>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
यहां देश-विदेश से आए पावणों ने डाला डेरा, 5 हजार से अधिक पक्षी दिखे Thursday 01 February 2024 05:49 AM UTC+00 जिले के पांच जलाशय, देसूरी और सादडी के पांच जलाशयों पर पक्षी गणना की जा रही है। देसूरी और सादड़ी के पांच जलाशयों पर पक्षी गणना में 50 से ज्यादा प्रजातियों के 5 हजार से ज्यादा प्रवासी पक्षी मिले। इसमें मुख्यत: ब्राह्मणी डक, कॉम्ब डक, पिनटेल, बार हेडेड गुज, ग्रे लेग गुज (राजहंस), व्हाइट आईबिस, स्पून बिल, ग्रे हेरोन कॉमन कूट, सारस क्रेन, रेड नेप्ड आईबिस, गॉडविट आदि प्रजातियों के पक्षी मिले। गणना में पक्षी विशेषज्ञ हिमांशु सिंह चन्द्रावत, नरेन्द्र पालीवाल, मुकुंद माधव सिंह चौहान एवं भेराराम वनरक्षक के साथ अन्य वनकर्मी भाग ले रहे हैं। इस दौरान उप वन संरक्षक डॉ.ए.एन.गुप्ता, विनोद कुमार राय सहायक वन संरक्षक, बलराम पाटीदार क्षेत्रीय वन अधिकारी, रविन्द्र सिंह राणावत क्षेत्रीय वन अधिकारी नाथद्वारा, किशन गायरी वनरक्षक, जीवन सिंह देवडा वनपाल, अशोक वैष्णव मौजूद रहे। राजस्थान राज्य के विभिन्न वन मण्डलों की ओर से जनवरी माह में पक्षी गणना करवाई जाती है। इससे राजस्थान में आने वाले प्रवासी पक्षियों की जानकारी मिलती है। इसके तहत गुरुवार को टॉडगढ-रावली अभयारण्य के पांच जलाशयों के एवं शुक्रवार को 08 जलाशयों पर पक्षी गणना की जाएगी। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
