>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
भीलवाड़ा मौसम: दिन में घटा सर्दी का असर, रात में छूट कंपकंपी Monday 18 December 2023 06:49 AM UTC+00 दिसंबर की शुरुआत में सक्रिय हुए दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश के बाद टेक्सटाइल सिटी में सप्ताह भर तक सर्दी और कोहरे का प्रभाव बढ़ा था। इसके बाद से मौसम शुष्क बना है। दिन में तेज धूप सर्दी से राहत दे रही है, लेकिन रातें सर्द है। दिन में धूप तीखी होने से लोगों ने ऊनी कपड़े कम कर दिए। दिन में हल्की हवा के साथ बादल भी नजर आए। शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 25.2 तथा न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने माह के अंत तक राजस्थान में शीतलहर का दौर शुरू होने का अनुमान जताया है। इससे आने वाले दिनों में सर्दी का असर बढ़ेगा। सर्दी बढ़ने से जनजीवन भी प्रभावित होगा। इस समय दिन का पारा 10 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। इससे दिन में सर्दी से राहत मिल रही है। सांझ ढलते ही सर्दी का कहर देखा जा रहा है। इससे काम निपटा कर लोग जल्दी घर पहुंच रहे है। इससे रात में रौनक कम ही नजर आ रही है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
