>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: कार के उड़े परखच्चे, जैसलमेर से घूमकर वापस आ रहे 3 दोस्तों की मौत Monday 25 December 2023 08:11 AM UTC+00 Rajasthan Road Accident: राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक सड़क हादसे तें तीन दोस्तों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार धोरीमन्ना पुलिस थाना क्षेत्र से गुजर रहे नेशनल हाइवे पर धोरीमन्ना टोल प्लाजा के पास सोमवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त कार से घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने तीन को मृतक घोषित कर दिया। एक की गंभीर स्थिति होने के चलते गुजरात रेफर किया गया है। जैसलमेर से घूमकर गुजरात की तरफ जा रहे थे बड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला |
जैसलमेर घूमकर गुजरात लौटते समय भीषण सडक़ हादसा, कार सवार तीन दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल Monday 25 December 2023 09:44 AM UTC+00
बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना से गुजर रहे नेशनल हाइवे पर टोल प्लाजा के पास सोमवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से कार में सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के ग्रामीण ने क्षतिग्रस्त कार से घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। एक की गंभीर स्थिति होने के चलते गुजरात रैफर किया। हादसे के बाद कार को टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी से उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार सोमवार को सुबह करीब 7.30 बजे कार में चार दोस्त जैसलमेर से घूमकर गुजरात की तरफ जा रहे थे। इस दौरान टोल प्लाजा से एक किलोमीटर पहले सामने से आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे कार के परखचे उड़ गए। कार में सवार चार लोग अंदर फंस गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर कार से घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कतत के बाद ड्राइवर व आगे की तरफ बैठे लोगों को बाहर निकाला। तीन का मौके पर ही टूटा दम पुलिस ने चार घायलों को धोरीमन्ना उप जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक हादसे में घायल कार सवार विष्णुभाई पुत्र रमण भाई निवासी गांधी नगर अहमदाबाद को गंभीर अवस्था में रैफर किया गया। भीषण सडक़ दुर्घटना में जितेन भाई पुत्र गिरधर भाई पटेल, विष्णु भाई पुत्र प्रहलाद भाई गांधीनगर अहमदाबाद व जिग्नेश कुमार पुत्र चन्दू भाई की हादसे में मौत हो गई पुलिस ने तीनों मृतको के शव मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को सूचना दी है। हाइवे पर था घना कोहरा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार सुबह हाइवे पर घना कोहरा था। इसके चलते अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। कार पूरी तरह से आगे से पिचक गई। कार के आगे के हिस्से को खींचकर अलग करने के बाद आगे बैठे घायलों को बाहर निकाला गया। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

