>>: Digest for January 20, 2024

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Table of Contents

Weather Update : पाली जिले में गुरुवार सुबह हल्का कोहरा छाया, लेकिन सर्दी का असर कम रहा। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे दिन के समय सर्दी का असर बहुत कम रहा। हवा भी अधिक तेज व सर्द नहीं होने के कारण लोगों को ठंडक से राहत मिली। उधर, पाली संभाग के माउंट आबू में लगातार चौथे दिन तापमान माइनस दो डिग्री सेल्सियस रहने के कारण लोग ठिठुर गए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 4-5 दिन में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव आने की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में मौसम विभाग की लेटेस्ट भविष्यवाणी, अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल

गंगानगर व हनुमानगढ़ में रह सकता है शीत दिन
पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर व हनुमानगढ़ के लिए मौसम केन्द्र की ओर से शुक्रवार को शीतदिन और अति घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। वहीं पश्चिमी राजस्थान के अन्य जिलों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। पूर्वी राजस्थान के झुंझुनूं, धौलपुर, भरतपुर, अलवर जिलों के लिए भी मौसम विभाग की ओर से शीतदिन व कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें : Weather Update: मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट, राजस्थान में शीतलहर के साथ शीतदिन का अलर्ट

सरकारी स्कूलों में अध्ययन शानदार होता है। विद्यार्थियों को शिक्षण के साथ अन्य गतिविधियों में पारंगत किया जाता है। यह बताने के लिए 10 से 30 जनवरी तक वार्षिकोत्सव आयोजित करना तय किया गया है, लेकिन यह चयनित स्कूलों में ही होगा। इसके लिए जो राशि दी जा रही है, वह ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। माध्यमिक स्तर के स्कूलों के लिए महज 10 हजार रुपए और उच्च प्राथमिक स्तर के स्कूलों के लिए 5000 रुपए राशि दी जानी है। हालांकि, अधिकांश स्कूलों को ये राशि नहीं मिली है। ये बात और है कि वार्षिकोत्सव मनाने की अंतिम तिथि आने में महज 11 दिन शेष हैं। तय राशि से अधिक राशि खर्च होने पर स्कूलों के भामाशाहों की मदद लेनी होगी। चयनित स्कूलों के अलावा यदि कोई स्कूल वार्षिकोत्सव आयोजित करना चाहते हैं तो उनको भी भामाशाहों का ही सहयोग लेना होगा।

यह राशि तो सहयोगात्मक
स्कूलों में वार्षिकोत्सव मनाने के लिए जो राशि दी जा रही है, वह सिर्फ सहयोगात्मक है। उत्सव में अधिक राशि लगने पर वह भामाशाहों के सहयोग से लेनी है। स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से जो राशि चयनित स्कूलों के लिए आवंटित की गई है। वह जल्द उनको दी जाएगी।
प्रकाशचंद सिंघाडि़या, एडीपीसी, समग्र शिक्षा, पाली

आंकड़ों की जुबानी

  • पाली जिले में कुल विद्यालय : लगभग 1740
  • आयोजन के लिए चयनित विद्यालय : 1233

यह करना है वार्षिकोत्सव में

  • जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाना है।

  • विद्यालय विकास के लिए पूर्व विद्यार्थियों, भामाशाहों से सहयोग प्राप्त करना।

  • भामाशाहों व दानदाताओं का सम्मान करना।

  • विद्यालय में पहले व दूसरे स्थान पर रहे विद्यार्थियों को सम्मानित करना। अब तक बोर्ड परीक्षा में पहला व दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूची सूचना पट्ट पर लगाना।

  • इस सत्र में आयोजित निबंध, वाद-विवाद आदि प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करना।

  • पूर्व सफल विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को समारोह में बुलाना।

  • नाटक, नुक्कड़ नाटक, ड्रामा, गीत, जिम्नास्टिक, योग, आसन सहित सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन करना।

  • समारोह के फोटो व वीडियो सीबीइओ कार्यालय को भेजने होंगे।

ब्लॉक के अनुसार इतने स्कूलों का चयन
ब्लॉक-प्राथमिक स्तर-माध्यमिक स्तर
बाली-115-58
देसूरी-55-43
रानी-37-44
जैतारण-82-57
रायपुर-102-49
मारवाड़ जंक्शन-69-96
पाली-70-10
रोहट-56-37
सोजत-81-64
सुमेरपुर-59-49

अयोध्या में भगवान राम मंदिर की 22 जनवरी को प्रतिष्ठा होने वाली है। इसकी खुशी में पूरा देश राममय हो गया है। पाली के तो प्राण ही प्रभु राम में बसते हैं। पाली में भोर की पहली किरण के धरती पर उतरने से पहले ही प्रभु राम व राम भक्त हनुमान का गुणगान शुरू होता है। सांझ ढले शयन का समय होने तक जय श्रीराम और जय हनुमान का स्वर ही गूंजता रहता है। पाली के पानी दरवाजा पर तो उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिमी हर दिशा में भगवान राम विराजमान है। वहां से गुजरने वाला हर व्यक्ति अवध बिहारी व रघुनाथ के दरबार में धोक लगाकर ही दिन की शुरुआत करता हैं। आज हम आपको पाली में विराजमान प्रभु राम के दर्शन कराने के साथ उनके परम भक्त हनुमान के मंदिरों की झलक दिखा रहे हैं, जो लाखोटिया के घाटों व उसके पास आस्था के बड़े केन्द्र हैं।

रघुनाथ मंदिर, पानी दरवाजा व्यंक्टेश मार्ग
माहेश्वरी समाज का रघुनाथ मंदिर शहर की आस्था का सबसे बड़ा केन्द्र है। समाज महामंत्री भुवनेश काबरा बताते हैं कि यह मंदिर 300 सालों से भी अधिक पुराना है। आजादी से पहले वर्ष 1925 में राज दरबार के समय इसका पट्टा जारी किया गया था। इस मंदिर में भगवान राम व सीता विराजमान है। भगवान की प्रतिमाएं धातु की बनी है। उनके सामने ही प्रभु हनुमान भी विरामान है। मंदिर में पातालेश्वर महादेव का धाम है।

Ayodhya Lord Ram: अयोध्या में राम मंदिर प्रतिष्ठा: सियापति राम में बसते... पाली के जन-जन के प्राण

रघुनाथ मंदिर, सिरे घाट के सामने
पाली के मेलों का स्थल रहा पानी दरवाजा पर सिरे घाट के सामने ब्राह्मण स्वर्णकार समाज का रघुनाथ मंदिर है। समाज अध्यक्ष अध्यक्ष रामचन्द्र महेचा ने बताया कि यह मंदिर करीब 200 वर्ष पुराना है। यहां के पुजारी जगदीश दवे ने बताया कि बताते हैं कि करीब 80 वर्ष से पूजन कर रहे है। मंदिर में भगवान राम, सीता की पंचधातु की बनी प्रतिमा है। उनके साथ ही भगवान कृष्ण और गणपति भी विराजमान है।

Ayodhya Lord Ram: अयोध्या में राम मंदिर प्रतिष्ठा: सियापति राम में बसते... पाली के जन-जन के प्राण

अवध बिहारी मंदिर, सिरेघाट
सिरेघाट के एकदम सामने ही अवध-बिहारी मंदिर है। वैष्णव रामावत समाज पंचायत के इस मंदिर के बारे में पंचायत संरक्षक श्रीराम वैष्णव बताते हैं कि मंदिर का निर्माण करीब 50 साल पहले करवाया गया था। मंदिर में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान की संगमरमर की प्रतिमा है। जिसकी छवि देखते ही हर व्यक्ति के मन में आस्था का भाव स्वत: जागृत हो जाता है।

Ayodhya Lord Ram: अयोध्या में राम मंदिर प्रतिष्ठा: सियापति राम में बसते... पाली के जन-जन के प्राण

खाकी चौक बालाजी लेते हैं आशीर्वाद
सिरे घाट पर ही खाकी चौक बालाजी का मंदिर है। जो सामने विराजमान भगवान राम व सीता से आशीर्वाद लेते हुए लगते हैं। यहां भी भगवान राम व सीमा की प्रतिमाएं धातु की बनी है। यह मंदिर कब से यहां स्थापित है, इसकी पुख्ता जानकारी तो नहीं है, लेकिन यह मंदिर काफी प्राचीन बताया जाता है। इस मंदिर में दर्शन करने के लिए सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

Ayodhya Lord Ram: अयोध्या में राम मंदिर प्रतिष्ठा: सियापति राम में बसते... पाली के जन-जन के प्राण

अग्रवालों की बगेची में भी प्रभु राम
लाखोटिया तालाब के किनारे पर ही शहर के अग्रवालों की बगेची में भी भगवान राम व सीता के साथ प्रभु के भक्त हनुमान विराजमान है। इस मंदिर में भगवान कृष्ण की चलित प्रतिमा भी है। समाज के पूर्व अध्यक्ष मदनमोहन गुप्ता बताते है कि यह मंदिर 150 साल से भी अधिक पुराना है। मंदिर में भगवान राम व सीता की अष्ट धातु से बनी प्रतिमाएं है। ये मंदिर सभी की आस्था का केन्द्र है।

Ayodhya Lord Ram: अयोध्या में राम मंदिर प्रतिष्ठा: सियापति राम में बसते... पाली के जन-जन के प्राण

लाखोटिया के घाटों व पास में पग-पग पर बालाजी के मंदिर
पंचमुखी बालाजी मंदिर शिववाड़ी
दादु विजय हनुमान मंदिर, भैरूघाट
बालाजी मंदिर, लाखोटिया उद्यान
खाकी चौक बालाजी
मुनि पुरी घाट पर बालाजी के दो मंदिर
नृसिंह भगवान मंदिर में भगवान हनुमान
काबली मंदिर में भी विराजमान है राम भक्त
महेश वाटिका में हनुमान मंदिर
पाल बालाजी पर हनुमान मंदिर
चादरवाला बालाजी मंदिर
(ये मंदिर तो पाली के सरोवर लाखोटिया के घाटों और उनके पास िस्थत है। इसके अलावा भी यहां पर कई मंदिर भगवान राम के भक्त हनुमान के साथ देवी-देवताओं के हैं, जो जन-जन की आस्था के केन्द्र बने हुए हैं।)

Rajasthan News: पाली जिले में चलती कार में जिंदा जली महिला की मौत के मामले में पुलिस अब हत्या के एंगल से जांच कर रही है। महिला के शव को कल मुर्दाघर में रखवाया गया था, आज पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। उसके पति को पहले ही हिरासत में ले लिया गया है। जिस कार में पत्नी और पति सवार थे। उस कार में सिर्फ पिछली सीट ही जली, पति को खरोंच तक नहीं आई और न ही कार का कोई और हिस्सा जला। पाली जिले की जैतपुर पुलिस फोरेसिंक की भी मदद ले रही है।

दरअसल पाली जिले में कल दोपहर में जैतपुरा थाना क्षेत्र से होकर गुजर रही कार में एक महिला की मौत हो गई। 25 साल की रेखा अपने पति अशोक के साथ कार में सवार थे। तीन साल की बेटी घर पर ही थी। अशोक अक्सर पत्नी को अपने साथ कार में आगे की सीट पर बिठाता था, लेकिन कल उसे पीछे की सीट पर बिठाया। जिस कार में आग लगी वह कार कुछ दिन पहले ही सेकेंड हैंड ली गई थी। पीछे की सीट पर पत्नी को सीट बेल्ट भी लगाई थी।

कार में आग लगी तो पति सीट बेल्ट खोलकर बाहर कूद गया, लेकिन पत्नी अंदर ही रह गई। आसपास के लोगों से पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि आग लगने के बाद भी रेखा के चीखने की आवाजें किसी ने नहीं सुनी। पुलिस को लग रहा है कि यह हादसा नहीं हत्या हो सकती है, जिसे पूरी तरह से प्लान बनाकर अंजाम दिया गया है। पुलिस ने कहा कि पत्नी को बचाने की कोशिश अशोक ने नहीं की, न ही उसके हाथ जले, ऐसा लग रहा है मानों रेखा पहले ही जान गवां चुकी थी। उसे बाद में कार में जलाया गया। फिलहाल अशोक हिरासत में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। फोरेसिंक ने भी कार से सबूत जुटाए हैं।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले में 9 हजार से अधिक किसानों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है। इन किसानों द्वारा 31 जनवरी तक ई-केवाईसी नहीं करवाने पर वे अपात्र हो सकते हैं। जिला नोडल अधिकारी (पीएम किसान) एवं उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, जालोर के उप रजिस्ट्रार सुनील वीरभान ने बताया कि भारत सरकार द्वारा दिसम्बर 2022 में पात्रता के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य की गई थी एवं पात्र किसानों को लाभान्वित करने के लिए लगातार समयावधि बढ़ाई गई है। इसके बावजूद जिले के 9776 किसानों द्वारा अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई गई है।

यह भी पढ़ें : Rajasthan News: कड़ाके की ठंड से शहद का उत्पादन प्रभावित, मधुमक्खी पालक परेशान

उन्होंने बताया कि 31 जनवरी तक ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले किसानों की पात्रता समाप्त की जा सकती हैं एवं जिन किसानों द्वारा अब तक लैण्ड सीडिंग एवं डीबीटी नहीं करवाया है, उनकी योजना किश्त का भुगतान रूक सकता है एवं खाता इनएक्टिव हो सकता है। कृषक अपने नजदीकी ई-मित्र/सीएससी सेंटर पर जाकर अंगूठे के निशान से ई-केवाईसी करवा सकता है साथ ही पीएम किसान जीओआई एप डाउनलोड करके भी चेहरे के माध्यम से स्वयं भी ई-केवाईसी कर सकता है। किसान अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करवाएं अथवा बैंक के अतिरिक्त पोस्ट ऑफिस इंडिया पोस्ट बैंक के माध्यम से खाता खुलवाने डीबीटी लिंक करवा सकता है।

रोहट (पाली)। जैतपुर थाना क्षेत्र के चेंडा आश्रम के निकट एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद कार के पीछे की सीट पर आग लगाकर इसे हादसे का रूप दे दिया। पुलिस ने मृतका के परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया।

पुलिस ने बताया कि खुटानी निवासी बिंजाराम पुत्र रतनाराम पटेल ने रिपोर्ट दी कि उसकी पुत्री परमेश्वरी पटेल का विवाह करीब 10 वर्ष पहले चेंडा निवासी अशोक पटेल से हुआ था। परमेश्वरी का पति अशोक उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था। आरोप लगाया कि गुरुवार को अशोक ने परमेश्वरी की हत्या कर कार के पीछे की सीट पर आग लगाकर परमेश्वरी को जला दिया। सबूत मिटाने के लिए कार के पीछे की सीट पर आग लगा दी।

घटना के बाद पुलिस में एफएसएल टीम को बुलाकर मौके से विसरा लेकर जांच के लिए भिजवाया था। शुक्रवार सुबह ग्रामीण सीओ राजुराम चौधरी, थानाधिकारी जब्बरसिंह आदि ने पाली बांगड़ हॉस्पिटल में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस ने हत्या करने व सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर आरोपी पति अशोक पटेल को दस्तयाब किया।

यह भी पढ़ें : कार के पीछे वाली सीट में लगी आग, झुलसने से विवाहिता की मौके पर ही मौत, मामला संदिग्ध

पाली शहर के सुमेरपुर रोड स्थित सर्किट हाउस के निकट शुक्रवार सुबह एक निजी स्कूल की बस ने टेम्पो को टक्कर मार दी। जिससे तीन जने घायल हो गए। उन्हें बांगड़ अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार नया गांव निवासी सन्नी [40] पुत्र नारायणलाल जो अपनी पत्नी [35] सुनीता साथ नई सब्जी मंड़ी से अपने टेम्पो में सब्जियां भरकर नया गांव जा रहा था। टेम्पो चालक सन्नी ने रास्ते में उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद निवासी अशमीर व उसके पुत्र अजहरुद्दीन जाति मुसलमान को भी अपने टेम्पो में बैठा दिया। इस दौरान सुमेरपुर रोड स्थित सर्किट हाउस के निकट एक निजी स्कूल की बस ने टेम्पो को टक्कर मार दी।

जिससे सन्नी, सुनीता व बालक अजहरुद्दीन घायल हो गए। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल हालत में उन्हें बांगड़ अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया। वहीं टेम्पो चालक सन्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में टेम्पो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

महाराणा प्रताप की 426वीं पुण्य तिथि शुक्रवार को पाली शहर के जूनी कचहरी में श्रद्धा से मनाई गई। महाराणा प्रताप जन्मस्थली विकास समिति व नगर परिषद के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में शहरवासियों ने प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

समिति सहसचिव रितेश छाजेड़ ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व सांसद पुष्प जैन, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, नगर परिषद सभापति रेखा भाटी, समिति अध्यक्ष शैतानसिंह सोनिगरा, संयोजक उगमराज सांड, सचिव चम्पालाल सिसोदिया, उपाध्यक्ष अनोपसिंह चौहान, कोषाध्यक्ष प्रकाश शर्मा, कुलदीपसिंह सोनिगरा, तरुणसिंह चौहान, प्रवीण शर्मा, जगपालसिंह सोनिगरा, पार्षद विकास बुबकिया, राधेश्याम चौहान, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुकेश नाहर, नरपत दवे के साथ धानमंडी व्यापार संघ के व्यापारी और अन्य लोग शामिल रहे।

शिव सेना की ओर से शिव सैनिकों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में विशाल सैनी ने प्रताप के जीवन से सीख लेने को कहा। इस मौके कार्यवाहक जिला प्रमुख दीपक जोशी, उप जिला प्रमुख अरविन्द बंजारा, ज़िला महासचिव प्रकाश वैष्णव, रमेश बंजारा, जब्बरसिंह, जुगल किशोर जोशी, भागीरथ बंजारा, देवराज रांगी, मोहित तेजी आदि मौजूद रहे।

गिरादड़ा। रूपावास विद्यालय में महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर हरि भाई पटेल, रूपावास सरपंच सुरेश बंजारा, श्रवण बंजारा, श्रीदेवी पटेल, रतन लाल, देवेंद्र सिंह राठौड़, हरीश सुखाड़िया, कंचन पन्नू, सुमन राठौर, सुरेश चौहान, भीमाराम सोलंकी, तेजाराम जाम्बडा मौजूद रहे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.