>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
भाजपा ने महिला उत्थानकारी तो कांग्रेस ने बताया दिखावा Friday 02 February 2024 03:50 AM UTC+00 केन्द्रीय अंतरिम बजट को भाजपा विधायकों ने महिलाओं के उत्थान व उद्योगों के विकास वाला बताया। आयकर में बकाया डिमांड को समाप्त करने की घोषणा सराही। वही कांग्रेस ने इसे सरकार चलाने के लिए तीन माह का कामकाज वाला बजट बताया। इस बजट से आमजन को कोई राहत नहीं मिली है। कांग्रेस नेताओं ने इसे महज दिखावा बताया। जिलेवासियों को अपेक्षाओं के मुताबिक घोषणाएं नहीं होने पर आम जन को निराशा हाथ लगी है।
केन्द्रीय अंतरिम बजट सकारात्मक बजट है। इस बजट में महिलाओं, युवाओं, किसान वर्ग का ध्यान रखा गया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि लम्बे समय से आयकरदाताओं के 10 से 25 हजार रुपए तक की मांग चल रही थी, उसे समाप्त कर दिया गया है। इससे देश में एक करोड़ से अधिक करदाताओं को फायदा होगा। आंगनबाड़ी केन्द्र को अपग्रेड करने के साथ 9 से 14 साल की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन लगाई जाएगी। सुभाष बहेडि़या, सांसद भीलवाड़ा
महिलाएं व अन्नदाता के लिए कल्याणकारी: बैरवा नैनो डीएपी के प्रयोग से किसानों को फायदा
इस बजट से भारत विकसित देशों में शामिल होने जा रहा है। दुनिया की आधी आबादी को और अधिक सशक्त करने के प्रयास किए गए हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने का प्रयास सराहनीय है। अंतरिम बजट प्रत्येक वर्ग को राहत प्रदान करने वाला है। युवा वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके इसके लिए महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया।
अंतरिम बजट जनता को गुमराह करने वाला है। धरातल पर कुछ भी नहीं है। लोगों को भ्रमित किया है। किसी भी क्षेत्र में जनता को राहत देने की बात नहीं कहीं है। इस बजट से आम जन को निराशा हाथ लगी है। अंतरिम बजट अपेक्षाओं पर खरा उतरता प्रतीत नहीं हो रहा, लेकिन पूर्ण बजट से उम्मीदें हैं। सोलर के द्वारा बिजली में आत्मनिर्भरता जैसे कदम निश्चित रूप से भविष्य में आशा पैदा करने वाले हैं। वहीं कृषि जिंसों को जीएसटी मुक्त नहीं करने से किसानों को निराशा हुई है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में विसंगतियों के चलते इसका लाभ किसानों को नहीं मिलता है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
