>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
पुलिस को मिले हाईटेक वाहन, जिसके चारों ओर लगे कैमरों से होगी निगरानी Saturday 23 December 2023 03:56 AM UTC+00 भीलवाड़ा लिस बेड़े में अत्याधुनिक तकनीक से लैस एक दर्जन से अधिक वाहन भीलवाड़ा पहुंचे हैं। सीसीटीवी से युक्त वाहन से भीड़-भाड़ वाले इलाके और मुख्य चौराहों पर नजर रखी जा रही है। वीआइपी मूवमेंट और कानून-व्यवस्था दुरस्त रखने पर बेहतर ढंग से निगरानी करने वाले वाहन के चारों तरफ कैमरे लगे हैं ताकि 360 डिग्री की हर गतिविधि कैद हो सके। ये कैमरे अभय कमांड से जुड़े हैं। पुलिस कंट्रोल रूम में बैठकर बड़ी घटना, दुर्घटना की लाइव तस्वीर देखी जा रही हैं। यह 112 डायल वाहन भी कहा जाता है। जिला पुलिस के बेड़े में कुल 13 वाहन मिले हैं। जिला मुख्यालय पुलिस को मिले हाईटेक वाहन ऐसे स्थानों पर अधिक उपयोगी होंगे, जहां पहले से सीसीटीवी नहीं लगे हैं। 24 घंटे रिकॉर्डिंग, एक माह सुरक्षित रहेगी 112 डायल करने पर तुरंत मदद इनको मिले वाहन |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
