>>: प्लांट से 35 टन से ज्यादा अवैध कोयला जब्त, तीन संदिग्ध गिरफ्तार

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!
  • जिला स्पेशल टीम व गुड़ामालानी पुलिस की कार्रवाई
  • अवैध कोयला तथा मशीन व लोडर जब्त

बाड़मेर जिला स्पेशल टीम व पुलिस थाना गुड़ामालानी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सरहद बेरीगांव से 35.610 टन अवैध कोयला तथा मशीन व लोडर जब्त किया गया। मामले में तीन को गिरफ्तार किया गया है।जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्रसिंह मीना ने बताया कि संगठित अपराध व अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर कार्रवाई के दौरान मेगा हाईवे पर अवैध बायो डीजल व कोयला के खिलाफ कार्रवाई को लेकर निर्देश दिए गए । पुलिस व स्पेशल टीम बाड़मेर ने कार्रवाई में बेरीगांव रामजी गोल में भीमाराम के खेत में खेमाराम चौधरी की ओर से लगाए गए प्लांट से कुल 35 टन 610 किलो कोयला, मशीन व एक लोडर को जब्त किया।

कार्रवाई के दौरान बार-बार आने पर तीन को पकड़ा

कार्रवाई के दौरान मिश्रीमल महतो पुत्र पंचलाल महतो निवासी बहरा पुलिस थाना जरेश्वर नेपाल, विन्देश्वर महतो पुत्र जुलम महतो निवासी बहरा पुलिस थाना जलेश्वर जिला मोहतरी नेपाल व भागीरथ उर्फ वभुताराम पुत्र लूंभाराम विश्नोई निवासी धोलीनाडी पुलिस थाना गुड़ामालानी संदिग्ध अवस्था में घूमते पाए गए। ये तीनों कार्रवाई के दौरान वहां बार-बार आवाजाही कर रहे थे। संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.