>>: Rajasthan Weather Alert : अभी कोहरा करेगा बेहाल, फिर एक और पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, अलर्ट जारी

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Rajasthan Weather Alert : प्रदेश में रविवार अल सुबह पश्चिमी, उत्तरी व पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में घना कोहरा और कहीं-कहीं अति घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। इस बीच न्यूनतम तापमान में आगामी 48 घंटे के दौरान हल्की गिरावट की संभावना है। राज्य के उत्तरी व पूर्वी भागों में आगामी 2-3 दिन कहीं-कहीं घना कोहरा छाने और न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। विभाग के अनुसार 31 दिसंबर से राज्य में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।

इस बीच पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद शनिवार को मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ हो गया। हालांकि चटख धूप निकलने से तापमान में विशेष गिरावट नहीं आई। जोधपुर में दिन का तापमान 30 डिग्री को पार कर गया, जो इस सीजन का सर्वाधिक तापमान था। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिन में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें- हनुमानगढ़ में घना कोहरा छाया, सुबह दस बजे निकले सूरज तो धुंध के तेवर पड़े ढीले

सूर्यनगरी में बीती रात बूंदाबांदी के बाद शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान अधिक होने से सर्दी का असर अपेक्षाकृत कम रहा। सुबह-सुबह सर्दी रही। दिन चढ़ने के साथ तीखी धूप निकल आई, जिससे पारा तेजी से ऊपर चढ़ने लगा। दोपहर में तापमान 30.3 डिग्री पहुंच गया। दिन भर धूप खिली रहने से लोगों को सर्दी से काफी राहत रही। दिन में गर्म कपड़े भी काम पहनने पड़े। शाम ढलने के बाद धीरे-धीरे मौसम में फिर से ठंडक घुलनी शुरू हो गई। ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम बना रहा।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather Update: गिरेगा पारा, इन जगह पर छाएगा घना कोहरा, जानें IMD की लेटेस्ट भविष्यवाणी

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.