>>: Digest for January 20, 2024

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Table of Contents

Rajasthan News: टोंक के दूनी थाना क्षेत्र के कोटा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 52 के संथली चौराहे के पास गुरुवार को अनियंत्रित हुई कार गाय से टकरा पलटने के बाद गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार चालक की मौत हो गई। जबकि उसमें मां-बेटी सहित आधा दर्जन घायल हो गए। थानाप्रभारी भवानीशंकर जाट ने बताया कि दुर्घटना में मृतक चालक नैनवा रोड़, बूंदी निवासी भीमसिंह (50) पुत्र रंगलाल मीणा है। वही घायलों में इन्द्रा मार्केट थाना कोतवाली, बूंदी निवासी विशाल (23) पुत्र मुकेश जैन, मेघा जैन (30) पत्नी पलास जैन, पलास जैन (31) पुत्र पारस कुमार जैन, मुकेश जैन (50) पुत्र सोहनलाल जैन और काव्या (5 वर्ष) पुत्री पलास जैन है। पुलिस ने मृतक चालक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि बूंदी से निवाई की और जा रही कार संथली चौराहे के पास सडक़ पर अचानक आई गाय से टकरा गई। गाय से टकराने के कार अनियंत्रित होकर पलटने लगी। कार तीन-चार पलटे खाकर सडक़ किनारे गहरी खाई में गिर गई। अचानक हुई दुर्घटना के बाद विजयगढ़ के पास होटल मालिक हीरालाल जाट सहित अन्य राहगीर मदद करने को लेकर दौड़ पड़े। पुलिस को सूचना देकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें : पड़ोसी ने की खुदाई.... 30 सैकेंड में जमींदोज हो गया दो मंजिला भवन.... देखें फोटो गैलेरी ....


सगाई लेकर जा रहे थे निवाई
दूनी अस्पताल में घायलों का उपचार कराने के बाद सरोली निवासी अनिल कुमार जैन ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुई मेघा की छोटी बहन की सगाई निवाई हुई थी। ऐसे में सभी परिवार के लोग सगाई लेकर बूंदी से अलग-अलग वाहनों में निवाई के लिए खुशी-खुशी रवाना हुए थे। मगर अचानक संथली के पास दुर्घटना हो गई। दुर्घटना की सूचना पर संजय जैन, पदम अजमेरा, सुशील बज, हसंराज पाटनी, अजय मुन्दड़ा सहित ग्रामीण मदद को अस्पताल पहुंच गए।

Rajasthan News : अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के साथ साथ निवाई के रक्ताचंल पर्वत पर बने विशाल किले में 22 जनवरी को किलेश्वर महादेव की हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में विधि विधान से स्थापना होगी। किलेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान 14 जनवरी से शुरू हो चुके हैं। किलेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहरवासियों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। आयोजन समिति के गिर्राज शेखाटिया व रौनक सर्राफ ने बताया कि गुरुवार को बनारस से आए वैदिक आचार्य पं.अतुल बाबा व दस आचार्यों के सानिध्य में विशेष अनुष्ठान प्रारंभ हो गया है। सोमवार को मंत्रोच्चार से शिवलिंग व नंदी महाराज की विधिवत स्थापना की जाएगी।

सात टन वजनी है मूर्तियां
प्राण प्रतिष्ठा आयोजन समिति के गिर्राज शेखाटिया व रौनक सर्राफ ने बताया कि शिवलिंग ढाई फीट ऊंचा व चौडा है तथा जिसका वजन तीन टन है। नंदी सवा तीन फीट लंबा और ढाई फीट ऊंचा है जिसका वजन चार टन है। किलेश्वर महादेव मंदिर में सवा टन का सात धातुओं से निर्मित घंटा लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : जयपुर में 22 जनवरी को होगा ऐतिहासिक कार्यक्रम, मिनी अयोध्या जैसा होगा नजारा, ये होंगे मुख्य आयोजन

पालकी से किले तक पहुंचे शिव व नंदी
शहर में नगर भ्रमण के बाद शिवलिंग व नंदी महाराज को अलग अलग पालकी में विराजित कर 50-60 युवाओं ने कंधे पर रखकर 1600 फीट ऊंचाई तय कर रक्ताचंल पर्वत पर बने किले में लेकर पहुंचे।

सर्व समाज का भंडारा
किलेश्वर महादेव व नंदी तथा अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 22 जनवरी को रक्ताचंल पर्वत पर बने किले में सर्व समाज के एक लाख श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : जयपुर में तैयार हुई चांदी की थाल में लगेगा भगवान श्रीराम को पहला भोग, जानें खासियत

अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीरामलला की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर देवस्थान विभाग की ओर से जारी प्रदेश के अराजकीय मंदिरों में भी विशेष सजावट की जाएगी। इसके लिए देवस्थान विभाग की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत प्रदेश सहित टोंक जिले के 523 अराजकीय मंदिरों में भी विशेष सजावट, विद्युत रोशनी सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट डॉ सूरज सिंह नेगी ने बताया कि टोंक जिले के 21 पुलिस थानों के अन्तर्गत आने वाले 523 अराजकीय मंदिर हैं। इनमें सजावट के साथ विभिन्न प्रकार के धार्मिक आयोजन की तैयारी की जा रही है।। इसके लिए पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, सहित जिले के उपखण्ड अधिकारी, नगर परिषद आयुक्त व नगरपालिका अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर निर्देशित किया है।


कौनसे है अराजकीय मंदिर

गौरतलब है कि अराजकीय मंदिर वे हैं, जिनका देवस्थान विभाग से पंजीयन नहीं है। ना ही उनके पास कोई अधिकृत सरकारी कागजात है। फिर भी वे धार्मिक आस्था का केन्द्र बने हुए हैं। राज्य सरकार ने थाना पुलिस के माध्यम से इनका चिह्निकरण किया है। इसके बाद उनकी सूची जारी कर वहां कार्यक्रम करने के आदेश दिए हैं।

सांसद ने की मंदिरों में साफ-सफाई

22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री रामलला की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर मंदिरों और तीर्थस्थलों की स्वच्छता के लिए बुधवार को सांसद सुखबीर ङ्क्षसह जौनापुरिया ने भाजपा कार्यकत्ताओं के साथ टोंक शहर के श्रीराम कृष्ण मंदिर, कंकाली माता माताजी मंदिर टोंक में साफ सफाई कर श्रमदान किया। इस दौरान उनके साथ नगर परिषद आयुक्त ममता नागर, पार्षद लक्ष्मी जैन, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया, दुर्गेश गुप्ता, विनायक जैन आदि उपस्थित रहे। अन्य मंदिरों में भी तैयारी जारी है।

इन थाना क्षेत्र में है इतने मंदिर

पुरानी टोंक 31 , कोतवाली थाना टोंक 45 , सदर थाना टोंक 37 ,मेहंदवास थाना 6 , उनियारा 17 ,बनेठा 7 , अलीगढ़ 11 , नगर फोर्ट 17 , सोप 3 , निवाई 7 , निवाई सदर 46 , दतवास 44 , पीपलू 2 , बरौनी 4 देवली 29 ,दूनी 25 , घाड़ 7 , मालुपरा 45 ,टोडारायसिंह 73 , लाम्बाहरिसिंह 13 , डिग्गी 44

भू-कारोबारियों की ओर से बहाव क्षेत्र में अवैध कॉलोनी काटने के मामले में ग्रामीण लामबंद हो गए है। जन सुनवाई में ग्रामीणों ने मालपुरा एसडीएम को लिखित ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि स्याह सडक़ मार्ग पर बहाव क्षेत्र में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही है।कॉलोनी में मिट्टी भराई करने से पानी निकासी अवरुद्ध हो गई है। इस अवैध कॉलोनी से बारिश के दिनों में खटिकों के मोहल्ले में करीब 200 मकानों के डूबने की आशंका है।


पानी निकासी का नाला अवरुद्ध होने से लोगों को परेशानी होगी। ग्रामीण हनुमान बलाई, लालचन्द खटीक, प्रहलाद राय धोबी, रामजीलाल मीणा, गोपाल लाल मेघवंशी ने बताया कि भू-कारोबारी ने बिना भू-रूपान्तरण के बहाव क्षेत्र में अवैध कॉलोनी काटी दी है।

इस कॉलोनी में डंपरों से मिट्टी लाकर डाली गई है। इसके कारण स्याह सडक़ जगह- जगह से उखड़ गई है। इससे आए दिन क्षतिग्रस्त सडक़ पर वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे है। प्रशासन से ग्रामीणों ने इस
मामले में जांच करके कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने के दौरान रामअवतार टेपण, रमेश खटीक,हंसराज, धन्ना लाल खटीक, सकराम प्रहलाद खटीक सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

तहसीलदार ने ग्रामीणों से ली जानकारी

बहाव क्षेत्र में अवैध कॉलोनी काटने की शिकायत पर मालपुरा तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी ली है।इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या से तहसीलदार को अवगत करवाया है।इस मामले में बहाव क्षेत्र में अवैध कॉलोनी काटने व मिट्टी भराई करने की बात सामने आई है।इससे बारिश के दिनों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी होगी।फिलहाल पानी निकासी को लेकर स्पष्ट सहमति नहीं बन पाई है।

नगर-देवली रोड पंप हाउस के पास करीब 5 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहे श्रीश्याम बाबा मंदिर की 25 जनवरी को होने वाली प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर 5100 महिलाओं की कलश यात्रा जुलूस व बैण्डबाजे के साथ निकाली गई। श्रीश्याम बाबा की 5100 कलशों की विशाल भव्य कलश यात्रा श्री श्याम बाबा मंदिर आचार्य ओम प्रकाश शर्मा ने विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर मंत्रोच्चारण के साथ नगरफोर्ट बड़े बस स्टैंड, चामुंडा माता मंदिर से बैंड बाजे व जुलूस के रूप में शुरू हुई।

विशाल भव्य यात्रा में आगे एक हाथी, 11 घोड़ी, तीन रथ एक साथ चल रहे थे। कस्बेवासियों व तहसील क्षेत्र के श्याम भक्त जनों ने विशाल कलश यात्रा का जगह-जगह रंगोलियां सजाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में सैकड़ों लोग नाचते गाते हुए चल रहे थे। यात्रा नगरफोर्ट बड़े बस स्टैंड, मैन बाजार, कचहरी चौक, हथाई मोहल्ला, मिलन चौराहा, हायर सेकेंडरी चौराया, पंचकुइयां चौराहा, राजामुचकंदेशवर महाराज होते हुए श्याम बाबा मंदिर परिसर पहुंची।

इस अवसर पर श्याम परिवार अध्यक्ष सुरेंद्र सुवालका, उपाध्यक्ष कमलेश गौतम, सचिव हेमराज धाभाई, पारस गर्ग, जगदीश साहू, संरक्षक श्री श्याम सखा संस्थान खाटू राजू खंडेलवाल निवाई, अश्वनी सुवालका,परमानंद मिश्रा, विनोद बिहारी देई, विजय चतुर्वेदी कोटा, शैलेंद्र टोंक, ललित नैनवा, मुकेश बंसल, रघुवेंद्र ङ्क्षसह,संजय सोनी, परमानंद मिश्रा सहित श्याम परिवार के सैकड़ों लोग उपस्थित थे। कलश यात्रा के बाद श्री श्याम बाबा मंदिर परिसर में विधि-विधान पूर्वक ध्वज निशान पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

'ङ्क्षसह विराजित है अंबे महारानी...'

निवाई शहर के कंकाली माता मंदिर में पौष शुक्ल अष्ठमी पर गुरुवार को पौषबडा महोत्सव व संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया। मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष शंकरलाल सोनी ने बताया कि अष्ठमी पर्व के चलते गुरुवार की सुबह पुजारी नारायण दास ने मां कंकाली का पंचामृत से मंत्रोच्चार के साथ महाभिषेक किया गया। श्रृंगार कर आकर्षक झांकी सजाई गई। दोपहर में अम्बिका महिला मंडल के तत्वावधान में संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संकीर्तन में महिला गायकों प्रेम बोलो जय माता दी, गाते जाओ जय माता दी.., ङ्क्षसह विराजित है अंबे महारानी, दु:ख हरनी सुख करनी दुर्गा रानी.., कंकाली के दर्शन से पार लगी भव सागर से.., मां की महिमा है निराली, भक्तों के संकट हरने वाली.. आदि भजन प्रस्तुत किए। पुजारी द्वारा कंकाली माताजी के दाल के बड़ो, हलवे, खीर, मालपुए, बर्फी आदि व्यंजनों का भोग लगाकर मातारानी की महाआरती की गई।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.