>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Weather Update: राजस्थान में सर्दी ने कंपकंपाया, 23-24 दिसंबर को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, जानें IMD की लेटेस्ट अपडेट Monday 18 December 2023 02:49 AM UTC+00 Weather Update: सर्दी से अब लोगों को कंपकंपी छूट रही है। पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में रविवार को न्यूनतम तामपान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से न्यूनतम तापमान फिर माइनस 1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वाहनों की छतों, खेतों में खड़ी फसलों, मैदानों, जलाशयों के किनारों, सोलर प्लेटों आदि पर रात को पड़ी ओस से बर्फ की परत जम गई। पाली में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में सुबह व शाम को सर्दी का असर तेज रहा। लोगों ने सर्दी से बचाव के लिए धूप का सेवन करने के साथ अलाव तापा। उधर, मौसम केन्द्र की माने तो आने वाले तीन दिन में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट संभव है। उसके बाद तापमान में बदलाव की संभावना कम है। यह भी पढ़ें : क्रिसमस तक ऐसा रहेगा मौसम, विभाग ने कई जिलों में दिया बारिश का अलर्ट 22 दिसंबर से प्रभावित करेगा चक्रवाती परिसंचरण
यह भी पढ़ें : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर बदलेगा मौसम, बढ़ेगी सर्दी, जानें आईएमडी की लेटेस्ट भविष्यवाणी |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
