>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
राजस्थान के इस शहर में पार्षद पति को मारी गोली...पढ़े पूरी खबर Thursday 01 February 2024 05:28 AM UTC+00 कांकरोली थाना प्रभारी डॉ. डी. पी. दाधीच ने बताया कि बुधवार को करीब शाम 7 बजे आजाद नगर निवासी पार्षद पति जाकिर हुसैन स्कूटी से घर जा रहे थे। इस दौरान संतोषी नगर कब्रिस्तान के पास मोटर साइकिल पर आए चांद मोहम्मद और दिलशाद पिस्टल से जाकिर हुसैन पर दो फायर कर भाग छूटे। फायरिंग की सूचना पर क्षेत्र में हडकंप मच गया। घायल को तुरंत आर.के.राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने जांच कर बताया कि गोली हाथ और पेट को छूकर निकल गई। वह पूरी तरह से स्वस्थ है। हॉस्पीटल परिसर में लोगों की भीड़ लग गई। नगर परिषद सभापति अशोक टांक भी चिकित्सालय पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीडि़त के बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी आदतन अपराधी बताए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवलाल बैरवा ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। फायरिंग के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
