>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Table of Contents
|
राजस्थान में 19-20-21 जनवरी को बेहाल करेगा मौसम, IMD ने अभी-अभी जारी किया Double Alert Thursday 18 January 2024 09:48 AM UTC+00 Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान कहीं-कहीं घना से अति घना कोहरा छाया रहा । इस दौरान शूल सी तेज हवाएं लोगों को कंपकपाती रही। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर में शीत दिन दर्ज किया गया। वहीं श्रीगंगानगर, जैसलमेर और पिलानी में अति शीत दिन दर्ज किया गया। राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरूवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। जयपुर के बाहरी इलाकों में तो 10 बजे के बाद कोहरा छंटा व धूप निकली तो लोगों को राहत मिली। इसके बाद दिन भर आसमान साफ रहा। मगर, शीतलहर की चुभन के सामने धूप भी बेअसर रही। दौसा और अलवर समेत कई जिलों में तो सूर्यदेव के दर्शन ही नहीं हुए। कोहरे और शीतलहर के चलते बढी सर्दी से बचने के लिए लोग ऊनी कपड़ों व अलाव का सहारा लेते नजर आए। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने 21 जनवरी तक कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। 18 जनवरी को अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर के लिए अति शीत दिन/ अति घना कोहरा का (ऑरेंज अलर्ट) अलर्ट जारी किया है। वहीं दौसा, जयपुर, सवाई माधोपुर, सीकर, बीकानेर और चूरू के लिए घने कोहरे का (येलो अलर्ट) जारी किया गया है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट में 19 जनवरी को अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर के लिए अति शीत दिन/ अति घना कोहरा का अलर्ट जारी किया है। वहीं दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर और चूरू के लिए घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 20 जनवरी को अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर के लिए घना कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। 21 जनवरी को चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, सीकर, झुंझुनूं, धौलपुर, भरतपुर और अलवर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है । इससे पहले बुधवार को राजस्थान के कई जिलों में शीत लहर एवं घने कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित रहा। शीत लहर के साथ गिरे तापमान ने लोगों की दिनचर्या बदल दी। लोग सुबह देर तक बिस्तर में दुबके रहे। घने कोहरे से पूरे दिन सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। ठंडी हवा चलने से लोगो की सर्दी से धूजणी छूटती रही। लोग अलाव से तपकर सर्दी से बचाव करते नजर आए। कोहरे के चलते वाहन चालकों को परेशानी का समाना करना पड़ा। |
Rajasthan Crime News : नहीं थम रहे अपराध, बस डिपो से छात्र का अपहरण कर ले गए बदमाश, लूटपाट कर पत्थरों पर फेंककर फरार हुए Thursday 18 January 2024 12:03 PM UTC+00 Student Kidnapped From Bus Stand : जयपुर/सीकर। राजधानी में अपराधी बेखौफ हैं। अपहरण जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। अब सीकर बस डिपो के बाहर से स्टूडेंट का किडनैप कर लूट की गई। बदमाश स्टूडेंट को नशीला पदार्थ सुंघाकर लेकर गए। इसके बाद कॉपी-किताब, कपड़े और कैश लेकर भाग गए। स्टूडेंट पत्थरों पर पड़ा मिला। सीकर के उद्योग नगर थाने अंतर्गत रहने वाले जयपुर निवासी 14 साल के मनजीत कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सीकर के विनायक स्कूल शास्त्री नगर के हॉस्टल में रहता है। वह अपने घर जयपुर से सीकर आ रहा था। इस दौरान रोडवेज बस से सीकर बस डिपो पहुंचा था। बस डिपो से पैदल अपने हॉस्टल जा रहा था। यह भी पढ़ें : Kidnapping: तीन नकाबपोश बदमाशों ने किया स्कूल छात्र के अपहरण का प्रयास, घर लौटते समय बनाया निशाना उसने आगे बताया कि डिपो के बाहर शराब की दुकान के पास चार - पांच बदमाशों ने उसके मुंह को दबाकर कुछ सुंघा दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। बदमाश बेहोशी की हालत में उसे लेकर गए। होश आने पर वह एक कार कंपनी के शोरूम के पास पत्थरों पर पड़ा था। बैग में 2 हजार कैश, कॉपी - किताब और कपड़े भी नहीं थे। स्टूडेंट ने बताया कि वह कंपनी में गया और कर्मचारियों को घटना के बारे में बताया। कर्मचारियों ने स्कूल स्टाफ को घटना के सूचना दी। जिसके बाद स्कूल का स्टाफ कंपनी में पहुंचा और स्टूडेंट का प्राथमिक उपचार कराया गया। फिलहाल स्टूडेंट की रिपोर्ट पर सीकर की उद्योग नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वाइन शॉप के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बदमाशों की तलाश करने में जुटी है। |
अगले 24 घंटे बेहाल करेगा मौसम, विभाग ने चेतावनी के साथ जारी किया ऑरेंज अलर्ट Friday 19 January 2024 03:13 AM UTC+00 Rajasthan Weather Update: उत्तरी हवाओं का दवाब बढ़ने के कारण सीकर में फिर से मौसम सर्द हो गया है। बीती रात ओस गिरने और सुबह आंशिक कोहरा छाने के कारण सर्दी का अहसास हुआ। मौसम केन्द्र जयपुर ने अगले चौबीस घंटे के दौरान झुंझुनूं में शीत दिन का ओरेंज अलर्ट, सीकर और चूरू में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। सीकर में गुरुवार सुबह कई स्थानों पर कोहरा छाया। दोपहर में उत्तरी हवाएं कम रफ्तार से चलने के बावजूद सर्दी रही। शाम को लोगों ने अलाव से तपकर सर्दी से बचाव किया। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और सीकर में अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया। |
प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों सहित स्टॉफ की होगी मॉनिटरिंग Friday 19 January 2024 05:52 AM UTC+00 प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों सहित नर्सिंग स्टॉफ पर केन्द्र सरकार की टीम निगरानी रखेगी। कॉलेज में चिकित्सक शिक्षक व स्टॉफ की उपिस्थति ़75 प्रतिशत से कम रहने पर एनएमसी की ओर से मान्यता नहीं दी जाएगी। अच्छी बात यह है कि मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को स्थाई नियुक्ति करने पर आगामी सत्र के लिए मान्यता दी जाएगी। टीम की ओर से तीन माह के दौरान कैमरे में दर्ज रेकार्ड के अनुसार ही जांच की जाएगी। इसका सबसे ज्यादा फायदा अध्ययनरत भावी चिकित्सकों को होगा। निदेशक शम्भू शरण कुमार ने इस संबंध में सभी कॉलेज को निर्देश जारी किए हैं। इन पर रहेगी ज्यादा नजर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का मुख्यद्वार, मरीज का पंजीयन काउंटर, मेडिसिन, सर्जरी, गाइनोकॉलोजी, हड्डी रोग, ईएनटी, साइकेट्री सहित सभी ओपीडी, एनेस्थेसिया देने से पहले वाले स्थान और रिकवरी वाले स्थान सहित पूरा ऑपरेशन थियेटर परिसर, फैकल्टी लाउंज, अटेंडेंस मार्किंग एरिया, सभी लेक्चर थियेटर, एनाटमी डिसेक्सन हॉल, फिजियोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री, फार्माकॉलोजी, पेशेंट अटेंडेंट वेटिंग एरिया, इमरजेंसी और केज्यूअलटी वार्ड में उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे लगेंगे। तीसरी आंख से नजर सभी मेडिकल कॉलेज और कल्याण अस्पताल में उच्च गुणवत्ता वाले नए कैमरे सीधे दिल्ली में बनने वाले कमांड सेंटर से जुड़े रहेंगे। इन पर प्रधानमंत्री कार्यालय की सीधी नजर रहेगी। उच्च गुणवत्ता वाले नए कैमरे अस्पताल परिसर में चिन्हित जगहों पर होंगे। चिकित्सक शिक्षक, नर्सिंग स्टॉफ और लेबोरट्री स्टॉफ का पूरा रेकार्ड राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग रखेगा। जिससे अस्पताल या मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी देते समय स्टॉफ और चिकित्सक मनमर्जी नहीं करें सकेंगे। जिससे मरीजों को सीधे तौर पर फायदा होगा। इसलिए उठाया कदम निशुल्क उपचार और भावी चिकित्सकों की पढ़ाई को लेकर कई सरकारी चिकित्सक उपेक्षा करते हैं। जिसके कारण मरीजों को उपचार, जांच के लिए परेशानी से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसके अलावा कई मेडिकल कॉलेज में एमएनसी के निरीक्षण से पहले एक-दूसरे मेडिकल कॉलेज से फेकल्टी को बुलाकर संख्या पूरी दिखा दी जाती है लेकिन निरीक्षण के बाद इन जगहों पर दी जानी सुविधाओं की कटौती कर ली जाती है। इसे देखते हुए राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने आगामी निरीक्षण के लिए सीसीटीवी कैमरे तथा सभी चिकित्सक व स्टॉफ की आधार कार्ड के जरिए बायो मैट्रिक मशीन से हाजिरी करने के निर्देश दिए हैं। |
VIDEO: रघुनाथजी का मंदिर सजा, 22 को होगी राम नाम की दौड़ Friday 19 January 2024 03:09 PM UTC+00 अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के महोत्सव के लिए जिलेभर में तैयारियां जोरों पर है। इस बीच शहर के बावड़ी गेट स्थित रघुनाथजी के मंदिर में भी तैयारियां तेज हो गई है। रंग- रोगन के साथ मंदिर को रंग बिरंगे फूलों व सतरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। धार्मिक आयोजनों की रूप रेखा भी बना ली गई है। ये होंगे कार्यक्रम खुदाई में मिली थी मूर्ति राम नाम की दौड़ 21 को |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |




