>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
व्यंजन द्वादशी पर भगवान को लगा सकरी और अनसकरी व्यंजनों का भोग, अब बदलेगा भोगराग व पहनावा Sunday 24 December 2023 05:34 AM UTC+00 जयपुर। मार्गशीर्ष शुक्ल द्वादशीयुक्त त्रयोदशी पर आज व्यंजन द्वादशी मनाई जा रही है। ठाकुरजी को कच्चे-पक्के शारदीय व्यंजनों के भोग लगाया जा रहा है। मंदिरों में छप्पन भोग झांकी के दर्शन हो रहे है। इसके साथ ही आज से ठाकुरजी को नवीन गर्म पोशाक धारण कराई गई। मंदिरों में ठाकुर के खानपान व पहनावे भी बदलाव हुआ। अब मंदिरों में गर्भगृह में हीटर और अंगीठी लगाना शुरू हो गया है। वहीं ठाकुरजी को गर्म पोशाक में मफलर, जुराब और दस्ताने धारण करवाए जा रहे है। मुख्य आयोजन गोविंददेवजी मंदिर में महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में व्यंजन द्वादशी उत्सव का आयोजन हो रहा है। ठाकुरजी को पीली केसरिया द्वादशी व अंगरखी पोशाक धारण करवाई गई। इसके साथ ही विशेष अलंकार धारण करवाए गए है। दोपहर 12 से 12.30 बजे तक विशेष झांकी के दर्शन होंगे। ठाकुरजी के समक्ष पारंपरिक चांदी की थाली और कटोरी में कच्चा भोग, दाल और खीर का भोग भी लगाया जा रहा है। मंदिर प्रवक्ता मानस गोस्वामी ने बताया कि ठाकुरजी को शयन के समय गुलीबंद और रजाई ओढ़ाना शुरू किया जाएगा। सकरी और अनसकरी भोग यहां भी आयोजन
यह भी पढ़ें : सुगम यातायात पर खर्च कर दिए लाखों रुपए, कार्रवाई दिखावा, यातायात जाम का नहीं निकल पा रहा तोड़
यहां एक दिन पहले ही छप्पन भोग |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
