>>: लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट में राजसमंद अव्वल, भरतपुर 18वें व भीलवाड़ा जिला 24वें स्थान पर

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

ग्रामीण विकास और पंचायतीराज के स्वच्छता प्रोजेक्ट के तहत लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट प्रदेश के 42,851 में से 75 प्रतिशत गांव यानी 32,200 ही लागू कर पाए। इसके चलते राजसमंद प्रदेश में अव्वल है जबकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मूल जिला भरतपुर 18वें स्थान पर है। राजसमंद ने 98 और भरतपुर ने 74 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जबकि 67 प्रतिशत लक्ष्य के साथ भीलवाड़ा 24वें स्थान पर है। सबसे निचली पायदान पर श्रीगंगानगर रहा।

 

आंकड़ाें के लिहाज से बात की जाए ताे राजसमंद व भीलवाड़ा के गांवाें में बड़ा अंतर है। राजसमंद में 1053 व भीलवाड़ा में 1778 गांवाें का टारगेट था, जबकि सिराेही में महज 466 गांव का। भीलवाड़ा में लक्ष्य के हिसाब से 1186 गांवाें में बेहतरीन काम किया। इसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में तरल गंदे पदार्थ का निस्तारण करना था। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनलाल खटवानिया ने बताया कि बाकी जिलों की तुलना में भीलवाड़ा की स्थिति ठीक है। इसे और सुधारने के प्रयास कर रहे हैं।

यह है लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट
हैंडपंप से निकलने वाले पानी का उपयोग करना।
गंदे पानी को नालियों के माध्यम से निस्तारण करना।
लिक्विड कचरा संग्रहण करना।
वेस्ट पानी का उपयोग पौधे उगाने में करना।
घरेलू वेस्ट पानी का उपयोग सब्जी उगाने में करना था।
जिला गांव लक्ष्य प्रतिशत
राजसमंद 1053 1031 98%
डूंगरपुर 959 934 97%
जोधपुर 1809 1723 95%
सिरोही 466 443 95%
चित्तौड़गढ़ 1580 1472 93%
अलवर 1964 1776 90%
अजमेर 1085 968 89%
झालावाड़ 1468 1302 89%
बाडमेर 2627 2229 85%
पाली 1001 824 82%
बांसवाड़ा 1485 1181 80%
उदयपुर 2444 1912 78%
बीकानेर 859 665 77%
सीकर 1139 875 77%
झुंझुनूं 969 733 76%
चूरू 857 641 75%
हनुमानगढ़ 1797 1344 75%
भरतपुर 1403 1037 74%
स.माधोपुर 733 525 72%
जयपुर 2117 1465 69%
धोलपुर 796 550 69%
जालोर 792 539 68%
नागौर 1585 1065 67%
भीलवाड़ा 1778 1186 67%
प्रतापगढ़ 970 617 64%
कोटा 793 500 63%
बारां 1096 689 63%
टोंक 1116 700 63%
बूंदी 868 525 60%
जैसलमेर 673 404 60%
दौसा 1087 602 55%
करौली 798 408 51%
श्रीगंगानगर 2684 1335 50%
कुल 42851 32200 75%

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.