>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Rajasthan New CM : सोमवार को तय हो सकता है राजस्थान सीएम का नाम, जानें बड़ी वजह Sunday 10 December 2023 05:35 AM UTC+00 भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में तो विधायक दल की बैठक तय कर दी है। राजस्थान में बैठक अभी तक तय नहीं हो पा रही है। आलाकमान ने तीन केंद्रीय पर्यवेक्षक राजस्थान के लिए तय किए हैं, पर सबसे वरिष्ठ पर्यवेक्षक केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यक्रम तय नहीं हो पा रहा है। पहले संभावना थी कि विधायक दल की बैठक रविवार को हो सकती है, पर अब यह बैठक या तो सोमवार को होगी या फिर मंगलवार को। बैठक के बाद उम्मीद है कि सोमवार को राजस्थान सीएम के नाम की घोषणा की जाए। भाजपा विधायक जयपुर से लेकर दिल्ली तक डेरा डाले बैठे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी दिल्ली से जयपुर पहुंच चुकी है। सूत्रों के अनुसार उनकी एक दिन पहले केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ भी मुलाकात हुई है।
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
