>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Table of Contents
|
राजस्थान के इस वन्यजीव अभयारण्य में पहली बार दिखा पेंटेड स्पर फाउल (तीतर) नाम का पक्षी, माना जाता है शुभ संकेत Thursday 18 January 2024 06:09 AM UTC+00 Rajasthan News: उदयपुर के कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में पेंटेड स्पर फाउल पक्षी पहली बार देखा गया है। आमतौर पर यहां अरावली रेड स्पर फाउल अच्छी संख्या में दिखता है। लेकिन पेंटेड स्पर फाउल का दिखना कुंभलगढ़ और यहां की बायोडायवर्सिटी के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है। पेंटेड स्पर फाउल के यहां से देखे जाने बारे में कई बार बातें हुई, लेकिन दस्तावेजी रेकॉर्ड पर अभी तक नहीं था। उदयपुर पक्षी महोत्सव के दौरान पक्षी विशेषज्ञ अनिल रोजर्स के नेतृत्व में एक टीम राजसमंद आई थी। टीम ने कुंभलगढ़ के आरेट क्षेत्र में ट्रेकिंग की तो जंगल में पेंटेड स्पर फाउल का जोड़ा नजर आया। रोजर्स ने बताया कि यहां पेंटेड स्पर फाउल का दिखना किसी आश्चर्य से कम नहीं है। यह रणथम्भौर और सरिस्का में तो दिखता है, मगर कुंभलगढ़ से अभी तक इसकी ऑफिशियल रिकॉर्डिंग नहीं थी। यह भी पढ़ें : रणथम्भौर में बाघों के साथ-साथ सवाईमाधोपुर में है कछुओं की भी शरण स्थली, जानिए क्यों तीतर प्रजाति का प्रक्षी |
सार्वजनिक शौचालय बनाने का विरोध Thursday 18 January 2024 08:23 PM UTC+00 उदयपुर. गोगुंदा.सायरा बस स्टैण्ड के समीप स्थित रास्ते की जमीन को समतलीकरण करवाने पहुंचे जेसीबी सहित ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों को ग्रामीणों के विरोध के चलते बैरंग लौटना पड़ा। दरअसल बस स्टैण्ड के समीप जमीन रास्ते के नाम पर दर्ज है। ग्राम पंचायत इस जमीन पर सार्वजनिक शौचालय बनवाना चाहती है। बुधवार को सरपंच सुरमाराम गरासिया, उपसरपंच भैरू सिंह राव, वार्ड पंच गणेश लाल जैन सहित जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और जेसीबी से रास्ते की जमीन पर पड़ी मिट्टी को हटवाकर भूमि समतलीकरण करना चाहा तभी जीवन सिंह दसाना, अम्बा सिंह, नरपत सिंह व दिनेश खटीक सहित कई लोग मौके पर पहुंचे और रास्ते की जमीन पर जेसीबी चलाने का कड़ा विरोध किया। उन्होंने सरपंच व जनप्रतिनिधियों से साफ कहा कि वे रास्ते की जमीन पर शौचालय नहीं बनाने देंगे। उन्होंने कहा कि बस स्टैण्ड पर बने शौचालय की तो समय पर सफाई तक नहीं हो पा रही है और राजनीतिक द्वेषता रखते हुए उनके खेतों पर जाने के रास्ते को बंद करने की नीयत से रास्ते की जमीन पर शौचालय बनाने का प्रयास कर रहे है। इस संबंध में आरआई दिलीप चौधरी ने बताया कि आराजी नं 4302 की जमीन रास्ते की है, वहां निर्माण नहीं करवाया जा सकता है। ........................... बैठक में अधिकारियों के नहीं आने पर जताई नाराजगी धरियावद. पंचायत समिति सभागार में गुरुवार को पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक प्रधान हकरी देवी मीणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मौजूद प्रतिनिधियों, सदन सदस्यों ने क्षेत्र में खस्ता हाल सड़कों, बिजली कटौती आदि मुद्दे एक स्वर में उठाए। बैठक में अधिकांश विभागों के विभागीय अधिकारी की जगह उनके प्रतिनिधि उपस्थित होने पर सदन सदस्यों ने नाराजगी जताई। सदस्यों की नाराजगी को प्रधान हकरी देवी मीणा ने गंभीरता से लेते हुए सदन बैठक में मौजूद कुछ विभागीय अधिकारियों प्रतिनिधि को सख्त रूप से सदन बैठक में अपने प्रतिनिधियों को न भेजकर स्वयं उपस्थित होने के निर्देश दिए तथा आगामी बैठक में उक्त निर्देशों की पालना करने को कहा। |
आइएएस रिया डाबी को मिली ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी Thursday 18 January 2024 08:28 PM UTC+00 उदयपुर . हाल ही में उदयपुर में तैनात हुई आइएएस रिया डाबी (IAS Riya DAbi) को गणतंत्र दिवस की तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। डाबी को हाल ही में उदयपुर जिले के गीर्वा में उपखंड अधिकारी नियुक्त किया गया है। गणतंत्र दिवस पर उदयपुर के गांधी ग्राउंड में होने वाले जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक गुरुवार को जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट के मिनी सभागार में हुई। जिला कलक्टर पोसवाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह इस बार आकर्षक और स्तरीय कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया जाए। उन्होंने विभागों की ओर से तैयार की जाने वाली झांकियों तथा बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने एसडीएम गिर्वा रिया डाबी को मुख्य समारोह में होने वाले सांस्कृतिक आयोजनों को अंतिम रूप देने की जिम्मेदारी सौंपी। सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला स्तर पर सम्मान के लिए योग्य कार्मिकों की अनुशंसा करें। अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर राजीव द्विवेदी ने ध्वजारोहण, परेड निरीक्षण, मार्च पास्ट, सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन को लेकर की तैयारियों की जानकारी ली। सांस्कृतिक कार्यक्रम की जानकारी लेते हुए लोक कला मंडल तथा कॉलेज शिक्षा के आयोजन भी शामिल करने के निर्देश दिए। उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा आभा माण्डावत ने आयोजन को लेकर विभागीय तैयारियों की जानकारी दी। समारोह में 9 विभागों की झांकियां शामिल की जाएंगी। एडीएम सिटी द्विवेदी ने व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए। समारोह का पूर्वाभ्यास 21 जनवरी से प्रारंभ होगा। 24 जनवरी को अंतिम पूर्वाभ्यास किया जाएगा। |
ब्रेन डेड किसान बना देवदूत, उसके लीवर व 2 किडनियों से बचेंगी 3 जिंदगियां Friday 19 January 2024 04:18 AM UTC+00 Farmer becomes Angel : उदयपुर की धरा भी आज अंगदान कर धन्य हो गई। ब्रेन डेड मरीज के परिजनों की सहमति के बाद यहां आरएनटी मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने पहला अंगदान ऑपरेशन किया। जिसमें मरीज के शरीर से लीवर व दो किडनियां दान की गई। इससे तीन जिंदगियां बचाई जा सकेगी। यह तीनों अंग ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जयपुर में एसएमएस व महात्मा गांधी चिकित्सालय भेजे गए हैं। जहां ऑपरेशन कर रोगियों के अंग प्रत्यारोपित किए जाएंगे। आरएनटी मेडिकल कॉलेज में अंगदान का यह पहला ऑपरेशन था। जिसमें मध्यप्रदेश के नीमच निवासी माणकलाल (56 वर्ष) पुत्र केसूलाल पाटीदार के अंगदान किए गए। परिजनों ने उनके समस्त अंगों के दान की सहमति जताई थी। आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने इसको लेकर देश के अलग.अलग मेडिकल कॉलेज को जानकारी दी थी। उसके बाद हैदराबाद के किम्स व जयपुर के एसएमएस व महात्मा गांधी चिकित्सालय की टीमें यहां पहुंची। |
आमिर खान के बाद अब सनी देओल करेंगे अपनी भांजी की उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग Friday 19 January 2024 04:57 AM UTC+00 Sunny Deol in Udaipur: लेकसिटी उदयपुर अब ट्रेंडिंग डेस्टिनेशन वेडिंग प्लेस बन चुका है। एक के बाद एक सेलिब्रिटीज यहां आकर शादियां करना पसंद कर रहे हैं। हाल ही बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान की डेस्टिनेशन वेडिंग उदयपुर में हुई। अब सनी देओल अपनी भांजी की डेस्टिनेशन वेडिंग उदयपुर में करने जा रहे हैं। गुरुवार को वेडिंग वेन्यू देखने के लिए सनी देओल उदयपुर पहुंचे। उदयपुर एयरपोर्ट पर सनी देओल को देखकर फैंस दंग रह गए। सनी उदयपुर एयरपोर्ट से सीधे ताज अरावली रिसॉर्ट पहुंचे, जहां वे भांजी की शादी प्लान कर रहे हैं। गौरतलब है कि आमिर खान की बेटी इरा खान की वेडिंग भी ताज अरावली में ही हुई थी। |
JEE Mains 2024 को लेकर बड़ी खबर, ये दो बड़ी परीक्षाएं होगी क्लैश, दुविधा में विद्यार्थी Friday 19 January 2024 08:55 AM UTC+00 Rajasthan News: राजस्थान बोर्ड ऑफ सैकण्डरी एजुकेशन की तरफ से 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। इस साल 10वीं की परीक्षाएं 7 मार्च से और 12वीं की 29 फरवरी से प्रारंभ होंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 30 मार्च तक चलेगी तो 12वीं की 4 अप्रेल तक होगी। लेकिन इस बार 12वीं की कुछ परीक्षाएं जेईई मैंस 2024 के दूसरे सेशन के साथ क्रैश हो सकती है। इसे लेकर विद्यार्थी दुविधा में है। |
IMD ने अभी-अभी जारी किया कई जिलों में Double Alert, 20-21 जनवरी को बेहाल करेगा मौसम Friday 19 January 2024 10:28 AM UTC+00 IMD Weather Update: उदयपुर में पिछले कुछ दिनों से सर्दी से राहत के बाद एक बार फिर शीतलहर का असर दिखने लगा है। गुरुवार को सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। वहीं, दोपहर में जहां कुछ दिन से गर्मी का प्रभाव दिख रहा था, वहीं फिर से सर्दी का प्रभाव दिखा। लोग धूप में बैठे रहे। घरों के अंदर दोपहर में भी गलन बनी रही। शाम को हल्का कोहरा छाया रहा। इधर, रात तक सर्दी के तेवर अधिक बढ़ गए। |
IAS टीना डाबी को तो आप जानते हैं? बहन रिया ने कर दिखाया ये कारनामा Friday 19 January 2024 11:09 AM UTC+00 उदयपुर। IAS Tina Dabi sister Riya Dabi Profile : UPSC CSE, मतलब IAS, IPS बनने की तैयारी। देशभर में लाखों युवा व युवती इसका सपना देखते हैं। सफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या, 1 प्रतिशत से भी कम। इसकी गिनती दुनिया की सबसे कठिन परिक्षाओं में होती है। इतनी कठिन की, लोग 5-6 साल तैयारी करने के बाद भी तैयारी को कम मानते हैं और एक बार कोई यह मुकाम को हासिल कर ले तो, उसके घर बधाईयों का तांता लग जाता है। इसी परीक्षा में एक ही परिवार की 2 बेटियों ने टॉप किया है। टीना डाबी को तो आप जानते होंगे? 2015 में वह इस परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) प्राप्त कर, देशभर में युवा व युवतियों का प्रेणा स्रोत बनीं। उनकी बहन रिया डाबी ने इसी परीक्षा में AIR 15 हासिल किया है। वह इसका श्रेय बहन टीना डाबी व अपने परिवारजनों को देती हैं । दिल्ली विश्विद्यालय से पढ़ीं उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के जीसस एंड मैरी से की । स्कूल के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमेन से बीए राजनीति विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई की। रिया डाबी की शादी आईपीएस अधिकारी मनीष कुमार से हुई है। मसूरी में ट्रेनिंग के दौरान उनकी मुलाकात मनीष कुमार से हुई और उन्हें प्यार हो गया। दोनों ने एक ही वर्ष में सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की। रिया को हाल ही में राजस्थान के उदयपुर जिले में एसडीएम के पद पर तैनात किया गया। यह भी पढ़ें : यह है दुनिया का सबसे अमीर परिवार, इनकी बेशकीमती चीज़ों के बारे में जानकार रह जाएंगे हैरान उदयपुर में एसडीएम पद पर तैनाती पिछले कुछ समय से एपीओ चल रिया डाबी को नए साल पर सरकार ने गुड न्यूज दी है। 2021 बैच की आईएएस अधिकारी रिया डाबी को राज्य सरकार ने उदयपुर के गिर्वा में उपखंड अधिकारी (एसडीएम) पद पर लगाया है। एसडीएम बनने से पहले रिया अलवर में असिस्टेंट कलक्टर के पद पर भी सेवाएं दे चुकी हैं। आपको बता दें कि टीना डाबी की तरह रिया को भी राजस्थान कैडर मिला था। वहीं, उनकी बड़ी बहन टीना जैसलमेर की कलक्टर रह चुकी हैं। वर्तमान में वह मैटरनिटी लीव पर चल रही हैं। |
अब बेस्ट सोलो ट्रिप डेस्टिनेशंस ऑफ 2024 की लिस्ट में लेकसिटी Friday 19 January 2024 11:17 AM UTC+00 Udaipur News : ट्रेवल एंड लेजर की ओर से वर्ष 2024 के भारत के 15 बेस्ट सोलो ट्रिप डेस्टिनेशंस की लिस्ट जारी की गई है। इन्हें देखकर आप अपनी पसंद की जगह जा सकते हैं। साथ ही उदयपुर आना मत भूलिएगा, क्योंकि इस सूची में उदयपुर भी शामिल है। लेकसिटी को भी सोलो ट्रेवलर्स के लिए टॉप डेस्टिनेशंस में शामिल किया गया है। गौरतलब है कि उदयपुर को महिला सोलो ट्रेवलर्स के लिए भी भारत की सेफ सिटीज में शामिल किया जा चुका है। यह भी पढ़ें : एक ही व्यक्ति के बने दो मृत्यु प्रमाण पत्र, खुलासा हुआ तो उड़े होश, जानें पूरा मामला ये हैं भारत के 15 बेस्ट सोलो ट्रिप डेस्टिनेशंस 2. जैसलमेर, राजस्थान 3. वाराणसी, उत्तर प्रदेश 4. महाबलीपुरम, तमिलनाडु 5. बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, मध्य प्रदेश 6. चलाल, हिमाचल प्रदेश 7. दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल 8. लेंडोर-मसूरी, उत्तराखंड 9. उदयपुर, राजस्थान 10. हम्पी, कर्नाटक 11. एलेप्पी, केरल 12. वर्कला, केरल 13. पुड्डूचेरी 14. जिभी, हिमाचल प्रदेश 15. शिलांग, मेघालय जैसलमेर दूसरे और उदयपुर लिस्ट में नौवें नंबर पर |
अब रेगिस्तानी क्षेत्रों में खूब पैदा हो रहा अनार, जगह-जगह बिक रहा Friday 19 January 2024 04:12 PM UTC+00 उदयपुर. राजस्थान और गुजरात के रेगिस्तानी क्षेत्रों में पानी आने से यहां अनार की खेती होने लगी है। करीब दस साल पूर्व तक देश के अन्य क्षेत्रों से अनार मंगवाए जाते थे। जो अब गुजरात और राजस्थान के रेगिस्तानी क्षेत्रों से भी आने लगे हैं। इन दिनों बाजार में जगह-जगह अनार की बिक्री हो रही है। बड़ी मात्रा में अनार आने से ये 40 से लेकर 100 रुपए तक बिक रहे हैं। |
उम्र के इस पड़ाव पर भी मनवाएंगी अपना लोहा Friday 19 January 2024 04:21 PM UTC+00 उदयपुर. उम्र का कोई पड़ाव हो, मन में जोश, जुनून और जज्बा हो तो हर राह आसान हो जाती है। कुछ ऐसा ही करने वाली है आधी आबादी जो मैदान में उतरकर उम्र के इस पड़ाव पर भी दमखम िदखाएंगी। ऐसा संभव होगा राजस्थान महिला वि्द्यालय की पूर्व छात्रा परिषद के सहयोग से। इस परिषद की ओर से महिला ओपन टेबल टेनिस, बैडमिंटन और कैरम की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इसको लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही है। खेल के मैदान में ये साबित किया जाएगा कि महिलाएं केवल चूल्हे, चौके तक नहीं बल्कि हर फील्ड में खुद का लोहा मनवा सकती है। आने वाले दिनों में उम्र के इस पड़ाव पर भी आकर हाथ में बैट व रैकेट पकड़े नजर आएंगी। इस प्रतियोगिता में इस वर्ष कोच तथा राष्ट्रीय स्तर के खिलाडि़यों के लिए अलग ग्रुप बनाए गए हैं। प्रत्येक वर्ग में विजेता को 21 सौ, उप विजेता को 11 सौ रुपए, शील्ड तथा प्रत्येक प्रतिभागी को प्रमाण पत्र व प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इन खेलों में भाग लेने के लिए महिलाएं राजस्थान महिला विद्यालय के केन्द्रीय विभाग में रजिस्ट्रेशन करवा सकती है। रजिस्ट्रेशन को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में जयपुर, मुंबई, भरतपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों से महिलाएं शामिल होती है। पांच से नौ फरवरी तक होगा टूर्नामेंट पूर्व छात्रा परिषद की संरक्षक डा.पुष्पा कोठारी ने बताया कि परिषद की ओर से आयोजित होने वाली ये प्रतियोगिता पांच से नौ फरवरी तक होगी। इसमें एकल टेबल टेनिस, बैडमिंटन और कैरम के टूर्नामेंट होंगे। इसमें खास बात ये है कि इन खेलों में 25 वर्ष से उपर की आयु की महिलाएं भाग ले सकेंगी। घरों व एकेडमियों में कर रही अभ्यास जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में शामिल होने का उत्साह इतना है कि महिलाएं घरों और राजस्थान महिला विद्यालय की एकेडमी में अभी से तैयारियों में जुट गई हैं। खेलों के लिए उम्र की चार श्रेणियां बनाई गई हैं। इनमें 25 से 40, 41 से 54, 55 से 65 और 65 से ऊपर की आयु की महिलाएं ही इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकेंगी। |
2025 के अंत तक पूरा हाेगा सिटी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का काम Friday 19 January 2024 04:24 PM UTC+00 धीरेंद्र कुमार जोशी. उदयपुर. सिटी रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास अमृत भारत योजना के तहत 354 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इस कार्य के तहत स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को लेकर विश्व स्तरीय से सेवाएं दी जाएंगी। इस कार्य को शुरू हुए करीब एक वर्ष बीत चुका है और इसको पूरा होने में करीब तीन साल का समय लगेगा। ऐसे में वर्ष 2025 अंत तक यह कार्य पूरा होने की संभावना है। सिटी रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन 50 से अधिक ट्रेनों का आवागमन होता है। यहां प्रतिदिन 19 हजार से अधिक यात्री आते और जाते हैं। स्टेशन के पुनर्विकास का काम वर्ष 2061-62 के यात्री भार करीब 39 हजार यात्री प्रतिदिन को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। इंफो... |
बच्चों को घर पर छोड़कर गए थे अयोध्या, आंखों के सामने गिरता देखा गुम्बज Friday 19 January 2024 04:30 PM UTC+00 उदयपुर. Ram Mandir In Ayodhya: 6 दिसंबर कार सेवा के लिए नियमित रूप से उदयपुर से जत्थे रवाना हो रहे थे। चारों तरफ राम के नारों की गूंज सुनाई दे रही थी। हर कोई अयोध्या जाने को ललायित था। उन्ही में से एक कारसेवक थे। राजस्थान क्षेत्र संयोजक गो सेवा एवं ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक रहे राजेन्द्र पामेचा। पामेचा ने बताया कि कारसेवकों की रवानगी के समय पूरा शहर रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ा था। 1992 में पूरे देश में कारसेवकों की गूंज सुनाई दे रही थी। मैं और मेरी पत्नी रुक्मा पामेचा अपने पुत्र 2 वर्ष के राहुल और 5 वर्ष के पुनीत को घर छोड़कर रवाना हुए। उनके साथ संजय कोठारी, विनोद चपलोत, हितेश आचार्य, नरेश खट्टर बिना बताए घर से निकले ओर जत्थे में शामिल हुए। सभी कारसेवक जगदीश मंदिर के दर्शन कर रवाना हुए। अयोध्या पहुंचने के बाद सर्दी में खुली जगह में एक कंबल में दो-तीन लोग सोए। 6 दिसंबर 1992 को आचार्य धर्मेन्द्र का भाषण सुन रहे थे। एक सूचना पर सभी कारसेवक मुट्ठीभर सरयू नदी की रेती से कार सेवा करेंगे। देखते ही देखते वहां िस्थत विवादित गुम्बज पर कारसेवक चढ़े। इससे कारसेवकों में जोश आ गया और सुरक्षा घेरा टूट गया। सुंदर कटारिया ने इसकी जानकारी दी तो कारसेवक गुम्बज पर नारे लगाते हुए चढ़ गए। देखते ही देखते ढांचा गिरा दिया गया। इस ढांचे में से उदयपुर के कई लोग धूलधूसरित होकर निकलते नजर आए। रात दो बजे मंदिर निर्माण का आव्हान हुआ। मंदिर की तरफ आने वाली गलियों में कारसेवक बैठ गए। ताकि मिलिट्री नहीं आ सके। मंदिर निर्माण ईंट देकर मैं स्वयं इसका साक्षी बना। अब वनवास समाप्त हो गया है। वापस लौटते समय कर्फ्यू लगा हुआ था, इस कारण कारसेवकों को दो दिन भूखे रहना पड़ा। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |












