>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
जयपुर में लॉरेंस गैंग ने ज्वेलर को दी जान से मारने की धमकी, मांगी एक करोड़ की रंगदारी Sunday 24 December 2023 05:53 AM UTC+00 जयपुर। राजधानी जयपुर में हाल ही सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या का मामला थमा भी नहीं है। तब ही लॉरेंस गैंग की ओर से जयपुर के एक ज्वेलर को जान से मारने की धमकी देकर एक करोड़ की रंगदारी का मामला सामने आ गया है। मामला विद्याधर नगर इलाके का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि सीकर रोड के रहने वाले 29 साल के ज्वेलर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया वह जवाहरात का कारोबार करते हैं। सीकर रोड पर उसका ज्वेलरी शोरूम है। ज्वेलरी शोरूम के बिजनेस यूज के लिए एक ऑफिशियल नंबर भी है। ऑफिशियल मोबाइल नंबर शोरूम पर ही रहता है। 19 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे शोरूम खुला। दोपहर करीब 11:30 बजे शोरूम पर बैठे थे। शोरूम के ऑफिशियल मोबाइल नंबर पर आए कॉल को कर्मचारी ने उठाया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि मैं लॉरेंस विश्नोई गैंग का आदमी हूं। मेरा नाम अरविंद है। भरतपुर जेल से बोल रहा हूं। शाम तक 1 करोड़ रुपए का इंतजाम कर लो। बताओ रुपए लेने के लिए बंदे को कहां भेजना है। ज्यादा होशियारी की तो गोगामड़ी जैसा हाल हो जाएगा। गोलियां चल जाएगी। खून-खराबा हो जाएगा। बदमाश ने कहा कि एक करोड़ रुपए का इंतजाम कर आज ही कर दो। धमकी मिलने के बाद डरे-सहमे ज्वेलर ने विद्याधर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर धमकी देने वाले बदमाश की तलाश कर रही है। बता दें कि इससे पहले सितंबर में भी लॉरेंस के नाम से एक युवती को धमकी भरा फोन किया गया था। कॉल करने वाले बदमाश ने धमकाया- तेरे मर्डर की 5 लाख रुपए सुपारी मिली है। पुलिस को बताया तो PG से उठा लूंगा। धमकी भरे कॉल की शिकायत पीड़िता ने शिवदासपुरा थाने में दर्ज करवाई थी। इससे पहले जयपुर के एक डॉक्टर से भी 50 लाख रुपए मांगने का मामला सामने आया था। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
