>>: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जैसलमेर आएंगे, भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को जैसलमेर पहुंंच रहे हैं। उनका यात्रा कार्यक्रम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जैसलमेर यात्रा के मद्देनजर बना है। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री भाजपा कार्यालय भी जाने वाले हैं। इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार सुबह 10.30 बजे राजकीय विमान से जयपुर से जैसलमेर के लिए उड़ान भरेंगे और पूर्वाह्न 11.45 बजे जैसलमेर एयरपोर्ट उतरेंगे। यहां पहुंचने के बाद वे दोपहर 12.45 बजे एयरफोर्स के हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे। वहां से मुख्यमंत्री राष्ट्रपति और राज्यपाल के साथ हैलीकॉप्टर से पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज जाएंगे। वहां सेना के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद शाम 4.20 बजे जैसलमेर के पूनमसिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले लखपति दीदी सम्मेलन में करेंगे भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शर्मा ट्रांसपोर्ट चौराहा स्थित भाजपा के नए कार्यालय का दौरा करेंगे और वहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। शुक्रवार को दिन भर भाजपा कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता नए मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियों में जुटे रहे। गौरतलब है कि भजनलाल शर्मा गत पंचायतीराज चुनावों के समय जैसलमेर जिले में भाजपा संगठन की तरफ से प्रभारी बना कर भेजे गए थे। उस दौरान शर्मा से पार्टी के कई नेताओं व कार्यकर्ताओं से सीधा सम्पर्क बना। ऐसे में अब जबकि वे मुख्यमंत्री के तौर पर पहली बार जैसलमेर आ रहे हैं, यहां भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखा जा रहा है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.