>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Weather Update : जोधपुर, बीकानेर संभाग में आज मेघगर्जन संग होगी बारिश, जानें कल कैसा रहेगा मौसम Friday 02 February 2024 02:15 AM UTC+00 weather update : मौसम का मिजाज बदल रहा है। राजस्थान में मौसम तेजी से पलट रहा है। मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी के अनुसार शुक्रवार 2 फरवरी को राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग में मेघगर्जन संग बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में एक नया पश्चिम विक्षोभ 3 फरवरी और 5 फरवरी के बीच सक्रिय होने की संभावना है। इस पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीकानेर, जोधपुर,अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश की संभावना है। 3 फरवरी - 4 फरवरी को कहीं कहीं ओलावृष्टी की भी संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में आज शुक्रवार 2 फरवरी को जोधपुर, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं पूर्वी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
