>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
सांसद ने गिनाई मोदी सरकार की उपब्धियां, शौचालय निर्माण और पीएम आवास योजना के बताएं नजीते Friday 23 February 2024 02:58 PM UTC+00 नगर परिषद के अग्निशमन केंद्र में राजीविका की ओर से गुरुवार को स्वंय सहायता समूह सखी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि सांसद सुखबीर ङ्क्षसह जौनापुरिया ने ढाई सौ स्वंय सहायता समूह की सखियों को सम्मानित किया। इस दौरान जौनापुरिया ने कहा कि पिछले दस साल में केंद्र कि मोदी सरकार के कार्यकाल में महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक क्षेत्र में बदलाव आया हैं। दस सालों में महिलाओं की शक्ति को बल मिला हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की हर घर शौचालय योजना का जिक्र करते हुए कहा कि आज गावों में हर घर शौचालय बने हैं। जिले मे 55 हजार पक्के मकान बनाए गए हैं। यह पीएम आवास योजना की बड़ी उपलब्धि हैं। महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का संकल्प हैं जो दस सालों में हर पात्र परिवारों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने इस बिल को अटकाए रखा, लेकिन अब मोदी सरकार ने इस बिल को लाकर महिलाओं को राजनीतिक ताकत दी हैं। जिला प्रमुख सरोज बंसल ने कहा कि महिला आज शिक्षित बनी हैं इतना ही नहीं अब आर्थिक रूप से मजबूत बनी हैं। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। सरकार कि मंशा महिलाओं का जीवन स्तर सुधारना समारोह में भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा ने कहा कि सरकार कि मंशा के अनुसार महिलाओं का जीवन स्तर सुधारना हैं। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक पहुंचे। समारोह में भाजपा के जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया, भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री अंजलि गुप्ता भी मौजूद थी। मालपुरा. मुख्यालय पर गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के उत्सव प्रांगण में स्वयं सहायता समूह सखी सम्मान समारोह के तहत शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जलदाय मंत्री की धर्मपत्नी राधा चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्येय महिलाओं की सुरक्षा की प्राथमिकता एवं आत्मनिर्भर बनाने का है, इसी उद्देश्य से नारी शक्ति वंदन योजना महिलाओं के लिए समर्पित की है। महिलाओं से वर्चुअल वार्ता करेंगे उन्होंने कहा कि इस योजना से जुडकऱ अधिक से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रयास करें। उन्होंने महिलाओं को आव्हान किया के 7 मार्च को महिला दिवस पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं सहायता समूह की सभी महिलाओं से वर्चुअल वार्ता करेंगे। अध्यक्षता करते हुए भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष त्रिलोकचंद जैन ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष सुमन आगीवाल, विकास अधिकारी सतपाल कुमावत सहित अन्य अतिथियों ने भी विचार व्यक्त किए। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
