>>: Good News: पीएम मोदी होली से पहले प्रदेशवासियों को देंगे ये गिफ्ट, मिलेगी कई बड़ी सौगात

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

PM Modi Gift: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान को 12 मार्च को रेलवे की कई सौगात देंगे। इसमें रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य, दोहरीकरण, आरयूबी-आरओबी शामिल हैं।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़ेंगे और देशभर में एक साथ कई रेल परियोजनाओं की सौगात देंगे। वहीं प्रदेश में चित्तौडग़ढ़़, मांडलगढ़, अनूपगढ़ और मंडावर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास और कुचामन से फुलेरा रेलमार्ग के दोहरीकरण का लोकार्पण करेेंगे। साथ ही डेडिकेटेड फ्रेट कोरिडोर के कुछ स्टेशन व आरयूबी-आरओबी का भी लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

इसी प्रकार जोधपुर में कोचिंग डिपो-वर्कशॉप, जैसलमेर में कोच केयर कॉम्प्लेक्स कार्य का लोकार्पण करेंगे। इनके अलावा अजमेर से वाया जयपुर होते हुए दिल्ली कैंट के बीच संचालित होने वाली वंदेभारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर चंडीगढ़ के लिए रवाना करेंगे। इस ट्रेन के रूट का चंडीगढ़ तक विस्तार कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जिन स्थानों पर लोकार्पण और शिलान्यास किए जा रहे हैं वहां कार्यक्रम आयोजित होंगे।
यह भी पढ़ें : महिलाओं को सीएम भजनलाल का तोहफा, राजस्थान में 8 मार्च को इन जगहों पर होगी फ्री ENTRY


सांवलियाजी में वाटर लेजर शो का लोकार्पण आज
कृष्णधाम सांवलियाजी में बहुप्रतिक्षित वाटर लेजर शो का वर्चुअल लोकार्पण गुरुवार सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से करेंगे। यह केन्द्र सरकार की स्वदेश दर्शन एवं प्रसाद योजना के अन्तर्गत किया जा रहा है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.