>>: Rajasthan : राज्य स्तर पर निकाली लॉटरी, पुरस्कार के लिए चयन होने पर किसानाें के खिले चेहरे

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Rajasthan News : कृषक उपहार योजना के तहत बुधवार को टाउन मंडी कार्यालय में लॉटरी निकाली गई। कृषि उपज मंडी समिति हनुमानगढ़ के सचिव सीएल वर्मा ने बताया कि कृषक उपहार योजना के तहत एक जुलाई 2023 से 31 दिसम्बर 2023 तक जारी ईनाम के माध्यम से ईपेमेंट पर जारी कूपन एवं गेट पास की विक्रय पर्चियों पर जारी कूपन की लॉटरी राज किसान पोर्टल के माध्यम से निकाली गई।

राज्य सरकार कृषि विपणन निदेशालय जयपुर के तहत राज्य के समस्त मंडी समितियों के माध्यम से राज्य के कृषकों के लिए कृषक उपहार योजना लागू की गई है। इसके तहत किसानों को मंडी समितियों में संचालित ई-नाम योजना के तहत मंडियों में अपनी कृषि उपज विक्रय करने एवं ई-भुगतान प्राप्त करने पर नि:शुल्क ई-उपहार कूपन मंडी समितियों के माध्यम से जारी किए जाते हैं। लॉटरी में चयनितों को पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। मंडी स्तर पर प्रत्येक छह माह में ई-गेटपास की विक्रय पर्चियों एवं ई- भुगतान की विक्रय पर्चियों पर प्रथम पुरस्कार 25 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपए एवं तृतीय पुरस्कार 10 हजार रुपए प्रदान किए जा रहे हैं। योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी है कि किसान मंडियों में ई-नाम पोर्टल पर कृषि उपज के गेट पास विक्रय पर्ची जिसका मूल्य 10 हजार रुपए हो, यह जरूर रखें। इससे अधिक होने पर विक्रय पर्ची/ई- भुगतान पर ई-कूपन मंडी समिति के माध्यम से जारी किए जा रहे हैं।


किसानों से आग्रह किया गया जा रहा है कि वह अपनी कृषि उपज मंडी समिति में बेचान के लिए लाकर ई-नाम पोर्टल पर अपनी उपज की अधिकतम कीमत लगाएं। राज्य सरकार की किसान हित में कृषक उपहार योजना का लाभ उठाएं। टाउन मंडी समिति कार्यालय में निकाली गई लॉटरी के दौरान मंडी समिति टाउन के प्रशासक डीएल कालवा, कृषि विपणन कार्यालय में उप निदेशक के प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार, मंडी समिति सचिव सीएल वर्मा, कनिष्ठ सहायक सुभाष कुमार, साहबराम, संविदा कार्मिक जगदीश निनानियां, कृष्णलाल वर्मा, मक्खन सिंह मान, कम्प्यूरट ऑपरेटर दीपक खरथला, व्यापार संघ के उपाध्यक्ष हरबंशलाल फतेहगढ़िया, फूडग्रेन मर्चेट्स एसोसिएशन के व्यवस्थापक सुभाष चंद्र, व्यापारी दयाराम, अनिल जैन, किसान करणवीर सिंह, रामस्वरूप, कैलाश, रमजान, निहाल सिंह, गौरीशंकर, कलवंतराय आदि मौजूद रहे। मंडी समिति सचिव सीएल वर्मा ने बताया कि पुरस्कार के लिए चयनित किसानों से दस्तावेज आदि लेकर एक सप्ताह के भीतर पुरस्कार राशि का भुगतान कर दिया जाता है। लॉटरी में चयन के साथ ही चयनित किसानों को इसकी सूचना देते हैं। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन करके पुरस्कार राशि प्रदान करते हैं। इस तरह जैसे ही किसानों का चयन पुरस्कार के लिए हुआ, उनके चेहरे खिल उठे। मंडी समिति स्तर पर उनको सूचना देने पर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

यह भी पढ़ें : भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, 17 दिन की कार्रवाई में 520 एफआईआर, 243 गिरफ़्तार

इनकी निकली लॉटरी
मंडी समिति हनुमानगढ़ टाउन स्तर पर बुधवार का निकाली गई लॉटरी में प्रथम पुरस्कार चानणराम को 25 हजार राशि मिलेगी। इसी तरह द्वितीय पुरस्कार रमेश को 15 हजार तथा प्रेम कुमार को तृतीय पुरस्कार दस हजार रुपए मिलेंगे। उक्त तीनों गेट पास की विक्रय पर्चियों पर जारी कूपनों पर पुरस्कार वितरण योजना के तहत की गई। इसी तरह ईपेमेंट पर जारी कपूनों के पुरस्कार की श्रेणी में हरी सिंह को प्रथम, प्रीतपाल सिंह को द्वितीय तथा मंजू कुमारी को तीसरा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

यह है ईनाम योजना
मंडी समिति स्तर पर हर छह महीने बाद लॉटरी निकाली जा रही है। चयनित किसानों को लॉटरी में ईनाम योजना में प्रथम पुरस्कार 25 हजार, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार तथा तृतीय पुरस्कार 10 हजार रुपए प्रदान किए जा रहे हैं। हर छह माह बाद मंडी समिति व खंड स्तर पर लॉटरी निकाली जा रही है। इसी तरह राज्य स्तर पर वर्ष में एक बार लॉटरी निकाली जाती है। इसमें प्रथम पुरस्कार दो लाख 50 हजार, द्वितीय पुरस्कार एक लाख 50 हजार तथा तृतीय पुरस्कार एक लाख रुपए का दिया जाता है।

यह भी पढ़ें : पीकेसी-ईआरसीपी में 11 और बांध जुड़ेंगे, अब तैयार होगा 90 बाधों का सर्किट

इस किसान को राज्य स्तर पर ईनाम
प्रदेश स्तर पर एक जनवरी 2022 से शुरू ईनाम योजना में मंडी समिति स्तर पर निर्धारित अवधि में लॉटरी निकाली जा रही है। इसमें राज्य स्तर पर निकाली गई लॉटरी में हनुमानगढ़ टाउन मंडी समिति का किसान मोहनलाल राज्य स्तर पर ईनाम पुरस्कार प्राप्त कर चुका है। इसको राज्य स्तर पर तीसरा पुरस्कार एक लाख रुपए की राािश दी गई है। इसी तरह हर छह माह बाद मंडी स्तर पर लॉटरी निकालकर चयनित किसानों को योजना का लाभ दिया जा रहा है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.