>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
भीलवाड़ा के 1700 आयकरदाताओं को राहत, नहीं चुकाना होगा बकाया Friday 02 February 2024 03:42 AM UTC+00 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणाओं से टैक्स पेयर्स को जिस राहत की उम्मीद थी, वैसा कुछ नहीं मिला। इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं किया गया। वर्ष 2019 के अंतरिम बजट में मोदी सरकार ने टैक्स पेयर को छूट के साथ कई बड़ी घोषणाएं की थी। हालांकि स्टार्ट-अप, साॅवरेन या पेंशन फंड में निवेश के लिए कर लाभ की समय अवधि 31 मार्च 2024 से बढाकर 31 मार्च 2025 तक की गई है।
इसके अलावा सबसे बड़ी राहत उनको मिली, जिनके आयकर विभाग में दस व 25 हजार रुपए की डिमांड बकाया थी। आयकर विभाग में बडी संख्या में आयकर डिमाण्ड के प्रकरण वर्ष 1962 से बकाया हैं। इन्हें कम करने के लिए वर्ष 2009-10 तक की अवधि से संबंधित 25 हजार तक की मांग एवं 2010-11 से 2014-15 तक के 10 हजार तक की मांग के आयकर प्रकरणों को वापस लिया जाकर डिमाण्ड समाप्त कर दी गई। इससे देश में एक करोड प्रकरण समाप्त होंगे। इनमें भीलवाड़ा में करीब 1700आयकरदाता शामिल है। हालांकि विभाग ऐसे करदाताओं की छंटनी करने का प्रयास कर रहा है। बजट को लेकर मुकेश मनिहार, हरीश लालवानी, सुशील भदादा, घनश्याम मनिहार, शंकरसिंह राठौड़ व प्रफुल्ल पुरोहित चर्चा करते हुए नजर आए।
बजट पर प्रतिक्रिया
बजट ने वित्तीय वर्ष 24 के लिए राजकोषीय घाटा को 5.8 प्रतिशत पर संशोधित करके उच्च गुणवत्ता वाली नीतियों का संकेत दिया है। नए निजी और सार्वजनिक निवेशों को बढ़ावा देने का भी वादा किया। महिलाओं के लिए विकास के नए आयाम स्थापित करने वाला बजट है। महिलाओं को लखपति दीदी से स्वयं सहायता समूह के माध्यम से लखपति बनाने जैसा स्वावलंबी कार्य किया जाएगा। बजट में महिलाओं का विशेष ध्यान रखते हुए 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की घोषणा की है। तीर्थ क्षेत्र को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया है। देश के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया है। अंतरिम बजट में आमजन को राहत नहीं मिली है। महंगाई से राहत को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। नए रोजगार के लिए कोई घोषणाएं नहीं की गई है। बजट में महिला शक्तिकरण को बढ़ावा दिया गया। महिलाओं को आत्म निर्भर बनने की ओर कदम बढ़ाया है। 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी योजना का लाभ मिलेगा। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
