>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
घर में घुसे चोरों ने चाकू से महिला का गला काटा, दो बेटियों पर भी हमला, बिलाड़ा के लाम्बा गांव की घटना Sunday 24 December 2023 05:05 AM UTC+00 जोधपुर ग्रामीण जिले के बिलाड़ा थानान्तर्गत लाम्बा गांव के एक मकान में चोरी करने घुसे युवकों का विरोध करना एक महिला के लिए जानलेवा साबित हो गया। दो युवकों ने चाकू से अंधाधुंध कई बार किए, जिससे एक महिला की मौत और उसकी दो मासूम बेटियां गंभीर घायल हो गई। मौके से फरार हत्यारों के संबंध में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। वृताधिकारी (बिलाड़ा) राजवीरसिंह ने बताया कि लाम्बा गांव निवासी महेंद्र बिश्नोई ट्रक चालक है। जो ट्रक लेकर मजदूरी पर गया हुआ था। उसकी मां किसी शादी समारोह में गई। पुत्रवधू अंजू और उसकी दो बेटियां ही घर पर थीं। मध्य रात्रि में दो युवक मकान में घुसे और चोरी करने लगे। आवाज होने पर अंजू की आंख खुली तो उसने दोनों चोरों को देखा और चिल्लाने लगी। उसने चोरों का प्रतिरोध किया। इस दौरान महिला की दोनों बेटियां भी जाग गई और वह भी चिल्लाने लगी। दोनों युवकों ने चाकू से महिला पर वार करने शुरू कर दिए। गर्दन व शरीर के अन्य भागों पर ताबड़तोड़ कई बार किए। बेटियों ने विरोध किया तो हमलावरों ने उन पर भी चाकू मारे। गर्दन पर चाकू के वार से महिला लहुलुहान हो गई और उसकी मौके पर मौत हो गई, जबकि बेटियां फिर घायल है, जिन्हें बिलाड़ा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से मथुरादास माथुर अस्पताल रैफर किया गया। यह भी पढ़ें- Rajasthan accident : दौसा के सिकंदरा में हादसा, स्लीपर बस-ट्रोले में भिड़ंत, 6 से ज्यादा यात्री घायल वारदात का पता लगने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवाब खान सीओ राजवीर सिंह बिलाड़ा थाना अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल व एमओबीपी वारदात स्थल पहुंची और साक्ष्य जुटाए जांच के बाद महिला का शव बिलाड़ा की मोर्चरी भिजवा दिया गया। पुलिस का कहना है कि वारदात में दो युवक शामिल थे जो चोरी करने मकान में घुसे, लेकिन महिला के विरोध करने पर चाकुओं से हमला कर दिया। पुलिस को दोनों हत्यारों के महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया गया है। यह भी पढ़ें- दिनदहाड़े कॉलेज छात्रा का अपहरण: पैसों के लिए दोस्त ने रची साजिश, दो गिरफ्तार |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
