>>: Digest for January 20, 2024

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Table of Contents

Kota River Front: हेरिटेज चंबल रिवर फ्रंट पर दुनिया की सबसे बड़ी घंटी को लेकर एक बार फिर घमासान मच गया है। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के कोटा दौरे के दौरान घंटी के बारे में रिपोर्ट तलब करने के बाद देर रात न्यास की ओर से रिपोर्ट सौंप दी है। घंटी का काम सबलेट (पेटी कांट्रेक्ट) देना अनुचित माना है। किसके निर्देश पर पेटी कॉन्ट्रेक्ट दिया गया था, इसकी विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इससे अब अधिकारियों में हड़कम्प मचा हुआ है।

न्यास सूत्रों ने बताया कि घंटी के निर्माण का ठेका जिस फर्म को दिया। उस फर्म ने ठेके की शर्तों के अनुसार इसका निर्माण करने के स्थान पर इसे अन्य ठेकेदार को सस्ती दरों पर सबलेट (पेटी कांट्रेक्ट) पर दे दिया। इसके बाद इसे ठेकेदार और पेटी कांट्रेक्टर के बीच बार-बार विवाद होता रहा और काम अटकता रहा। बेल डिजाइनर देवेन्द्र आर्य ने इसे सिलिका की रेत में एक विशेष केमिकल से लॉक किया था। उनकी मौत के बाद इसे खोलने का फार्मूला नहीं मिल पाया है।

यह भी पढ़ें : कानोता में बघेरा दिखने से मचा हड़कंप, पकड़ने पहुंची रेस्क्यू टीम, देखें वीडियो

कॉल डिटेल उगलेगी आर्य की मौत का राज
यूडीएच मंत्री ने बैठक में निर्देश दिए कि बेल डिजाइनर देवेन्द्र आर्य की जिस दिन घंटी का सांचा खोलते वक्त मौत हुई थी, उस दिन और उसके एक सप्ताह तक किस-किस अधिकारी ने कितनी बार फोन किया, इसकी कॉल डिटेल निकलवाएं। गौरतलब है कि आर्य के बेटे ने आरोप लगाया था कि जल्दी घंटी खोलने के लिए अधिकारियों का उसके पिता पर भारी दबाव था, इस कारण वे मानसिक रूप से तनाव में थे।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के दो दोस्तों की कंपनी अमरीका में देगी क्लाउड सिक्योरिटी, करोड़ों में हुई डील

विवादों में रही है घंटी
रिवर फ्रंट पर दुनिया की सबसे बड़ी घंटी का निर्माण शुरू से ही विवादों में रहा है। रिवर फ्रंट के चीफ आर्किटेक्ट अनूप भरतरिया और बेल डिजाइनर देवेन्द्र आर्य के बीच विवाद के चलते बीच-बीच में अटके घंटी निर्माण के काम और ढलाई के बाद इसे खोलने को लेकर विवाद गहराए। घंटी का सांचा खोलते समय दुर्घटना में देवेन्द्र आर्य की मौत के बाद भी विवाद हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कोटा दौरे के दौरान इस बारे में सवाल खड़े किए थे।

Guidelines For Coaching Centre: शिक्षा मंत्रालय की ओर से बुधवार को कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई। इसमें कहा गया कि कोचिंग संस्थान 16 साल से कम उम्र के विद्यार्थी को अपने यहां प्रवेश नहीं दे सकेंगा। इसके अलावा कोचिंग के शिक्षकों की योग्यता संबंधी नियम भी सख्त किए गए हैं। मंत्रालय ने नए दिशा निर्देश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को भेज दिए गए हैं। कोचिंग संस्थानों को सरकार के दिशानिर्देशों के जारी होने के बाद तीन माह में पंजीकरण कराना होगा। राज्य सरकार कोचिंग संस्थान की गतिविधियों की निगरानी के लिए जिम्मेदार होगी।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में इंटर्नशिप कर रहे B.Ed प्रशिक्षणार्थी के लिए बड़ा आदेश, अब ऑनलाइन दर्ज होगी उपस्थिति

खास दिशा-निर्देश
1. कोचिंग संस्थान स्नातक से कम योग्यता वाले शिक्षकों को नियुक्त नहीं कर सकता। संस्थान ऐसे किसी भी शिक्षक और अन्य व्यक्ति की सेवाएं नहीं ले सकता जो नैतिक कदाचार से जुड़े किसी भी अपराध में दोषी ठहराया गया हो।
2. विद्यार्थियों का कोचिंग संस्थान में नामांकन माध्यमिक विद्यालय परीक्षा के बाद ही होना चाहिए।
3. कोचिंग संस्थानों की एक वेबसाइट होगी, जिसमें पढ़ाने वाले शिक्षकों की योग्यता, पाठ्यक्रम/पाठ्य सामग्री, कोर्स पूरा होने की अवधि, छात्रावास सुविधाएं और लिए जाने वाले शुल्क का विवरण होगा।
4. विद्यार्थियों को तनाव से बचाने के लिए कदम उठाने होंगे। उन पर अनावश्यक दबाव डाले बिना कक्षाएं संचालित करनी चाहिए। तनावपूर्ण स्थितियों में विद्यार्थियों को निरंतर सहायता प्रदान करने के लिए तत्काल हस्तक्षेप के लिए व्यवस्था करनी होगी।
5. पाठ्यक्रमों का शुल्क पारदर्शी और तार्किक होना चाहिए। शुल्क की रसीद दी जानी चाहिए। अगर छात्र बीच में ही पाठ्यक्रम छोड़ता है तो बची हुई अवधि की फीस लौटानी होगी।6 एक दिन में 5 घंटे से अधिक कक्षाएं नहीं चलेंगी. सुबह अर्ली मार्निंग और लेट नाइट क्लास नहीं होंगी। छात्रों और शिक्षकों को वीक ऑफ मिलेगा।

गाइड लाइन का कर रहे अध्ययन
नई गाइड लाइन जारी होने के बाद किसी भी कोचिंग संस्थान की ओर से टिप्पणी करने से इनकार कर दिया गया। ज्यादातर कोचिंग संस्थान के निदेशकों का कहना है कि नई गाइड लाइन का अध्ययन किया जा रहा है। इसके बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है। नई गाइड लाइन जारी होने के बाद शहर में भी इसको लेकर चर्चाएं गरमा गई।

यह भी पढ़ें : चंबल रिवर फ्रंट की घंटी की जांच रिपोर्ट खोलेगी गड़बड़ियों की पोल, अधिकारियों में मचा हड़कंप

कर रहे हैं पालन
केन्द्र के नए दिशा निर्देशों का अध्ययन करने पर पाया कि कोटा के कोचिंग संस्थान ज्यादातर निर्देशों की पालना कर रहे हैं। ज्यादातर कोचिंग संस्थानों की ओर से तनाव रहित स्टेडी के लिए मनोरंजन व मोटिवेशन के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। टेस्ट की व्यवसथा में भी बदलाव किया है। सभी कोेचिंग संस्थान स्टूडेंट की बॉयोमैटि्रक से उपिस्थति दर्ज करते हैं।

कोटा। बाल विवाह समाज के लिए चुनौती है, जो बच्चों के सपने तोड़ देती है, लेकिन यहां इरादों की मजबूती की अलग ही मिसाल पेश की है चित्तौडगढ़ जिले के घोसुंदा निवासी एलन स्टूडेंट रामलाल भोई ने। डॉक्टर बनने की जिद ऐसी पकड़ी कि किसी भी परिस्थिति के आगे नहीं झुका और ना ही रुका। रामलाल ने नीट यूजी में 632 अंक हासिल किए। रामलाल भोई ने कोटा में पढ़कर नीट क्रेक की और परिवार का पहला डॉक्टर बनने जा रहा है।

 

11 वर्ष की अबोध उम्र में ही रामलाल का बाल विवाह हो गया। तब वह कक्षा 6 में ही था। बाल विवाह के बाद भी उसने पढ़ना नहीं छोड़ा। समाज की पिछड़ी सोच के चलते पढ़ाई करना भी आसान नहीं था। पिता नहीं चाहते थे कि 10वीं के बाद बेटा पढ़ाई करे, लेकिन बेटे की जिद थी कि आगे पढ़ाई करनी है। लोगों के बहकावे में आकर एक बार तो पिता ने रामलाल को पीटा और पढ़ाई नहीं करने की बात कही, लेकिन रामलाल के संकल्प का स्तर अलग ही था।

उसने पढ़ाई जारी रखी। दोस्त के पिता ने आकर समझाया तो रामलाल के पिता ने आगे की पढ़ाई में सहयोग किया। पढ़ाई के लिए परिवार माना, कर्जा लेकर पढ़ाया। जुनूनी बेटे ने खूब मेहनत की और आखिरकार पांचवें प्रयास में नीट क्रेक कर दिखाया। रामलाल राजनीति में जाकर जनसेवा करना चाहता है।


यह भी पढ़ें : कुत्ते के डर से भागे बच्चे ट्रेक पर पहुंचे, ट्रेन की चपेट में आने से दो मासूमों की मौके पर ही मौत

 

पत्नी ने मेरे लिए खुद की पढ़ाई त्यागी

रामलाल बताता है कि मेरी शादी आज की उम्र में होती तो विरोध भी करता लेकिन, तब मुझे क्या पता था, क्या हो रहा है ? उम्र 11 साल थी और कक्षा 6 में पढ़ता था। मेरी पत्नी भी हमारे ही उम्र की हैं। करीब छह साल पहले पत्नी ने ससुराल में आकर रहना शुरू कर दिया। वो खुद 10वीं तक पढ़ी हुई है। हमारे समाज में शिक्षा को इतना महत्व नहीं दिया जाता और ऐसे में कोई लड़की 10वीं तक पढ़ ले तो बहुत बड़ी बात मानी जाती है।

वो भी 10वीं के बाद पढ़ना चाहती थी, लेकिन मेरी पढ़ाई के लिए उसने खुद का त्याग किया और ससुराल की जिम्मेदारियां संभाली। मैं लगातार नीट की तैयारी में लगा रहा, लेकिन सलेक्शन हो नहीं रहा था। इस वजह से हमारे बीच काफी झगड़े होते थे, लेकिन मेरा जुनून देखकर उसने मेरा साथ दिया। नीट यूजी 2023 परीक्षा से छह माह पूर्व ही उसने बेटी को जन्म दिया है।

 

नीट के बारे में पता नहीं था

परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। गांव के ही सरकारी स्कूल से 10वीं कक्षा 74 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की। इसके बाद 11वीं में मेरा दोस्त एग्रीकल्चर सब्जेक्ट ले रहा था तो मैं भी उसके साथ उदयपुर चला गया। एग्रीकल्चर विषय में एडमिशन लेने के लिए उदयपुर गया, लेकिन वहां जाने के बाद शिक्षकों ने बॉयोलॉजी विषय और नीट परीक्षा के बारे में जानकारी दी। मुझे तब तक नहीं पता था कि नीट जैसा कोई एग्जाम देने के बाद डॉक्टर बनते हैं, फिर मैंने बॉयोलॉजी विषय के साथ 11वीं और 12वीं कक्षा पास की। इस दौरान मैं समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित अम्बेडकर छात्रावास में रहता था, जो कि नि:शुल्क था।

यह भी पढ़ें : तीन क्रिकेट खिलाड़ियों की मौत के बाद फूट फूट कर रोने लगे खिलाड़ी, नहीं हुआ फाइनल मैच

 

पढ़ाई के लिए घर से भागा

नीट की तैयारी के लिए कोटा आने लगा तो लोगों ने कहा कि 'क्या करेगा पढ़कर ?' माता-पिता दोनों निरक्षर हैं। 10वीं कक्षा के बाद पिता पढ़ाना नहीं चाहते थे। इसके लिए उन्होंने मेरी पीटाई तक की, लेकिन मैं घर से भागकर उदयपुर गया और वहां एडमिशन लिया। बाद में दोस्त के पिता ने उन्हें समझाया तो वे माने। मैंने वर्ष 2019 में 12वीं कक्षा 81 प्रतिशत अंकांं से उत्तीर्ण की थी।

 

आर्थिक स्थिति काफी कमजोर

चित्तौड़गढ जिले के घोसुन्दा में भेड़च नदी किनारे हमारा कच्चा घर बना हुआ है। गांव के सरकारी नल से पानी भरकर लाते हैं। पिता गणेश भोई दूसरों के खेत जोतते हैं तो मां कमला देवी खेत से मिलने वाले चारे को रोजाना चित्तौड़गढ़ ले जाकर बेचती है। माता-पिता के अलावा हम पांच भाई-बहन हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी है। एलन ने भी पूरा साथ दिया और मुझे फीस में 70 प्रतिशत की रियायत दी।

चम्बल इन्टरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीजन 7 का शुक्रवार को यूआईटी ऑडिटोरियम में शानदार आगाज़ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि डा. कपिल सिद्धार्थ के द्वारा यह फिल्म फेस्टिवल कोटा के पर्यटन, कला और संस्कृति को पूरी दुनिया में प्रसिद्ध कर रहा है। इसके माध्यम से हमें विभिन्न देशों की काल और संस्कृति के बारे में जानने को मिलता है | यह अपने आप में एक अनूठी पहल है। बिरला ने विदेशी फिल्मकारों से भी बातचीत की। अध्यक्षीय उद्बोधन में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के स्टेट चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला ने फिल्मों व युवा फिल्मकारों की सराहना की और अच्छी फिल्में बनाने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि गीतकार सईद कादरी गायक और संगीतकार क्षितिज तारे रहे।

75 फिल्मकार शामिल हुए

फिल्म फेस्टिवल में विदेशी फिल्मकारों में इटली से स्टीफेनिया सिमोनी. इसराइल से मिरि उरमन, अमेरिका से डायलेन एमार और ट्रिस्टेन आर्थर शामिल हुए हैं। इसके अतिरिक्त भारत में कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, जम्मू, रांची जैसे शहरों से 75 फिल्मकार फेस्टिवल में पधारे।

कोटा भ्रमण करेंगे फिल्मकार

फिल्मकारों को कोटा के विभिन्न पर्यटन और शूटिंग स्थलों की सैर करवाई जाएगी, जिससे वे आगामी फिल्मों की शूटिंग कोटा में करने का विचार बना सके और कोटा में फिल्म पर्यटन को नए पंख लगें। डा. कपिल सिद्धार्थ ने बताया कि फिल्म फेस्टिवल में 82 देशों की 1007 फिल्में हिस्सा ले रही हैं। फेस्टिवल में शार्ट फिल्म्स, डाक्यूमेन्टरी फिल्म्स, म्यूजिक वीडियोज, फीचर फिल्म्स व एनिमेशन फिल्म्स दिखाई गई।

तारे की प्रस्तुति आज

बॉलीवुड गायक क्षितिज तारे की आज संगीतमय प्रस्तुति होगी। गीतकार सईद कादरी को इंडियन सिनेमा के सम्मान से नवाज़ा जाएगा | 2023 में भारतीय फिल्म जगत को छोड़ गए कई फिल्मी हस्तियाें को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

Kota Mandi: भामाशाहमंडी में शुक्रवार को 50 हजार कट्टे कृषि जिंस की आवक हुई। गेहूं 50, धान (1509) 50 रुपए प्रति क्विंटल भाव मंदे रहे वहीं सोयाबीन में 50 रुपए की तेजी रही। लहसुन की आवक 500 कट्टों की रही। लहसुन 7500 से 22000 रुपए प्रति क्विंटल बिका। किराना बाजार में भाव स्थिर रहे।

भाव: गेहूं लस्टर 2400 से 2450, गेहूं एवरेज 2450 से 2575, गेहूं बेस्ट 2575 से 2700, सोयाबीन 4000 से 4600, सरसों 4700 से 5050, अलसी 4500 से 5000, कलौंजी 14000 से 15000, धान (1509) 3400 से 3550, धान सुगंधा 2700 से 3050, धान (1718) 3800 से 4121, धान पूसा (डीपी) 3400 से 4000, चना देशी बेस्ट 5000 से 5150, चना मौसमी 4500 से 5150, चना पेप्सी 4500 से 5100, चना एवरेज 4500 से 5000, उड़द 5800 से 8551, मूंग 6000 से 7000, मक्का लाल 2000 से 2250, देशी लाल बेस्ट 2150 से 2300, मक्का सफेद 2100 से 2400, जौ 1700 से 2000, बाजरा 1900 से 2150, ज्वार शंकर 2300 से 3100, मैथी 4500 से 5200, तिल्ली 11500 से 15000, ग्वार 4500 से 5000, धनिया रेनडेमेज 5400 से 5600, धनिया बादामी 5800 से 6100, धनिया ईगल 6200 से 6300, धनिया रंगदार 6500 से 7000 प्रति क्विंटल रहा।

खाद्य तेल भाव
(15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड: फॉच्र्यून 1715, चम्बल 1695 सदाबहार 1565, लोकल रिफाइंड 1460, सोयुग गोल्ड 1570, दीप ज्योति 1580, सरसों स्वास्तिक 1870, अलसी 1950 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली: ट्रक 2920, स्वास्तिक निवाई 2590, कोटा स्वास्तिक 2550, सोना सिक्का 2840 रुपए प्रति टिन।
देसी घी: मिल्क फूड 7180, कोटा फ्रेश 7000, पारस 7100, नोवा 7140, अमूल 9300, सरस 8600, मधुसूदन 8420 रुपए प्रतिटिन।
वनस्पति घी: स्कूटर 1380, अशोका 1380 रुपए प्रतिटिन।
चीनी: 3970 से 4010 प्रति क्विंटल।

चावल व दाल
बासमती चावल 6500-12500, पौना 6500-8500, डबल टुकड़ी 5500-7000, टुकड़ी 3800-4800, गोल्डन बासमती साबुत 8200-9700, पौना 4000-5000, डबल टुकड़ी 3000-3800, कणी 2500-3000, तुअर 13000-15000, मूंग 9200-10300, मूंग मोगर 8800-11000, उड़द 10200-11700, उड़द मोगर 9000-13500, मसूर 7200-7500, चना दाल 6900-7100, पोहा 3700-4900 रुपए प्रति क्विंटल।

कोटा सर्राफा: चांदी-सोने में तेजी
कोटा. स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी-सोने के भावों में तेजी रही। चांदी 300 रुपए तेजी के साथ 73,000 रुपए प्रति किलो बोली गई। जबकि जेवराती सोना 250 रुपए तेजी के साथ भाव 63,750 रुपए प्रति दस ग्राम रहा।
भाव: चांदी 73,000 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 63,750 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 64,050 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।

अंडा बाजार
कोटा. अंडा कारोबार में फार्मी अंडा 650 रुपए प्रति सैकड़ा, 200 रुपए प्रति प्लेट, 90 रुपए दर्जन।

Theft in Shopping Mart : कोटा शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के एक मार्ट में हुई चोरी ने पुलिस ( Police ) को हैरान कर दिया। चोर ने मार्ट में चोरी करने का जो तरीका चुना, वो जान को जोखिम में डालने वाला था, लेकिन उसने खतरा उठाते हुए वारदात को अंजाम दिया और करीब डेढ़ लाख रुपए ले उड़ा। चोरी की वारदात मार्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
नरेंद्र सोलंकी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह 17 जनवरी को रायपुरा िस्थत मार्ट ( Shopping Mart ) बंद कर घर चला गया था। देर रात मार्ट के कोने पर विद्युत डीपी पर चढ़कर चोर मार्ट के प्रथम तल पर पहुंचा। वहां शीशे के दरवाजे को तोड़ा और अंदर जाकर तीन गल्लों से करीब डेढ़ लाख रुपए ले गया। सुबह मार्ट खोला तो चोरी का पता चला। थानाधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच कर रहे हैं।

सुबह 10 से दोपहर 2.30 बजे तक : फकीरों की मस्जिद के पास, भोई मोहल्ला कोटड़ी, कोटड़ी पुलिस चौकी के पास, संग्राम की बोरी के पास, मिडिल स्कूल के आस पास, रेगर मोहल्ला कोटड़ी, कोटड़ी गोरधनपुरा आदि।

सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक : आजाद कॉलोनी, मन्ना कॉलोनी, अमृत कॉलोनी, भुट्टो कॉम्प्लेक्स, नंद विहार, मिर्धा नगर, गणेश नगर, गायत्री विहार-2 आदि।

सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक : पूनम कॉलोनी, दुर्गा नगर, मधु नगर, छोटा सोगरिया, पानी की टंकी के पास सोगरिया, नई बस्ती सोगरिया, मधु नगर सोगरिया, सरकारी स्कूल, गली नंबर 4, सोगरिया डीटीआर, गली नंबर 9 सोगरिया आदि।

सुबह 10 से दोपहर 3.30 बजे तक : विज्ञान नगर सेक्टर 1 आदि।

सुबह 10.30 से शाम 4 बजे तक : रंगबाड़ी योजना सेक्टर 2 आदि।

सुबह 10.30 से शाम 4.30 बजे तक : सामने पेट्रोल पंप जवाहर नगर और पुराना जवाहर नगर, जगदम्बा कॉलोनी और सरस्वती कॉलोनी रोटेदा रोड आदि।सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक: स्वामी विवेकानन्द नगर सेक्टर 1-10, विवेकानन्द नगर, टैगोर नगर, बोम्बे योजना, आरकेपुरम ई, कुंद-कुंद कॉलोनी नांता रोड और आसपास का क्षेत्र आदि।

सुबह 11 से शाम 4 बजे तक : महाराणा प्रताप कॉलोनी, विकास नगर, काला तालाब, शगुन विहार, पार्वती नगर विस्तार, आस्था नगर, केसर एन्क्लेव, नेताजी की बगीची व आसपास आदि।

सुबह 11 से शाम 5 बजे तक : सारस्वत कॉलोनी गली नं. 1 से 13, रोटेदा रोड आदि।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.