>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
VIDEO...स्थानीय निकायों को जमा करना पड़ेगा डिस्कॉम का बकाया Wednesday 13 March 2024 04:55 PM UTC+00 नागौर. अजमेर डिस्कॉम के तकनीकी निदेशक एम. सी. बाल्दी ने कहा कि बकाया वसूली में कोई रियायत नहीं बरती जाएगी। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। बाल्दी ने यह जानकारी बुधवार को जिले के उपखण्डों की वसूली समीक्षा के दौरान नागौर में बातचीत के दौरान दी। उन्होंने कहा कि जिले में वसूली अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। कई जगहों पर वसूली में तेजी लाए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसी क्रम में नागौर नगरपरिषद से भी 38 लाख का बकाया जमा करने के लिए कहा गया है। हालांकि परिषद ने डिस्कॉम पर भी अपना बकाया बताया है तो विभाग अपने पेटे का बकाया जमा कराने के लिए तैयार है, लेकिन परिषद को भी पूरा बकाया जमा करना होगा। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागो बकाया वसूली में तेजी लाई गई है। इसी क्रम में स्थानीय निकायों को भी डिस्कॉम का पूर्ण बकाया जमा करने के लिए कहा गया है। इसके बाद भी बकाया जमा करने में हीलाहवाली हुई तो विभाग की ओर से प्रावधानों के तहत कार्रवाई होगी। एक सवाल के जवाब में कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू होगी, लेकिन अभी इसमें समय लगेगा। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
