>>: छोटी सी बात को लेकर यहां दो पक्ष भिड़े, लाठियों व सरियों से जमकर की मारपीट, छह घायल, Watch Video

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Fight Between Two Parties in Pali : पाली के सदर थाना क्षेत्र के भांगेसर गांव में मंगलवार देर शाम छोटी सी बात को लेकर दो पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान लाठी व सरियों से मारपीट की। जिसमें दोनों पक्षों के 6 से 7 लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार भांगेसर गांव निवासी मदनलाल 35 साल पुत्र छोगाराम भाट जो अपनी पत्नी रेखा भाट 30 साल व जोधपुर निवासी दोस्त श्रवणसिंह 28 साल पुत्र गणपतसिंह के साथ बाइक पर सवार होकर खेत से गांव की तरफ आ रहा था। गांव की एक दुकान पर पहले से बैठे नेमाराम वाल्मीकि से उसकी किसी बात को लेकर कहासूनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी व सरियों से हमला कर दिया। हमले में भांगेसर गांव निवासी नेमाराम 30 साल पुत्र मदनलाल वालमीकि, उसकी पत्नी जसोदा देवी 25 साल, महेन्द्र 24 साल पुत्र सुरेश वाल्मीकि व दूसरे पक्ष के मदनलाल भाट व उसकी पत्नी रेखा भाट व जोधपुर निवासी दोस्त श्रवणसिंह घायल हो गए।

देर रात उन्हें पाली के बांगड़ अस्पताल पहुंचाया गया। जहां बुधवार दोपहर तक उनका उपचार जारी रहा। घटना के बाद अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दो पक्षों की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.