>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Jaipur: अवैध मीट दुकानों को चिह्नित करने का काम शुरू, दिए सिर्फ 315 लाइसेंस, अब सीज करने की तैयारी Sunday 10 December 2023 05:06 AM UTC+00 जयपुर। राजधानी में अवैध मीट दुकानों को लेकर ग्रेटर व हैरिटेज नगर निगम फिर से जागा है। दोनों नगर निगमों ने शहर में अवैध मीट दुकानों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। इसके बाद अवैध मीट दुकानों को सीज करने की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। निगम अफसरों की मानें तो शहर में सिर्फ 315 ही दुकानों के लाइसेंस दे रखे है, बाकि सब अवैध दुकानें संचालित हो रही है। इनमें हैरिटेज नगर निगम ने 115 मीट दुकानों के लाइसेंस दे रखे है, जबकि ग्रेटर निगम ने करीब 200 दुकानों के ही मीट लाइसेंस जारी कर रखे है। हवामहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए बाल मुकुंदाचार्य के अवैध मीट दुकानों पर कार्रवाई को लेकर मामला उठाने के बाद निगम प्रशासन की आखें खुली। अब दोनों नगर निगम प्रशासन ने शहर में मीट दुकानों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए दुकानों के लाइसेंस चैक किए जाएंगे, इसके साथ ही नियम शर्तों की पालना को लेकर भी जांच की जाएगी। इसके लिए दोनों नगर निगमों में कार्मिक लगा दिए है, जो रोजाना अपने—अपने क्षेत्र में मीट दुकानों का सर्वे कर रहे है। निगम अफसरों की मानें तो सर्वे करने के बाद जिन दुकानों पास लाइसेंस नहीं है, उन्हें लाइसेंस जारी किए जाएंगे। हालांकि ये लाइसेंस मार्च तक के लिए ही जारी किए जाएंगे। वहीं जो लाइसेंस नहीं लेगे, उन दुकानों को सीज करने की तैयारी की जा रही है। 6 साल बाद फिर जागा निगम प्रशासन जल्द करेंगे दुकानें चिह्नित
यह भी पढ़ें : खाली प्लॉट में कचरा मिला तो अब खैर नहीं, रोजाना दो घंटे फील्ड में घूमेंगे अफसर, जनता से भी 15 दिन में लेंगे फीडबैक
एक साल के लिए जारी होता है लाइसेंस |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
