>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
आज से मुम्बई के लिए जैसलमेर से दो फ्लाइट्स Saturday 23 December 2023 03:22 AM UTC+00 जैसलमेर में पर्यटकों के हुजूम के बीच पर्यटन व्यवसाय के लिए अच्छी खबर है। स्पाइसजेट की तरफ से शनिवार से जैसलमेर और मुम्बई के बीच सीधी विमान सेवा का संचालन शुरू किया जा रहा है। इसके साथ ही जैसलमेर से देश की वाणिज्यिक राजधानी और मायानगरी कहलाने वाले मुम्बई महानगर के लिए दिन में दो सीधी विमान सेवाएं हो जाएंगी। एक और विमानन कम्पनी इंडिगो की ओर से पहले ही जैसलमेर और मुम्बई के बीच विमान सेवा का संचालन किया जा रहा है। जानकारी केअ नुसार शनिवार सुबह 7.45 बजे स्पाइसजेट की फ्लाइट मुम्बई से उड़ान भर कर सुबह 9.40 बजे जैसलमेर के सिविल एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। वही विमान जैसलमेर से सुबह 10.10 बजे उड़ान भर कर 12.05 बजे मुम्बई एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। टे्रवल एजेंट अखिल भाटिया ने बताया कि पहली बार जैसलमेर एयरपोर्ट से इंडिगो विमानन कम्पनी की तरफ से विमान सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। कम्पनी ने दिल्ली, मुम्बई, अहमदाबाद और जयपुर के लिए विमान सेवा का संचालन शुरू किया हुआ है। उसके बाद गत 1 दिसम्बर से स्पाइसजेट ने जैसलमेर-दिल्ली के बीच सेवा की शुरुआत की और अब कम्पनी की ओर से जैसलमेर-मुम्बई के बीच भी विमान सेवा का संचालन शुरू किया जा रहा है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
