>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
पीएम मोदी के दौरे के बाद चलेगा बुलडोजर, जेडीए की तैयारी, बनाई संयुक्त टीम Thursday 04 January 2024 08:38 AM UTC+00 जयपुर। पीएम नरेन्द्र मोदी के जयपुर दौरे के तुरंत बाद अवैध निर्माणों पर बड़े स्तर पर कार्रवाई होगी। इसे लेकर जेडीए व ग्रेटर और हैरिटेज नगर निगम संयुक्त कार्रवाई करेंगे। इसके लिए राजधानी में अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 9 जनवरी से शुरू होगा, जिसमें जेडीए प्रवर्तन शाखा के साथ दोनों नगर निगमों की सतर्कता टीम संयुक्त रूप से मिलकर अवैध निर्माणों व अतिक्रमणों पर बुलडोजर चलाएंगे। इसके लिए जल्द संयुक्त टीम गठित की जाएगी। अभियान के दौरान हर 15 दिन में समीक्षा होगी। राजधानी में अवैध निर्माण व अतिक्रमणों को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देश के बाद जेडीए के साथ दोनों नगर निगमों के अफसरों की नींद खुली। अब अवैध निर्माण व अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर 9 जनवरी से जेडीए और नगर निगम ग्रेटर और हैरिटेज की ओर से संयुक्त टीम गठित कर अवैध निर्माणों-अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त टीम की की ओर से शहर में स्थाई और अस्थाई अवैध निर्माणों-अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई की हर 15 दिन समीक्षा की जाएगी। पहले होगा सर्वे सर्वे टीम में ये होंगे शामिल सरकारी जमीन को किया जाएगा संरक्षित
यह भी पढ़ें : बन रहा रामजन्म भूमि जैसा मंदिर, जलेंगे 111000 दीपक, 22 जनवरी को करिए रामलला के दर्शन
अधिकारियों को निर्देश जारी |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
