>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
भीलवाड़ा ट्रैफिक पार्क पर लटके है ताले Monday 18 December 2023 04:14 AM UTC+00 ट्रैफिक पार्क पर लटके है ताले दस साल बीत गए, लेकिन नगर विकास न्यास भीलवाड़ा के आजादनगर िस्थत ट्रैफिक पार्क का ताला शहर की जनता के लिए नहीं खुल सका है। न्यास अफसरों की अंधेरगर्दी के चलते पार्क में नवाचार की योजनाएं केवल फाइलों में ही चल रही है। लेकिन सतही तौर पर कुछ प्रयास नहीं दिख रहे हैं। संकेतकों को जनता का इंतजार केवल स्कूली बच्चों का प्रवेश ट्रैफिक पार्क अभी तक एक भी शहर की जनता के लिए नहीं खोला गया है। यहां के ताले केवल स्कूली बच्चों के लिए ही खुलते हैं। यह व्यवस्था वर्ष 2016 से कायम है। यहां पार्क के ताले सप्ताह में सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को स्कूली बच्चों के लिए खुलते हैं। नहीं हो सका एमओयू पार्क जनता के लिए क्यूं है जरुरी, जानिए- डेमो ड्राइविंग सिस्टम होगा स्थापित भीलवाड़ा जिला परिवहन अधिकारी रामकृष्ण चौधरी बताते है कि ट्रैफिक पार्क यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा की सीख देने के लिहाज से सुविधा जनक है। यहां अभी बच्चों को यातायात पुलिस व परिवहन विभाग की मदद से जानकारी भी दी जा रही है। यहां बच्चों व बड़ों को सीख के लिए कम्प्यूटराइज्ड डेमो ड्राइविंग सिस्टम स्थापित किया जा रहा है।
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
