>>: सर्दियों में खूब खाओ और सेहत बनाओ, दाम हो गए हैं कम

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

सब्जियां अधिक आने से दाम एकदम जमीन पर आ गए हैं। सर्दियों में खूब खाओ और सेहत बनाओं का फार्मुला अपना रहे हैं। इन दिनों शहरवासी खूब सब्जियां खरीद रहे हैं। मंडी में इन दिनों सर्दियों में आने वाले नई स ब्जियां मटर,गाजर, चुकंदर, कच्ची हल्दी,मूली आदि भी खूब आ रही हैं। इनके दाम भी पिछले दस दिनों में आधे ही रह गए हैं। इसके साथ ही विदेशी सब्जी ब्रोकली, मशरूम भी खूब बिक रही हैं।

ज्यादा खाएं हरी सब्जियां

घंटाघर सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेता गोवर्धन सिंधी ने बताया कि इस मौसम में आने वाले सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं। इनमें दवाओं का प्रयोग ना के बराबर होता है। सर्दियों में बच्चों को हरे पत्तेदार सब्जियां प्रतिदिन खिलानी चाहिए। गाजर का जूस, टमाटर का सूप के साथ साथ सलाद भी जरुर खिलाना चाहिए। इससे बच्चे सालभर स्वस्थ रहते हैं।

अचार के लिए नींबू मिर्च की हो रही बिक्री

मंडी में इन दिनों सर्दियों में डलने वाले नींबू मिर्च के अचार के लिए इन दिनों नींबू , मोटी लाल व हरी मिर्च की खूब बिक्री हो रही है। इनके दाम 60 रुपए किलो हैं। नींबू मिर्च का अचार सर्दियों में बहुत पसंद किया जाता है।

लहसून और अदरक ने बिगाडा जायका्सब्जी मंडी में ज्यादातर सब्जियां सस्ती हो रही है। लेकिन लहसून के दाम आसमान पर है। लहसून खाना सर्दियों में आयुर्वेद के अनुसार अच्छा माना जाता है। इस समय थोक में भाव 150 रुपए किलो हैं जबकि मंडी में लहसून 300 से 350 रुपए किलो में बिक रहा है। इनके महंगे होने से सब्जियों का जायका बिगाड दिया है।

मूली, गोभी, मेथी के बन रहे हैं पराठें

इन दिनों हरी सब्जियों की आवक खूब हो रही हैं और दाम भी सस्ते हैं। इसलिए घरों में आलू, मेथी, गोभी, मूली के पराठें नाश्ते में खूब बन रहे हैं। इसके साथ ही सरसों का साग भी मंडी में आ रहा है जो मक्का की रोटी के साथ पसंद किया जाता है।

सब्जियां थोक भाव रिटेल भाव

आलू 20

प्याज 20

शिमला मिर्च 40 रुपए

गोभी 20

मटर 40

टमाटर 20

बैंगन 15

हरी मिर्च -30

गाजर 20

मूली 15

पालक -15

मैथी 30

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.