>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
विधायक हरेन्द्र मिर्धा ने कांग्रेस छोडऩे वालों के लिए कही बड़ी बात, देखिए वीडियो Wednesday 13 March 2024 04:11 PM UTC+00 नागौर. लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आरएलपी के बीच गठबंधन की चर्चा काफी दिनों से चल रही है, लेकिन पिछले दो-तीन दिन से इसको हवा तेज है। कुछ लोगों का कहना है कि गठबंधन हो गया है, बस घोषणा बाकी है। बुधवार को नागौर विधायक हरेन्द्र मिर्धा ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने गठबंधन को लेकर कहा कि यह निर्णय पार्टी स्तर का है, इसलिए जो भी होगा सबको भरोसे में लेकर किया जाएगा तथा पार्टी हित में होगा। गठबंधन को लेकर कुछ कार्यकर्ताओं के विरोध करने के सवाल पर मिर्धा ने कहा कि गठबंधन को लेकर कोई विरोध नहीं है, कुछ लोग होते हैं जो हर स्थिति में विरोध करते हैं। वे चाहे गठबंधन हो तो भी विरोध करेंगे और नहीं हो तो भी करेंगे। साथ ही कांग्रेस छोडकऱ भाजपा में जाने वाले लोगों को लेकर विधायक मिर्धा ने कहा कि उनके जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि कांग्रेस बहुत बड़ी पार्टी है। कई बड़े-बड़े नेता पहले भी गए, देश में जितनी भी पार्टियां हैं, उनमें आधे से ज्यादा लोग कांग्रेस से गए हैं, यूं अगर किसी के आने और जाने से कांग्रेस पार्टी घबरा जाए तो कब की खत्म हो गई होती, जिनको जाना था, वो चले गए, इसलिए अब जो बचे हैं, वो ज्यादा एकजुटता से काम करेंगे और पार्टी अधिक मजबूत होगी। विधायक मिर्धा ने कहा कि हालांकि प्रदेश में नई सरकार बने अभी तीन महीने ही हुए हैं, इसलिए कोई बड़ी उम्मीद नहीं की जा सकती, लेकिन सरकार में उन लोगों को मंत्री बना दिया, जिन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा कि वे मंत्री बन गए। कई बार तो उनको बताना पड़ता है। यहां तो मुख्यमंत्री और मंत्री सब पर्ची से बन रहे हैं। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
