>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
कलश यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, विदेश मेहमान बने दर्शक Thursday 23 November 2023 10:10 AM UTC+00 राजस्थान के टोंक जिले िस्थत राजमहल कस्बे में अरावली पर्वतमाला की श्रृंखला स्थित राज राजेश्वरी वन माता मंदिर में चार वर्ष बाद हो रही नवीन मूर्ति स्थापना के तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार को कलशयात्रा व ध्वज चढ़ाकर की गई। सर्व समाज की महिलाओं की ओर से निकाली गई कलशयात्रा की शुरुआत बनास नदी घांट पर मंत्रोच्चार व माता के जयकारों के साथ की गई। बैंड बाजे की धुनों पर थिरकते हुए निकाली कलशयात्रा में सभी समुदाय की लगभग 351 महिलाओं के साथ नो कन्याओं ने कलशों में जल भरकर भाग लिया, जो मुख्य बाजार, छत्तरी चौराहे होते हुए वन माता मंदिर परिसर में आरती के साथ समाप्त हुई। इस सम्पूर्ण राजमहल कस्बा माता के जयकारों से गूंजायमान हो उठा। शिखर कलश की बोली ग्यारह लाख इक्यावन हजार में सिरोही निवासी शंकर लाल सोयल ने छुड़ाई। कार्यक्रम की भव्यता को मध्य नजर रखते हुए आस्ट्रेलिया के विदेशी सैलानियों के जोड़ों ने भी भाग लिया। दम्पत्ति जोड़ों ने राजस्थानी धार्मिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर दो घंटे तक निहारा। वहीं अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रमों को कैमरे में कैद किया। मंदिर विकास समिति अध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ आहुतियां व मूर्ति का पुष्पाधिषेक, जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, पंचाम्रत स्नान, अन्नाभिषेक आदि होगा। शनिवार सुबह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन होगा। दिनभर प्रसादी वितरण व शनिवार शाम को भामाशाहों का सम्मान व रात को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। |
शर्मनाक! राजस्थान में 5 साल की मासूम के साथ बलात्कार, आरोपी चाचा को पुलिस ने पकड़ा Friday 24 November 2023 07:17 AM UTC+00 Rape In Rajasthan: राजस्थान के टोंक जिले के एक गांव में पांच साल की मासूम बालिका के साथ रिश्ते में चाचा ने बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया। निवाई थाने में इसका मामला दर्ज हुआ है।
|
बूथ पर पहुंचे दल: उत्साह से होगा मतदान, कर्मचारियों की फौज कराएगी चुनाव Friday 24 November 2023 03:44 PM UTC+00 बूथ पर पहुंचे दल: उत्साह से होगा मतदान, कर्मचारियों की फौज कराएगी चुनाव
साथ ही 5 वीएसटी एवं वीवीटी टीमें गठित की गई है। जिले में 555 मतदान केन्द्रों पर लाइव वेब कास्टिंग होगी। इसमें मालपुरा में 121, निवाई में 129, टोंक के 133 एवं देवली-उनियारा के 175 मतदान केन्द्रों को शामिल किया है। पोलिंग पार्टियों में कुल 4440 कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। 555 मतदान केंद्रों पर होगी लाइव वेबकास्टिंग
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार टोंक जिले की चारों विधानसभाओं में 8-8 महिला मतदान केंद्र एवं 1-1 दिव्यांगजन बूथ की स्थापना होगी। इस संबंध में रिटर्निंग अधिकारियों के निर्देशन में महिला एवं दिव्यांग मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। मतदान दल में कुल 4 मतदान अधिकारी रहेंगे जो मतदान प्रक्रिया जैसे मतदाता की चिन्हित प्रति से पहचान, मतदाता रजिस्टर का संधारण, अमिट स्याही, मतदान पर्ची का आवंटन, कंट्रोल यूनिट के द्वारा मत जारी कर मतदाता द्वारा गोपनीयता के साथ मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराया जाएगा। साथ ही पर्दानशीन महिला मतदाता के लिए एक महिला कार्मिक, सुरक्षा कार्मिक भी मतदान केंद्र पर नियुक्त रहेंगे।
बसों में हुए रवाना
पहली बार लगा भारी जाप्ता चुनाव के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चुनाव में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक 5, पुलिस उपाधीक्षक 9, निरीक्षक 4, उपनिरीक्षक 15, पुलिस जवान 2000, 17 कम्पनियां लगाई है। इनमें सीआरपीएफ की दो, 12 पंजाब, 3 उत्तराखंड समेत आरएसी व एसडीआरएफ के 100 जवान नियुक्त किए हैं। एक बूथ पर एक जवान होगा। संवेदनशील में 4 जाप्ता रहेगा। वहीं 10 बूथ पर पुलिस मोबाइल सेक्टर प्रभावी रहेगी। इसके अलावा रिजर्व में 25-25 प्रति विधानसभा क्षेत्र समेत कुल 100 का जाप्ता रहेगा। इसके अलावा होम गार्ड भी रहेंगे।
निदेशक प्रदीप शर्मा ने बताया कि मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए सेल्फी पॉइंट तथा रोशनी की सजावट भी की गई है। साथ ही सभी प्रकार की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई है। विद्यालय में शिक्षका मोनिका, निशा, मंजू जैन, नीलम, कान्हाराम ने रंगोली समेत सजावट की। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |


