>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
ईंट भट्टे की लेबर ने पुलिस पर किया हमला Thursday 18 January 2024 10:28 PM UTC+00 अनूपगढ़ . क्षेत्र के गांव 78 जीबी में एक ईंट भट्टे की लेबर में शामिल लगभग एक दर्जन श्रमिकों ने पुलिस थाना के एएसआई पर हमला कर दिया। जिन श्रमिकों ने पुलिस पर हमला किया,उन्हीं श्रमिकों ने कुछ देर पूर्व ईंट भट्टे पर हंगामा करते हुए तोडफोड़ की थी। भट्टेमालिक की शिकायत पर पुलिस एएसआई कालूराम मीणा मामले की जांच,मौका मुकायना करने तथा कार्रवाई के लिए पुलिस जाप्ते के साथ ईंट भट्टे पर गए थे। पुलिस के पहुंचते ही हंगामा करने वाले श्रमिकों के अलावा दर्जन भर महिला पुरुषों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस एएसआई कालूराम मीणा का हाथ टूट गया। उन्हें इलाज के लिए श्रीगंगानगर रेफर किया गया है। वहीं सूचना मिलते ही थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद पूरे जाब्ते के साथ ईंट भट्टे पर पहुंचे और हंगामा करने वाले दोनों युवकों को काबू कर पुलिस थाने ले आए। जब पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ा तो दोनों शराब के नशे में धुत थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस पर हमला करने वालों में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों से भी पूछताछ की जाएगी। |
सरकारी योजनाओं की दी जानकारी, अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान Friday 19 January 2024 01:26 PM UTC+00 श्रीकरणपुर. विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत 50 एफ रूपनगर, 46 एफ मौड़ां, 9 एफए माझीवाला व 10 ओ तेजेवाला में आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायतों के सरपंच सुखविंद्र सिंह रूपनगर, हरमनदीप कौर मौड़ां, जेठाराम माझीवाला व कुलविंद्र सिंह तेजेवाला ने की। सरपंचों व ग्रामीणों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ का स्वागत किया। बीडीओ विनोद रेगर, तहसीलदार सुभाषचंद शर्मा व नायब तहसीलदार सूर्य स्वामी ने भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने आमजन को प्रधानमंत्री उज्जवला आयोजना, जनधन योजना, जल जीवन मिशन, गरीब कल्याण अन्न योजना, किसान सम्मान योजना, आयुष्मान भारत, मातृत्व वंदना व पीएम आवास योजना की विस्तार से जानकारी दी और लोगों को इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अन्तर्गत गर्भवती महिलाओं को पोषण थाली वितरित की गई। स्कूली बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिए गए। लाभार्थियों को विकसित भारत में योगदान की शपथ दिलाई गई। मौके पर केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार संबंधित सामग्री भी वितरित की गई। |
राजस्थानी भाषा को मान्यता देने की मांग को लेकर नंगे पैर जनसम्पर्क Friday 19 January 2024 01:53 PM UTC+00 अनूपगढ़. राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलाने की मांग को लेकर राजस्थानी मोटियार परिषद की तरफ से निकाली जा रही यात्रा के अम्बेडकऱ चौक पर पहंचने पर स्वागत किया गया। इस यात्रा में राजस्थानी मोटियार परिषद् के तीन सदस्य नंगे पैर चलकर केंद्र और राजस्थान सरकार से राजस्थानी भाषा को मान्यता देने की मांग कर रहे हैं। यात्रा में सुदेश राजस्थानी, राजुनाथ, मदन चारण, यात्रा संयोजक रामावतार शर्मा राजस्थानी मोटियार परिषद के बैनर तले नंगे पैर यात्रा कर रहे हैं। अंबेडकर चौक पर समाजसेवी सोनू सेतिया और नारायण तिवारी, कृपा शंकर सहित अन्य लोगों की तरफ से इनका स्वागत किया गया। सुदेश राजस्थानी ने बताया कि शहर या गांव में पहुंचने पर लोगों से सम्पर्क के दौरान चप्प्ल जूते आदि उतार कर स्कूल, बाजार आदि स्थानों पर जाकर लोगों को अपने यात्रा के उद्देश्यों के बारे में बताते हुए अभियान में साथ देने की अपील करते हैं। उन्होंने बताया कि 11 जनवरी को यह यात्रा बीकानेर से शुरू की गई थी जो 30 जनवरी तक चलेगी। इसी मांग को लेकर बीकानेर कलक्ट्रेट के समक्ष धरना भी लगाया जाता रहा है। यात्रा के दौरान डॉ. हरिराम बिश्नोई, प्रशांत जैन, शीशपाल ङ्क्षलबा, अमिताभ धालीवाल, हुकमा राम,महेंद्र राव, रामकार रोवन जोगो,रवि स्वामी सहित अन्य मौजूद रहे। बीकानेर से रवाना हुई यात्रा का उदासर, जामसर, खारा, चानमवाली, लूणकरणसर, महाजन व अर्जुनसर,सूरतगढ़ सहित रास्ते में अन्य स्थानों से होते हुए शहर में पहुंची हैं। यात्रा के दौरान प्रत्येक शहर एवं इसके आस पास के गांवों में हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार से राजस्थानी भाषा को मान्यता देने की मांग की जा रही है। एक लाख लोगों के हस्ताक्षर करवाने का लक्ष्य लेकर शुरु की गई हैं। यात्रा में नंगे पांव चलने वाले सुदेश राजस्थानी ने बताया कि राजस्थानी भाषा को मान्यता नहीं प्राप्त होना आम आदमी की पीड़ा है। राजस्थानी भाषा लागू होने से राजस्थान के लाखों बेरोजगारों की रोजगार संबंधी समस्या का समाधान हो सकेगा तथा राज्य की संस्कृति जीवित रहेगी। मोट््यार परिसद के संभाग अध्यक्ष डॉ. हरिराम बिश्नोई ने बताया कि राजस्थान के आम आदमी व साहित्यकार को इस आंदोलन में शामिल होना पड़ेगा। जिस दिन प्रदेश का हर व्यक्ति इसके महत्व को समझ जाएगा उस दिन सरकार को मान्यता देने पर मजबूर होना पड़ेगा। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |


