गेहूं नया 2275 से 2700, धान सुगंधा 2400 से 2851, धान (1509) 3200 से 3451, धान (1718) 3600 से 4051, धान पूसा 3000 से 3501, सोयाबीन 3800 से 4650, सरसों 4500 से 5251, अलसी 4500 से 4900, ज्वार शंकर 2200 से 2700, ज्वार सफेद 4500 से 5000, बाजरा 2100 से 2300, मक्का 2100 से 2200, जौ नया 1500 से 1750, तिल्ली 11500 से 13500, मैथी 4800 से 5151, कलौंजी 13000 से 16000, धनिया नया सूखा बादामी 6000 से 6600, धनिया नया ईगल 6200 से 6700, धनिया रंगदार 6500 से 13700, मूंग 6500 से 7500, उड़द 4000 से 8700, चना 4800 से 6100 प्रति क्विंटल रहा।

खाद्य तेल भाव
(15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड: फॉच्र्यून 1825, चम्बल 1795, सदाबहार 1740, लोकल रिफाइंड 1640, सोयुग गोल्ड 1740, दीप ज्योति 17605, सरसों स्वास्तिक 1890, अलसी 1990 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली: ट्रक 2900, स्वास्तिक निवाई 2530, कोटा स्वास्तिक 2470, सोना सिक्का 2800 रुपए प्रति टिन।
देसी घी: मिल्क फूड 7000, कोटा फ्रेश 6900, पारस 7100, नोवा 6900, अमूल 8900, सरस 8700, मधुसूदन 7300 रुपए प्रतिटिन।
वनस्पति घी: स्कूटर 1540, अशोका 1540 रुपए प्रतिटिन।
चीनी: 3920 से 3950 प्रति क्विंटल।

चावल व दाल
बासमती चावल 6500-12500, पौना 6500-8500, डबल टुकड़ी 5500-7000, टुकड़ी 3800-4800, गोल्डन बासमती साबुत 8200-9700, पौना 4000-5000, डबल टुकड़ी 3000-3800, कणी 2500-3000, तुअर 14200-15600, मूंग 9600-11000, मूंग मोगर 10200-11600, उड़द 10500-11800, उड़द मोगर 10000-13800, मसूर 7200-7600, चना दाल 6900-7300, पोहा 3800-5100 रुपए प्रति क्विंटल।

कोटा सर्राफा: चांदी-सोने में तेजी
कोटा. स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी-सोने के भावों में तेजी रही। चांदी 800 रुपए तेजी के साथ 76,600 रुपए प्रति किलो बोली गई। जबकि जेवराती सोना 600 रुपए तेजी के साथ भाव 69,350 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।
भाव: चांदी 76,600 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 69,350 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 69,700 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.