>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
ऐसी फिल्म जिसे देखकर तम्बाकू से हो जाएगी घृणा Wednesday 04 October 2023 10:55 AM UTC+00 पाली में तम्बाकू उत्पादों का उपयोग करने से होने वाली हानियों को फिल्म के माध्यम से बताया जाएगा। यह लघु फिल्म जिला प्रशासन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ पाली व बालाजी एड फिल्म्स ने मिलकर तैयार की है। इसके जरिए युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालने का प्रयास किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ. इन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि तम्बाकू उत्पादों के सेवन से कैंसर के मरीजों में बढोतरी हो रही है, जो मौत का कारण बनता है। ऐसे ही दुष्परिणामों को दिखाने के लिए लघु फिल्म बनाई गई है। इसमें पाली के कलाकारों ने निशुल्क कार्य कर तम्बाकू का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया है। सैनी ने निभाया किरदार सोशल मीडिया पर करेंगे प्रदर्शन |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
