>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Table of Contents
|
श्रीमाधोपुर विधानसभा LIVE : बागी ने बिगाड़ा कांग्रेस का खेल, त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी सीट Thursday 23 November 2023 07:21 AM UTC+00 rajasthan vidhan sabha chunav 2023: सीकर जिले की श्रीमाधोपुर विधानसभा सीट (Shrimadhopur assembly election) पर कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह शेखावत के लिए सीट निकालना इस बार आसान नहीं है। उन्हें अपने परंपरागत प्रतिद्वंद्वी झाबर सिंह खर्रा से तो टक्कर मिल ही रही है। कांग्रेस के बागी बलराम यादव भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूरी ताकत से राजनीतिक समीकरण बदल रहे हैं। दीपेन्द्र सिंह पहली बार 1980 में यहां से विधायक बने थे। तब से उनका हर चुनाव में मुकाबला झाबर सिंह के पिता हरलाल सिंह खर्रा से होता रहा। वह पांच बार चुनाव जीते हैं और छटी बार मैदान में हैं। अब पिछले तीन चुनाव से झाबर सिंह से उनका सामना होता आ रहा है। इससे पहले के दो मुकाबले में दोनों ही प्रत्याशी एक-एक बार जीत हासिल कर चुके हैं। चुनाव से ठीक पहले स्वास्थ्य कारणों को देखते हुए दीपेन्द्र सिंह ने चुनाव नहीं लड़ने की मंशा जताकर बेटे के लिए टिकट मांगा था। पार्टी ने नकार कर उन्हें ही मैदान में उतारा है। कांग्रेस से जुड़े दो वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कहा, बीमार होने से दीपेन्द्र सिंह भी जनता से कटे ही रहे। इस बार कांग्रेस से किसी नए चेहरे को टिकट देती तो यह सीट निश्चित ही कांग्रेस के खाते में होती। हालांकि वे फिर भी कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे हैं। मतदाताओं को यह मलाल भी है कि कांग्रेस-भाजपा दोनों ने ही पुराने परिवारों पर ही भरोसा जताया, नए को नहीं मौका नहीं दिया गया। ऐसे ही अनेक कार्यकर्ताओं से बलराम यादव को बल मिल रहा है। पूरी दमदारी से ताल ठोकने से यहां चुनाव दिलचस्प त्रिकोणीय मोड़ पर पहुंच गया है। त्रिकोणीय संघर्ष में यहां मतदाताओं ने अभी तक किसी को यह दावा करने की छूट नहीं दी है। इस सीट पर जाट, यादव, राजपूत व माली वोट का बाहुल्य है। इन्हीं जातियों में वोट की सेंध ही हार-जीत तय करती है। सामान्य वर्ग का मतदाता अभी खामोश है। पीने के पानी के लिए कुंभाराम लिफ्ट योजना का पानी आए और खेती के लिए नहरी योजना से क्षेत्र को जोड़ा जाए तो ही क्षेत्र की जनता की तकलीफ दूर हो सकती है। क्षेत्र के तीन प्रमुख मुद्दे |
Khatu Shyam Mandir: एक मात्र मंदिर, जहां होते है बाबा श्याम की दो प्रतिमाओं के दर्शन, जानिए कहा हैं ये मंदिर Thursday 23 November 2023 08:16 AM UTC+00 मूंडरू। कलियुग के अवतारी बाबा श्याम के दुनियाभर में सैकड़ों मंदिर है। बाबा श्याम के एक शीश के दर्शन होते हैं। परंतु एक मंदिर ऐसा भी है जहां एक ही मंदिर में बाबा श्याम के एक नहीं बल्कि दो शीश के दर्शन होते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं मूंडरू के प्राचीन श्याम मंदिर (Khatu Shyam Mandir) की। यहां बाबा श्याम के भक्तों को दो प्रतिमाओं के दर्शन करने का सौभाग्य मिलता है। यहां बाबा श्याम का प्राचीन मंदिर स्थित है। दो मंजिला मंदिर में एक गर्भ गृह बना हुआ है, जिसमें बाबा श्याम की प्रतिकात्मक प्रतिमा रखी है। वहीं ऊपर की मंजिल में बाबा श्याम की खुदाई के दौरान निकली वास्तविक प्रतिमा स्थापित है।
|
कांग्रेस- भाजपा को कर रहे 'अन्य', अब ये जातियां तय करेगी भाग्य Friday 24 November 2023 05:53 AM UTC+00 विधानसभा चुनाव में महज 24 घंटे का समय बाकी रहा है। चुनावी दौड़-भाग के बीच मतदाता मतदान से पहले हार-जीत के गुणा-भाग में जुटे हैं। हर कोई जानना चाहता है कि किस सीट पर किस पार्टी व प्रत्याशी की जीत की प्रत्याशा कितनी है। ऐसे में जिले की आठों विधानसभा में मुकाबलों की स्थित ,जातिगत गणित व निर्णायक जातियों का आकलन पेश किया जा रहा है। जिनसे इन क्षेत्रों की चुनावी दिशा- दशा को समझा जा सकता है।
जातिगत आंकड़ा जातिगत आंकड़ा धोद में मुकाबला बेहद रोचक मोड़ पर है। 11 प्रत्याशियों वाले इस क्षेत्र में भाजपा से गोरधन वर्मा के सामने कांग्रेस ने शिक्षक नेता जगदीश दानोदिया पर दाव खेला है। पर टिकट नहीं मिलने से नाराज विधायक परसराम मोरदिया के बेटे महेश मोरदिया ने आरएलपी से मुकाबले में उतरकर मुकाबले को रोचक बना दिया है। इधर, कांग्रेस की अंदरुनी अदावत में माकपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक पेमाराम भी मुकाबले में मुख्य भूमिका में आ गए हैं। एससी सीट पर अब यहां सबकी निगाहें जाट और उसके बाद मुस्लिम मतदाताओं पर टिक गई है। ये दोनों यहां निर्णायक भूमिका में होगी। जातिगत आंकड़ा जातिगत आंकड़ा जातिगत आंकड़ा जातिगत आंकड़ा |
Baba Shyam Birthday 2023 : खाटूनगरी में मना बाबा श्याम का जन्मदिन, एक लाख भक्तों ने लिया आशीर्वाद Friday 24 November 2023 07:26 AM UTC+00 Khatu Shyam birthday : खाटूनगरी में गुरुवार अल सुबह से देर शाम तक हैप्पी बर्थ डे टू यू श्याम की गूंज रही। बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर पांच लाख से अधिक भक्तों ने धोक लगाकर मनौती मांगी। भक्तों में सबसे पहले लखदातार को बधाई देने की होड़ में लगी रही। कार्तिक शुक्ला प्रबोधनी (देवउठनी ) एकादशी के मौके पर हारे के सहारे बाबा श्याम के जन्मदिन के मौके पर मथुरा व वृंदावन के कारीगरों ने फूलों से खास सजावट की। दशमी की रात से लगातार तोरण द्वार से पदयात्रा मार्ग श्याम मंदिर तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। रींगस रोड़ पर पिछले दो दिनों से मेला जैसा माहौल बना हुआ है। ![]() ![]() ![]() |
VIDEO: हरियाणा बोर्डर पर पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद Friday 24 November 2023 01:59 PM UTC+00 नीमकाथाना. विधानसभा चुनाव को लेकर नीमकाथाना जिले से लगता हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। यहां से आने वाले हर वाहन और व्यक्ति की जांच की जा रही है। जिला निर्वाचन और पुलिस प्रशासन ने हरियाणा बोर्डर पर चौकसी बरतते हुए 8 चेक पोस्ट बना पूरी तरह से सील कर दिया है। हरियाणा बॉर्डर सहित जिले में बनाई गई 19 चेक पोस्टों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। प्रभावी गश्त के साथ डीएसटी और एसएसटी टीम भी अपना कार्य कर रही है। हरियाणा की ओर से आने वाले वाहनों तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर पुलिस की कड़ी नजर है। चुनाव अंतर्गत की गई व्यवस्थाओं का गुरुवार को कलक्टर श्रुति भारद्वाज व एसपी अनिल कुमार ने हरियाणा बॉर्डर का निरीक्षण कर चैक पोस्टों पर तैनात अधिकारियों और पुलिस जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में डीएसटी टीम लगातार कड़ी नजर रख रही है। वहीं हरियाणा से राजस्थान में ग्रामीण क्षेत्र के कच्चे पक्के रास्तों पर भी पुलिस गश्त के साथ-साथ कड़ी नजर रखे हुए हैं। चुनाव को लेकर कलक्टर एवं एसपी ने हरियाणा सीमावर्ती इलाकों में पाटन, मीणा की नांगल, दलपतपुरा, स्यालोदडा, डाबला, डाबला नदी चेक पोस्ट, जीलो में बनाए गए चेक पोस्टों का निरीक्षण कर अधिकारियों को वाहनों की सघन जांच कर प्रतिबंधात्मक सामग्री के परिवहन पर रोक लगाने के दिशा निर्देश दिए। देवउठनी एकादशी के मौके पर पाटन क्षेत्र के दौरे के दौरान शादियों के माहौल में महिलाओं के बीच कलक्टर भारद्वाज पहुंची तथा 25 नवंबर को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। पाटन बस स्टैंड पर लोगों से चर्चा कर कलक्टर ने सभी से लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाने के अपील की। 24 घंटे की जा रही है वाहनों की जांच पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल ने बताया कि पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्सेस कि टीमें लगातार 24 घंटे वाहनों की जांच कर रही है एवं प्रतिबंधात्मक सामग्री या नकदी पाए जाने पर चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार त्वरित कार्यवाही कर रही है। उन्होंने चैक पोस्ट पर वाहनों की जांच के समय पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था एवं कैमरा टीम को हमेशा सक्रिय रखने के निर्देश दिए। मतदान के लिए बनाए गए बूथों के 100 मीटर में स्थित घरों का पुलिस की ओर से सर्वे करवाया जा रहा है। जिन घरों में बाहर का व्यक्ति पाया जा रहा है उनसे खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। पुलिस की ओर से होटल, ढाबा, धर्मशालाओं में भी जांच की जा रही है। वहीं आईटीबीपी, अरूणाचल प्रदेश व नागालेंड की पुलिस तथा आरएसी पुलिस, यूपी व हरियाणा के होमर्गाड सहित राजस्थान की पुलिस फोर्स सहित सभी पुलिस फोर्स नीमकाथाना आ चुकी है। 12 हजार से अधिक लोगों को किया पाबंद नीमकाथाना जिला के अलग-अलग थानों में पुलिस ने 12 हजार 846 लोगों को अलग-अलग धाराओं में पाबंद करवाया जा चुका है। वहीं लोगों के पास रखे 865 हथियारों को थानों में जमा कर लिए गए है। संवेदनशील बूथों पर पैरामिलिट्री फोर्स रहेगी तैनात पुलिस प्रशासन की ओर से जिले में स्थित संवदेनशील बूथों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरें व पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की जाएगी ताकि सुरक्षा में किसी प्रकार की सेंध नहीं लगाई जा सके। कई बूथों पर माइक्रो ऑब्र्जवर भी लगाए गए हैं। पुलिस ने पिछले तीन दिनों में चेक पोस्टों पर संयुक्त टीम ने करोड़ 40 लाख से ज्यादा कीमत की कार्रवाई की गई है। वहीं अलग-अलग धाराओं में 524 वाहनों को जब्त किया जा |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |







