>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
नागौर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लाख की स्मैक, अफीम व डोडा पोस्त पकड़ा Wednesday 13 March 2024 08:16 AM UTC+00 नागौर जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए नागौर पुलिस की ओर से चलाए गए अभियान के तहत लगातार दूसरे दिन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक महिला सहित दो जनों को गिरफ्तार किया है। डीएसटी एवं रोल थाना पुलिस ने जायल क्षेत्र के छावटा खुर्द गांव की सरहद में कार्रवाई करते हुए करीब 60 लाख रुपए की कीमत के अवैध मादक प्रदार्थ, जिसमें 260 ग्राम स्मैक (हेरोइन), 1070 ग्राम अफीम दूध तथा 22.300 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ बिक्री के एक लाख, 51,460 रुपए भी बरामद किए। पुलिस ने फरड़ौद निवासी राजेन्द्र उर्फ राजू जाट (32) व छावटा खुर्द निवासी रेखा जाट को गिरफ्तार कर परिवहन में उपयोग ली जा रही एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है। इससे पहले पुलिस ने सोमवार को भी मूण्डवा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए करीब 70 लाख से अधिक के अवैध मादक पदार्थ जब्त किए थे। टांके में गिरने से बालिका की मौत |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
