>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

लोकसभा चुनाव से ऐन पहले नेताओं के दल-बदल का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज जयपुर में कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भाजपा का दामन थामेंगे। प्रदेश मुख्यालय में आज प्रस्तावित सदस्यता ग्रहण समारोह में भाजपा में शामिल हो रहे कांग्रेस नेताओं में पूर्व सांसद और पूर्व विधायक भी शामिल हैं।

ये होंगे भाजपा में शामिल
कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में पूर्व सांसद शंकर पन्नू और पूर्व विधायक जेपी चंदेलिया शामिल हैं। गौरतलब है कि शंकर सिंह पन्नू श्रीगंगानगर से कांग्रेस सांसद रह चुके हैं, जबकि जेपी चंदेलिया पिलानी विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें : 'नरेंद्र मोदी को वोट नहीं दिया तो... ', BJP की पूर्व सांसद संतोष अहलावत का विवादित बयान, देखें VIDEO

33.jpg

भारी मतों से हार चुके हैं पन्नू
सरकारी सेवा छोड़कर राजनीति में आए कांग्रेस नेता शंकर पन्नू ने 1998 में श्रीगंगानगर से चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। लेकिन वर्ष 2014 के संसदीय चुनाव में उन्हें बीकानेर सीट पर भारी मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 3 लाख 80 हज़ार से भी ज़्यादा वोटों से शिकस्त दी थी।

यह भी पढ़ें : अब RLP छोड़कर कांग्रेस गए उम्मेदाराम करेंगे 'शक्ति प्रदर्शन', क्या शामिल होंगे हनुमान बेनीवाल?

राजनीति से पहले नौकरशाही में रहे चंदेलिया
जेपी चंदेलिया पिलानी निर्वाचन क्षेत्र से राजस्थान विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। वे कांग्रेस के सक्रीय और कर्मठ नेताओं में से एक माने गए। चंदेलिया सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी और राजस्थान के गृह सचिव के पद तक पर रह चुके हैं। वे राजस्थान उच्च न्यायालय में वकील भी रहे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.