>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, राजस्थान के 18 जिलों में गिरेंगे ओले, बढ़ेगा सर्दी का कहर, बारिश भी करेगी बेहाल Sunday 07 January 2024 05:07 AM UTC+00 weather update : प्रदेश में शुष्क मौसम से सर्दी का कहर बढ़ता जा रहा है। चार दिन से लगातार गलनभरी सर्दी के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट आ रही है। हाड़कंपाने वाली सर्दी के बीच कोहरा रिमझिम के रूप में सड़कों पर बरसता नजर आया। इस बीच मौसम विभाग ने राजस्थान में ओलावृष्टि, मेघगर्जन और वज्रपात का बड़ा अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 9 जनवरी को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर और टोंक में ओले गिरने की संभावना है। विभाग ने इन जिलों के ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी तरफ घने कोहरे संग उत्तर- पूर्वी सर्द हवाओं चलने से लोग कांप उठे। रिमझिम बरस रहे कोहरे ने जमीन को तर कर दिया। चूरू में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। दोपहर 12 बजे तक शीतलहर और कोल्ड-डे के कारण लोग ठिठुरते रहे। दोपहर तीन बजे तक शहर कोहरे की चादर में लिपटा रहा। इसके बाद कोहरा छंटा तो आसमान में हल्की बादलवाही रही। शाम होते ही सर्दी के असर ने लोगों को सताना शुरू कर दिया। मौसम केंद्र पर शनिवार को अधिकतम 14.09 व न्यूनतम तापमान 05.04 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवाओं की गति 01.09 किमी प्रतिघंटा रही। जबकि हवा में आद्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा। अब आगे क्या यह भी पढ़ें- Rajasthan Rain Alert : राजस्थान में अब बारिश के साथ गिरेंगे ओले, कड़कड़ाती ठंड करेगी बुरा हाल, आईएमडी की नई चेतावनी सादुलपुर में सर्दी के तीखे तेवरों के कारण आमजन की दिन चर्या प्रभावित हो रही है। शीत लहर के प्रकोप ने लोगों को धूजा दिया है। शनिवार को पूरे दिन शहर में धुंध छायी रही। धूप नहीं खिलने से लोगों को सर्दी ने सताया। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों में दुबके रहे। सर्दी के असर से पशु भी परेशान हैं। लोग ऊनी कपड़ों व अलाव के सहारे सर्दी से बचने का जतन करते दिखे। यह भी पढ़ें- Weather Alert : अब कहर बरपाएगी सर्दी, बारिश के साथ गिरेंगे ओले, इतने शहरों का होगा बुरा हाल, नया अलर्ट जारी |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
