>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
VIDEO: राजस्थान में यहां प्रशासन की समझाइश के बाद भी ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार Saturday 18 November 2023 02:36 PM UTC+00 नीमकाथाना. चुनाव का बहिष्कार कर रहे लादीकाबास के ग्रामीणों के साथ शुक्रवार को जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल ने मतदान करने के लिए समझाइश की। कलक्टर ने कहा, आपकी समस्या के समाधान के लिए आचार संहिता के बाद कमेटी का गठन कर किया जाएगा। उधर ग्रामीणों ने कहा कि जबतक लादीकाबास को पंचायत समिति पाटन से नहीं जोड़ा जाता तब तक चुनाव का बहिष्कार जारी रहेगा।जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज ने ग्रामीणों को समझाइश करते हुए कहा कि मैं आपकी समस्या के समाधान के लिए आई हूं। आप लोग विश्वास करो आपकी समस्या का शीघ्र ही समाधान होगा। आप लोकतंत्र के महापर्व में भाग ले। इस पर ग्रामीणों ने कहा कि देवनारायण महाराज की शपथ ली है कि जब तब पाटन पंचायत समिति में शामिल नहीं होंगे वोट नहीं करेंगे। देवनारायण महाराज की शपथ हमारे लिए शिरोधार्य है। बैठक में रूड़मल गुर्जर, रामजीलाल गिराटी, बनवारी लाल, भागीरथ गुर्जर, सुणाराम, गिरधारी, छीतर गुर्जर, लीलाराम, छाजूराम,बन्ना राम, रामेश्वरम लाल समेत लोग मौजूद रहे। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
