>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Rajasthan : खुद की रिवॉल्वर से कांस्टेबल की मौत, शव गांव पहुंचा तो मचा कोहराम, वजह जानकर हर कोई हो रहा हैरान Thursday 15 February 2024 06:13 AM UTC+00 Sikar News : खंडेला जिले के रामगढ़ सेठान थाना में संतरी की ड्यूटी कर रहे कांस्टेबल की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। कांस्टेबल के सिर में गोली लगी मिली और सर्विस रिवॉल्वर उनके पास पड़ी मिली। एसपी, एएसपी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गोली सर्विस रिवॉल्वर निकालते समय गलती से लगी है। बाद में जवान का पोस्टमार्टम कर कांस्टेबल की पैतृक गांव में राजकीय सम्मान से अंत्येष्टि कर दी गई। रामगढ़ सेठान थानाधिकारी ने बताया कि कॉन्स्टेबल कोटड़ी लुहारवास के पास तिवाड़ी की ढाणी निवासी हरिकिशन ढाका (35) पुत्र रामदेवसिंह निवासी मंगलवार रात संतरी की ड्यूटी पर था। सुबह पांच से छह बजे के बीच वह अपनी ड्यूटी पूरी कर अपनी सरकारी पिस्टल को निकाल रहे थे। इसी दौरान गलती से पिस्टल का ट्रिगर दब गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच गोली की आवाज सुनकर दूसरा कॉन्स्टेबल सुरेंद्र कुमार थाने के अंदर गया, तो कॉन्स्टेबल हरिकिशन ढाका का शव मिला। शव के पास ही पिस्टल पड़ी थी। संतरी के पास थाने की सरकारी पिस्टल थी। यह भी पढ़ें : VIDEO: वेब सीरीज देख पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, यूं खुला राज कॉन्स्टेबल के सिर में गोली लगी थी और उसके सिर से खून बह रहा था और चारों ओर खून पड़ा था। इस पर उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। इस पर एसपी परिस देशमुख, एएसपी गजेंद्रसिंह जोधा सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। कांस्टेबल के पिता व परिवार के लोगों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया गया। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इस दौरान रामगढ़ थानाधिकारी रमेश मीणा, फतेहपुर सदर थानाधिकारी केके धनखड़, कोतवाली थानाधिकारी इंद्रराज मरोड़िया सहित कई अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे। चार साल से रामगढ़ थाने में थे तैनात यह भी पढ़ें : Accident News: ट्रोला और जीप की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत राजकीय सम्मान से किया अंतिम संस्कार |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
