>>: राजस्थान के इस शहर में 10 साल बाद फिर आया ये फ्लू, 2 दिन में सामने आए 2 केस

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Swine Flu: करीब दस साल बाद फिर से स्वाइन फ्लू एच1एन1 वायरस की सक्रियता बढ़ी है। कोविड 19 के बाद नए वेरिएंट ओमिक्रोन व जेएन 1 की आहट के बीच स्वाइन फ्लू संक्रमण लोगों को चपेट में ले रहा है। पिछले आंकड़ों की पड़ताल और एनालिसिस किया गया तो सामने आया कि जनवरी और फरवरी माह में ही स्वाइन फ्लू का प्रभाव अधिक रहा है।

अजमेर जिले में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने के साथ विशेषज्ञों का संकेत भी मिल रहा है कि स्वाइन फ्लू के मामले जनवरी-फरवरी में और बढ़ने की आशंका है। पिछले 15 दिन में 10 पॉजिटिव केस आ चुके हैं। वर्ष 2014 में सक्रिय हुए स्वाइन फ्लू ने वर्ष 2015 में कहर बरपाया। जनवरी व फरवरी माह में सर्वाधिक मामले आए थे।

आंकड़े
वर्ष - जनवरी - फरवरी - कुल(पुरे वर्ष में)
2015 - 18 - 231 - 355
2016 - 04 - 02 - 07
2018 - 11 - 26 - 70
2019 - 49 - 34 - 93

वर्ष 2017 के अगस्त व सितम्बर में दिखाया था असर
स्वाइन फ्लू ने वर्ष 2017 में बारिश के दिनों में प्रभाव दिखाया था। स्वाइन फ्लू पॉजिटिव के बारिश के महीनों के आंकड़ों ने चिकित्सा विभाग को भी चौंका दिया था। अगस्त में 16 एवं सितम्बर में 47 पॉजिटिव केस सामने आए थे।
यह भी पढ़ें : स्टूडेंट्स और कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले, साल 2024 लाया बंपर छुट्टियां, यहां देखें Holiday List


नए साल के दो दिन में स्वाइन फ्लू के दो नए मामले
सर्दी बढ़ने के साथ ही स्वाइन फ्लू के मामले भी बढ़ना शुरू हो गए हैं। अजमेर जिले में नए साल के दो दिन में अब तक 2 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। जबकि एक पखवाड़े में स्वाइन फ्लू के 10 केस सामने आए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वाइन फ्लू एवं मौसमी बीमारियों के नियंत्रण के लिए घर-घर सर्वे करवाया जा रहा है। दो दिन में अजमेर के कोटड़ा और बांदनवाड़ा में एक-एक मामला सामने आया है। बीते साल 171 सैंपल में से 7 पॉजिटिव केस आए थे। दो दिन में 11 सैंपल की जांच की गई है।
यह भी पढ़ें : कंपकंपाती सर्दी के बीच राजस्थान के इस जिले में बजी खतरे की घंटी, 319 तक पहुंचा AQI

स्वाइन फ्लू वायरस का असर पिछले 15 दिन में बढ़ा है। सर्दी में स्वाइन फ्लू के पॉजिटिव केस पहले भी बढ़ते रहे हैं। कोविड के बाद अचानक स्वाइन फ्लू पॉजिटिव केस सामने आए हैं। अब फिर से स्वाब के नमूनों की जांच की संख्या बढ़ाई गई है। इस बार स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने की आशंका है। वायरस के ट्रेंड में बदलाव नहीं हुआ है। वर्तमान में बीमार होने पर संक्रमित अधिकतम 5 दिन में ठीक हो रहा है।
मुकेश खोरवाल, एपिडिमियोलॉजिस्ट

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.